झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, Job Card Apply


Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana:- कोरोना वायरस से हुए लॉकडाउन के कारण अलग अलग राज्य से अपने राज्य में लौट आए प्रवासियों श्रमिकों को रोजगार देने के लिए झारखंड सरकार द्वारा Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2023 का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से मनरेगा के तर्ज पर श्रमिक मजदूरों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी की जाएगी। यदि आप झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। आपसे निवेदन है कि आप हमारे लेख को अंत पढ़ें।         


Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana

                                     

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2023

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के नागरिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana 2023 का शुभारंभ किया है। इस योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों के गरीब श्रमिकों को सरकार द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा। तथा योजना के तहत मनरेगा को तर्ज पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के अकुशल श्रमिक मजदूरों को वित्तीय वर्ष में 100 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी। योजना के अनुसार झारखंड के शहरी प्रवासी मजदूरों को रोजगार के लिए मनरेगा की तरह जॉब कार्ड प्रदान किया जाएगा। तथा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास जॉब कार्ड होना अनिवार्य है।

झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना के तहत राज्य में लगभग 5 लाख परिवारो को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के तहत अगर किसी मजदूर को रोजगार नहीं मिल पाया तो उन्हें राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा। जिसके बाद उन्हें सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराया जायेगा। इस पहल के साथ, झारखंड शहरी गरीबों के लिए रोजगार गारंटी योजना शुरू करने के लिए केरल के बाद देश का दूसरा राज्य बन जाएगा।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामJharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीप्रवासी मजदूर
उद्देश्यरोजगार के अवसर प्रदान करना
वर्ष2023
राज्यझारखण्ड
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msy.jharkhand.gov.in/

Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana का उद्देश्य

झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार  योजना का मुख्य उद्देश्य देश के अलग-अलग राज्य से अपने राज्य के शहरी क्षेत्र में वापस आये प्रवासी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा रोजगार देना है। जिससे इन श्रमिकों का जीवन यापन फिर से सुखमय हो जाये। जिन श्रमिकों के पास रोजगार नहीं है, झारखण्ड सरकार की इस योजना के अनुसार प्रवासी श्रमिकों को अपने ही राज्य में रोजगार प्रदान किया जायेगा।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना लिस्ट


झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के लाभ

  • बेरोज़गार ग्रामीणों को रोज़गार देने के उद्देश्य से झारखण्ड सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023 की शुरुआत की है।
  • Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana के माध्यम से शहरी क्षेत्र के मजदूरों को साल में 100 दिनों के लिए रोजगार गारंटी का वादा किया जाएगा।
  • यदि किसी मजदूर को 15 दिनों में काम नहीं मिला है तो ऐसे में उस मजदूर को बेरोजगारी भत्ता का प्रावधान किया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के लगभग 500000 परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत झारखंड के शहरों में निवास करनेवाले 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के अकुशल श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की गारंटी मिलेगी।
  • यदि कोई शहरी स्थानीय निकाय 15 दिन के भीतर ही नौकरी चाहने वाले को नौकरी देने में सफल रहता है तो उस लाभार्थी को जॉब कार्ड प्रदान किया जायेगा।
  • मजदूरों को पहले महीने भत्ता के रूप में न्यूनतम मजदूरी का एक चौथाई भाग दे दिया जायेगा. 60 दिन हो जाने के बाद आधी मजदूरी उसे दे दी जाएगी। फिर पूरे 100 दिन हो जाने के बाद श्रमिक को पूरे 100 दिन की मजदूरी भत्ता के रूप में प्राप्त हो जाएगी।
  • ताकि राज्य के मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके और उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े।

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana की पात्रता

  • आवेदक को झारखण्ड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष और उससे अधिक होनी चाहिए।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में आवेदक के पास मनरेगा कार्ड नहीं होना चाहिए।
  • उम्मीदवार 1 अप्रैल 2015 से शहरी क्षेत्रों में रहना चाहिए।

झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखण्ड मुख्यमंत्री श्रमिक रोजगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको “Application” टैब के अंदर “Apply for Job card” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी जैसे – जिला, शहरी, स्थानीय निकाय, वार्ड नंबर, पता, पिन कोड, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड आदि को भरना है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद नीचे दिया गए “I agree to above declaration / मैं उपरोक्त घोषणा से सहमत हूँ” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर सबमिट के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • सबमिट करते ही आपके मोबाइल नंबर पर Application Reference Number (आवेदन संदर्भ संख्या) प्राप्त हो जाएगा। जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना है।

Jharkhand Mukhyamantri Shramik Rojgar Yojana पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको इस पेज पर अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन पर विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर पाएंगे।

See also  पीएम समग्र स्वास्थ्य योजना 2023 PM Samagra Swasthya Yojana पंजीकरण फार्म