जोहार खिलाड़ी पोर्टल से मिलेगा झारखंड राज्य में खेलों को बढ़ावा, रजिस्टर करें


Johar Khiladi Portal Registration & Login @ swisstechsport.com, Games List देखें, जोहार खिलाड़ी पोर्टल से खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें,


जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शुरू किया गया है। यह देश का पहला ऐसा पोर्टल है जो स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन को एक मजबूत आधार देता है। Johar Khiladi Portal पर खेल जगत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध है। भविष्य में राज्य में आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी भी खिलाड़ियों को इस पोर्टल पर मिल पाएगी। राज्य सरकार द्वारा चलाई गई ऐसी योजनाएं जो खिलाड़ियों के लिए होंगी, उनकी भी जानकारी इस पोर्टल पर मिलेगी। इस पोर्टल के बारे में अधिक जानकारी के लिए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें, यहां ने बताया है कि कैसे आप इस पोर्टल के माध्यम से स्पोर्ट्स छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं, Sports पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें आदि।

Johar Khiladi Portal 2023

Johar Khiladi Portal 2023

झारखंड सरकार द्वारा स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन के लक्ष्य से एक पोर्टल तैयार किया गया है। इस पोर्टल का नाम जोहार खिलाड़ी पोर्टल ही रखा गया है। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, सभी खेल एकेडमी, खेल मैदान, खेल स्टेडियम से जुड़ी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। खिलाड़ी इस पोर्टल के माध्यम से भविष्य में होने वाले जिला और राज्य स्तर के प्रतियोगिता की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। Johar Khiladi Portal से स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन कर पाएंगे और स्पोर्ट्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन भी कर पाएंगे। खेल जगत से जुड़ी समस्त जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाएं जो खेल जगत से जुड़ी हैं, उनकी जानकारी भी जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर मिलेगी।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार

जोहार खिलाड़ी पोर्टल Highlights

पोर्टल का नामJohar Khiladi Portal
किसने शुरू कीझारखंड सरकार ने
किसके लिए शुरू केखिलाड़ियों के लिए
उद्देश्यझारखंड को खेल की नर्सरी बनाना
लाभखेल जगत से जुड़ी समस्त जानकारी
आधिकारिक वेबसाइटswisstechsport.com
Johar Khiladi Portal

Johar Khiladi Portal का उद्देश्य

जोहार खिलाड़ी पोर्टल को शुरू करने के पीछे झारखंड सरकार का मुख्य उद्देश्य झारखंड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इस पोर्टल पर खेल और खिलाड़ियों के संपूर्ण विकास हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में समस्त जानकारी उपलब्ध होगी। खिलाड़ी इस पोर्टल का इस्तेमाल करके अपनी समस्याएं सीधे जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना 


जोहार खिलाड़ी पोर्टल के लाभ व विशेषताएं

  • जोहार खिलाड़ी पोर्टल झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • इस पोर्टल पर खेल जगत से संबंधित समस्त जानकारी उपलब्ध होगी।
  • 32 खेलों से जुड़े  खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, सभी खेल एकेडमी, खेल मैदान, खेल स्टेडियम के बारे में समस्त जानकारी इस पोर्टल पर मिलेगी।
  • राज्य के खिलाड़ी इस पोर्टल के मदद से अपनी समस्याएं सीधे जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा पाएंगे।
  • झारखंड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य से CM हेमंत सोरेन द्वारा यह पोर्टल शुरू की गई है।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित जानकारी भी इस पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही स्पोर्ट स्कॉलरशिप के लिए भी इस पोर्टल से आवेदन किया जा सकता है।

Johar Khiladi Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
  • खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार
  • प्रशिक्षकों के लिए नकद पुरस्कार
  • स्पोर्ट्स पोर्टल पर पंजीकरण

32 खेलों को जोड़ा गया जोहार खिलाड़ी पोर्टल से

Johar Khiladi Portal पर प्रत्येक खिलाड़ी का विस्तृत डाटाबेस उपलब्ध कराया जाएगा जिसमें उनके द्वारा खेले गए प्रतियोगिताओं की जानकारी मिल पाएगी। पोर्टल से कुल 32 खेलों को जोड़ा जा रहा है। इंडिया ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सभी 32 खेलों के खिलाड़ियों को इस पोर्टल के माध्यम से लाभ मिल पाएगा। वर्तमान में फुटबॉल, हॉकी, आर्चरी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, भारतोलन और कुश्ती से संबंधित निबंधित कार्य प्रगति पर है। बचे हुए खेलों से संबंधित निबंधित कार्य भी शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे।

Jharkhand Berojgari Bhatta

Johar Khiladi Portal पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम जोहार खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा।
Johar Khiladi Portal
  • अब आपको ऑनलाइन सर्विसेज के नीचे दिए गए “registration on sports portal” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • स्क्रीन पर पूछी गई समस्त जानकारी भरें।
  • जानकारी को पुनः जांच लें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।

खेल छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भरने के लिए सर्वप्रथम जोहार खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • अब आपको ऑनलाइन सर्विसेज के नीचे दिए गए “apply for sports scholarship” के विकल्प का चयन करना होगा।
  • आवेदन पत्र आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • स्क्रीन पर पूछी गई समस्त जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
  • जानकारी को पुनः जांच लें और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।

Schemes / Programmes की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम जोहार खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • अब menu bar में दिया गया schemes / programmes के विकल्प का चयन करें।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां आपको योजनाओं व कार्यक्रमों की लिस्ट मिलेगी।
Schemes / Programmes की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया
  • जिस भी योजना के बारे में जानना चाहते हैं उसे खोजें और डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ फाइल आपके समक्ष खुलेगी जिसमें उस योजना से जुड़ी समस्त जानकारी उपलब्ध होगी।

जोहार खिलाड़ी पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम जोहार खिलाड़ी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा।
  • अब menu bar में दिया गया login के विकल्प पर क्लिक करें ।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा।
Johar Khiladi Portal
  • अब स्क्रीन पर अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करें और यूजर डैशबोर्ड आपके समक्ष खुल जाएगा।

Helpdesk


See also  राजस्थान विधवा/परित्यक्ता मुख्यमंत्री (बी.एड.) संबल योजना 2023: एप्लीकेशन फॉर्म