अमृत भारत स्टेशन योजना 2023: Amrit Bharat Station Scheme, स्टेशन लिस्ट


Amrit Bharat Station Scheme Kya Hai, List of Stations, अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत क्या सुविधाएं मिलेंगी, चयन प्रक्रिया एवं एवं अन्य जानकारी देखें


अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेल बोर्ड द्वारा की गई है। इस योजना के तहत लगभग एक हजार छोटे रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। Amrit Bharat Station Yojana के अंतर्गत दीर्घकालिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा और उसके क्रियान्वयन पर यह योजना आधारित है। यदि आप इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख में हम ने बताया है कि यह योजना भारतीय रेल बोर्ड द्वारा क्यों शुरू की गई, इसके उद्देश्य क्या है, इसका लाभ क्या है, कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी इत्यादि।

Amrit Bharat Station Scheme 2023

Amrit Bharat Station Scheme 2023

अमृत भारत स्टेशन योजना को भारतीय रेल बोर्ड द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बोर्ड द्वारा छोटे स्टेशनों को विकसित करने के लिए कार्य किया जाएगा। भारत के 1000 छोटे स्टेशनों को इस योजना के तहत पुनर्निर्माण किया जाएगा। सभी छोटे स्टेशनों में कई प्रकार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी और उनका नवीनीकरण किया जाएगा। देश के 68 मंडलों में सभी 15 स्टेशनों का विकास योजना के तहत किया जाएगा। हाल ही में उड़ीसा के खुर्दा रेलवे स्टेशन को Amrit Bharat Station Scheme के तहत विकसित किया गया है और बोर्ड द्वारा करीब चार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

नरेगा पेमेंट लिस्ट

अमृत भारत स्टेशन योजना Highlights

योजना का नामAmrit Bharat Station Scheme
किसने शुरू कीभारतीय रेलवे बोर्ड
किसके लिए शुरू कीछोटे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए
कब शुरू कीवर्ष 2023
लाभार्थीरेलवे में सफर कर रहे नागरिक

Amrit Bharat Station Scheme का उद्देश्य

अमृत भारत स्टेशन योजना को शुरू करने के पीछे भारतीय रेल बोर्ड का मुख्य उद्देश्य देश के करीब 1000 छोटे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना है। इन सभी चयनित स्टेशनों में सुविधाएं विकसित की जाएंगी जैसे की रूफ प्लाजा और सिटी सेंटर का विकास, दिव्यांग नागरिको के लिए स्पेशल सुविधा इत्यादि बनाई जाएगी। इतना ही नहीं इसके साथ साथ पुरानी सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा


अमृत भारत स्टेशन योजना के लाभ व विशेषताएं

  • Amrit Bharat Station Scheme भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा शुरू की गई है।
  • इस योजना के तहत देश के 1000 छोटे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
  • चयनित स्टेशनों पर सभी आवश्यक सुविधाएं नागरिकों के लिए प्रदान करवाई जाएंगी।
  • स्टेशन के नवीनीकरण के कार्य में वेटिंग एरिया अपग्रेडेशन, पर्याप्त शौचालयों का निर्माण, निशुल्क वाईफाई की सुविधा आदि सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ भारतीय रेल से सफर कर रहे सभी नागरिकों को मिलेगा।
  • स्टेशन का नवीनीकरण करने के लिए भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा विकास कार्य के लिए 10 से ₹200000000 खर्च करने का प्रावधान है।
  • इन सभी स्टेशनों पर रूप प्लाजा और सिटी सेंटरों की भी स्थापना की जाएगी।
  • योजना मैं उन सभी पुनरीक्षित पर योजनाओं को शामिल किया जाएगा जिन पर अभी कार्य आरंभ नहीं किया गया है।
  • रेलवे स्टेशन का विकास करने हेतु मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा और सुविधाओं में वृद्धि करने हेतु मास्टर प्लान पर क्रियान्वयन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
  • किन स्टेशनों पर विकास कार्य होना है इसका चुनाव रेलवे की वरिष्ठ अधिकारियों की समिति द्वारा किया जाएगा।
  • योजना के तहत भारतीय रेलवे बोर्ड द्वारा कम लागत में विकास का कार्य समय पर पूर्ण करने की संभावना है।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना 

Amrit Bharat Station Yojana के अंतर्गत किन राज्यों में होगा कार्य

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत निम्नलिखित राज्यों में रेलवे बोर्ड द्वारा नवीनीकरण का कार्य होगा। राजू के नाम के साथ-साथ स्टेशनों की संख्या भी हमने नीचे बताई है।

राज्यों का नामस्टेशन की संख्या
आंध्र प्रदेश72
अरुणाचल प्रदेश1
असम49
बिहार86
छत्तीसगढ़32
दिल्ली13
गोवा2
गुजरात87
हरियाणा29
हिमाचल प्रदेश3
झारखंड57
कर्नाटक55
केरल34
मध्य प्रदेश80
महाराष्ट्र123
मणिपुर1
मेघालय1
मिजोरम1
नागालैंड1
ओडिशा57
पुडुचेरी3
पंजाब30
राजस्थान82
सिक्किम1
तमिलानडु73
तेलंगाना39
त्रिपुरा4
उत्तर प्रदेश149
उत्तराखंड11
चंडीगढ़1
जम्मू-कश्मीर4
पश्चिम बंगाल94

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल

अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशन में होने वाले बदलाव

  • महत्वपूर्ण जानकारी आदि के प्रदर्शन के लिए बड़े होर्डिंग का निर्माण होगा।
  • भवन निर्माण।
  • पैदल मार्ग बनाना।
  • सड़क को चौड़ा करना।
  • अवांछित संरचनाओं को हटाना।
  • सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र बनाना।
  • बेहतर प्रकाश व्यवस्था आदि।
  • वेटिंग रूम का नवीनीकरण किया जाएगा।
  • भूनिर्माण, हरे पैच और स्थानीय कला और संस्कृति के तत्वों का उपयोग किया जाएगा।
  • निशुल्क वाई-फाई की सुविधा।
  • पर्याप्त संख्या में शौचालयो का निर्माण किया जाएगा।
  • उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म (760-840 मिलीमीटर) प्रदान किए जाएंगे।
  • आम तौर पर प्लेटफार्मों की लंबाई 600 मीटर की होगी।
  • रूप प्लाजा और सिटी सेंटरों की भी स्थापना की जाएगी।
  • कार्यकारी लाउंज और छोटी व्यावसायिक बैठकों के लिए स्थान बनाए जाएंगे।
  • लाइनों और ट्रेनों के रखरखाव सुविधाओं के साथ लाइनों पर गिट्टी रहित ट्रैक प्रदान किए जाएंगे।
  • नालों की स्वयं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • एक स्टेशन पर न्यूनतम दो स्टालों का प्रावधान।
  • पार्सल हैंडलिंग स्पर्स, स्टोरेज और हैंडलिंग सुविधाओं आदि के लिए जगह चिन्हित की जाएगी।

See also  मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, लाभ, पात्रता