जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट: Rajasthan Video Contest Registration, पात्रता


Jan Samman Video Contest:- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करने हेतु जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट का शुभारम्भ किया गया है। Jan Samman Video Contest के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक प्रतियोगिता में शामिल होकर हर दिन लाखों रुपए के इनाम जीत सकते हैं। यदि आप राजस्थान के निवासी है। और आप राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट योजना के माध्यम से वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेकर पैसा कमाना चाहते हैं। तो आज हम आपको Jan Samman Video Contest से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Jan Samman Video Contest Rajasthan 2023

Jan Samman Video Contest Rajasthan 2023

राजस्थान राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी ने 7 जुलाई 2023 को Jan Samman Video Contest Rajasthan का शुभारम्भ किया है। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का नागरिक भाग ले सकता है। और हर रोज एक लाख रुपए तक का इनाम प्राप्त कर सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने वाला वीडियो बनाना होगा। जिसमें योजना सम्बंधित  संपूर्ण जानकारी, लाभार्थियों की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया अथवा लाभान्वितों की कहानियां इत्यादि शामिल हो सकती हैं। फिर वीडियो को किसी दो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैंडल्स पर हैशटैग #JanSammanJaiRajasthan के साथ 7 जुलाई से 6 अगस्त, 2023 तक पोस्ट कर सकतें हैं।

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट सरकारी योजनाओं को प्रदेश के हर जरूरतमंद तक पहुंचाने का एक संकल्प है। राजस्थान सरकार द्वारा जन सम्मान वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान की सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह गए लोगों तक वीडियो के माध्यम से जागरूक करके उन्हें जल्द से जल्द लाभ प्रदान कराना है।

Rajasthan Social Media Yojana

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामJan Samman Video Contest
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी द्वारा
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
राज्यराजस्थान
उद्देश्यलोगो को राजस्थान की सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना
कब शुरू की गई07 जुलाई, 2023
Last Date06 अगस्त, 2023
आवेदन प्रोसेसऑनलाइन
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://jansamman.rajasthan.gov.in/

कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

Jan Samman Video Contest का उद्देश्य

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान का मुख्य उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा उन सभी लोगों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करके राज्य के हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। और राजस्थान की योजनाओं पर जनता का ध्यान आकर्षित करना है। इसके अलावा वीडियो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोगों को प्रतिदिन पुरस्कार प्रदान कर जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान के माध्यम से विजेताओं को 25 हजार रुपए से लेकर एक लाख रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे।


राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के तहत मिलने वाले पुरुस्कार

                     पुरस्कार क्रमांक                            धनराशि
प्रथम पुरस्कार1 लाख रुपए प्रतिदिन
द्वितीय पुरस्कार50 हजार रुपए प्रतिदिन
तृतीय पुरस्कार25 हजार रुपए प्रतिदिन

Rajasthan Jan Samman Video Contest के लाभ 

  • राजस्थान सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को विभिन्न प्रकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करने हेतु जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का नागरिक भाग ले सकता है।
  • जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक प्रतियोगिता में शामिल होकर हर दिन लाखों रुपए के इनाम जीत सकते हैं।
  • राजस्थान सरकार द्वारा उन सभी लोगों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक करके राज्य के हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान के माध्यम से विजेताओं को 25 हजार रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक के इनाम दिए जाएंगे।
  • इस प्रतियोगिता के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा 80 लाख रुपए से अधिक पुरस्कार विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे।
  • जिसमें हर रोज प्रथम 3 विजेताओं को कुल मिलाकर 1 लाख 75 हजार रुपए के इनाम दिए जाएंगे और इसके अलावा 1000 रुपए के 100 लोगों को प्रेरणा पुरस्कार दिए जाएंगे।

Rajasthan Girl Students Agriculture Subject Yojana 

जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट राजस्थान की पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक द्वारा मिनिमम 2 सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो अपलोड करना जरूरी है।

Jan Samman Video Contest के दस्तावेज़

  • जन आधार नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • सोशल मीडिया लिंक (वीडियो की लिंक)

राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपके पास 2 सोशल मीडिया अकाउंट होने चाहिए।   
  • उसके बाद आपको सरकारी योजनाओं की वीडियो अपने मोबाइल में बनानी होगी, (वीडियो 30 सेकंड से लेकर 120 सेकंड के बीच होना जरूरी है)                            
  • वीडियो पूरा बन जाने के बाद आपको किसी 2 सोशल मीडिया अकाउंट पर #JanSammanJaiRajasthan hashtag का उपयोग करके अपलोड कर देना है। जैसे – (Instagram, Facebook, Twitter, YouTube)
  • यह वीडियो अपलोड करते वक़्त आपका अकाउंट Private की जगह Public होना चाहिए , ताकि वीडियो लोगों तक पहुंच सके। 
  • वीडियो अपलोड होने के बाद आपको जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
राजस्थान जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट
  • वेबसाइट के होम पेज पर जाने बाद आपको “जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने Jan Samman Video Contest Application Form खुल जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम, जन आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला और दोनों सोशल मीडिया वीडियो के लिंक को ऐड कर  लेना है।
  • उसके बाद अंत में आपको “सबमिट करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

See also  Bihar Gehu Adhiprapti 2024-25: बिहार गेहूँ अधिप्राप्ति योजना शुरू हुई, जाने कैसे करें आवेदन प्रक्रिया