झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ


Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana: झारखंड राज्य सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को सहायता प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे विधवा महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सके। यदि आप झारखंड राज्य की विधवा महिला है और झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बताएंगे तो संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बन रहे।


Jharkhand Mukhyamantri Vidhva punarvivah yojana

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना को शुभारंभ किया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को ₹200000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसको लेकर कार्यक्रम में भी आयोजित किया है। इस योग्य के तहत राज्य की विधवा महिलाएं अपने जीवन में सेज बढ़ सकेगी और अपने लिए बेहतर सोच रख सकेगी। समाज और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

See also  Mukhya Mantri Atmanirbhar Asom Scheme 2023: Online Registration, Eligibility

महिला सम्मान बचत पत्र योजना

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामJharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana
आरंभ की गईमुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
उद्देश्यविधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना
राज्यझारखंड
वर्ष2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे विधवा महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़कर आत्मसम्मान से रह सके। और इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को काफी राहत मिले।

अबुआ आवास योजना


Jharkhand Vidhva Punarvivah Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना को शुभारंभ किया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को ₹200000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
  • 6 मार्च को CM चंपाई सोरेन राज्य की 7 विधवा महिलाओं को योजना लाभ देते हुए इस योजना की शुरुआत करेंगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा महिलाएं अपने जीवन में आगे बढ़ सके।
  • राज्य की विधवा महिलाएं समाज और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को झारखंड राज्य की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • सरकारी नौकरी, पेंशन, आयकर दाताओं को इससे अलग रखा गया है।
  • लाभार्थी विधवा महिला को दिवंगत पति का मृत्यु प्रमाण पत्र देना होगा। इसके साथ ही पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र देना भी अनिवार्य होगा।
  • महिला का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के पास सभी दस्तावेज़ मौजूद होने चाहिए।

सर्वजन पेंशन योजना

आवश्यक दस्तावेज
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पुनर्विवाह निबंधन प्रमाण पत्र
  • बैंक का खाता विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको अपने नजदीकी महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।  
  • इसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद आपको एक बार अच्छे से चेक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जमा कर देना होगा।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। आवेदन फॉर्म के सत्यापित होने पर आपको विवाह के लिए तारीख दी जाएगी, उसके बाद आपको लाभ दिया जाएगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana को किसके द्वारा शुरू किया गया है?

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन जी के द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना का उद्देश्य क्या है?

Jharkhand Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana का उद्देश्य राज्य की विधवा महिलाओं को पुनर्विवाह करके आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

झारखंड मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना के अंतर्गत कितनी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी?

मुख्यमंत्री विधवा पुनर्विवाह योजना राज्य की विधवा महिलाओं को ₹200000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।