नेशनल करियर सर्विस पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2023: NCS Portal Login, Services


National Career Service Portal Online Registration 2023 @ ncs.gov.in | नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रोजगार के लिए पंजीकरण कैसे करें | NCS Portal Login, उपलब्ध सेवाएं देखें


देश के सभी बेरोजगार शिक्षित नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से सभी बेरोजगार शिक्षक नागरिकों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। National Career Service Portal पर नागरिक बिना किसी परेशानी के आसानी से अपनी इच्छा अनुसार जॉब ढूंढ सकते हैं। श्रम और रोजगार मंत्रालय सभी रोजगार कैरियर से संबंधित सेवाओं के लिए एक समाधान लेकर आया है। NCS Portal बेरोजगारों को रोजगार ढूंढने में मदद करेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से नेशनल करियर सर्विस पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस पोर्टल पर पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सके। इस लिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

National Career Service Portal

National Career Service Portal 2023

हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 25 जुलाई 2015 को राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल लॉन्च किया गया। इस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार नागरिक रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से रोजगार से संबंधित सेवाएं बेरोजगार नागरिकों के लिए आसान हो गई है। National Career Service Portal नौकरी चाहने वालों मार्गदर्शन करने वाले लोगों नियोक्ताओं और प्रशिक्षण एजेंसियों आदि को सुविधा उपलब्ध करता है। इस पोर्टल पर कोई भी आवेदक रजिस्ट्रेशन कर नौकरी प्राप्त कर सकता है।

NCS Portal बेरोजगार युवकों को मार्गदर्शन और कैरियर निर्माण पाठ्यक्रमों के साथ युवकों को कौशल बनाता है। कोई भी नागरिक नौकरी की तलाश या कोई कंपनी अपने कार्य के लिए वर्कर्स की तलाश में है। तो यह पोर्टल हर तरीके से मदद करेगा। इस पोर्टल पर अपने व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह की ट्रेनिंग भी पा सकते हैं। जिसके लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना आवश्यक है।

E Shram Portal Registration

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल Key Highlights

आर्टिकल का नामNational Career Service Portal
लॉन्च किया गयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा
विभागश्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार
उद्देश्यबेरोजगारों को रोजगार ढूंढने में मदद करना
लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ncs.gov.in/  
साल2023

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल का उद्देश्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार शिक्षित नागरिकों को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहायता करना है। नागरिकों को रोजगार तलाश करने में किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल पर बेरोजगार रोजगार एवं अन्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। National Career Service Portal पर रोजगार पाने के लिए ट्रेनिंग जैसी सुविधा भी प्रदान की गई है। जिससे नागरिक कौशल प्रशिक्षण का लाभ प्राप्त कर नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। यह पोर्टल बेरोजगार युवाओं को रोजगार हेतु घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। बिना किसी आर्थिक समस्या से गुजरे नागरिक घर बैठे अपने लिए रोजगार के साधन प्राप्त कर सकता है।

Shram Suvidha Portal

National Career Service Portal के हित धारकों की सूची

  • नौकरी खोजने वाले
  • नियोक्ता
  • सलाहकार
  • कौशल प्रदाता
  • कैरियर केंद्र
  • प्लेसमेंट कंपनियां
  • सरकारी संगठन

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की विशेषताएं

  • नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को उनके अनुभव के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
  • NCS पोर्टल नागरिकों के साथ कंपनी को भी उनकी आवश्यकतानुसार कर्मचारी ढूंढने में भी सहायता प्रदान करेगा।
  • कोई भी नागरिक रोजगार से संबंधित सेवाओं का लाभ पोर्टल पर पंजीकृत कर ऑनलाइन रूप में प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, बड़ी आदि काम काज करने वाले नागरिक भी पंजीकरण कर सकते हैं। और अपने हुनर के आधार पर अपने लिए रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • देश की लगभग 8 लाख से अधिक कंपनियों एवं सरकारी संस्थाओं को राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल में नागरिकों को रोजगार देने हेतु जोड़ा गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी सुविधा के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर लगभग 20 करोड़ से अधिक नागरिक पंजीकृत हो चुके हैं।

National Career Service Portal पर जारी सुविधाएं

  • नौकरी
  • आवेदक स्थानीय
  • सेवा प्रदाता
  • नियोक्ता
  • कैरियर केंद्र
  • ट्रेनिंग संस्थान प्लेसमेंट
  • संगठन रिपोर्ट एवं दस्तावेज
  • सरकारी विभाग
  • स्थानीय सेवा प्रदाता

PM Modi Rojgar Mela 


National Career Service Portal के लाभ

  • नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से सभी नागरिकों को रोजगार एवं कैरियर से संबंधित सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • श्रम रोजगार मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
  • बेरोजगार नागरिकों को रोजगार के अवसर ढूंढने हेतु यह पोर्टल ऑनलाइन मोड में रोजगार मेलों का आयोजन करता है।
  • एक विशेष प्रकार की सुविधा देने के लिए युवा वर्ग के नागरिकों को जॉब से लेकर पोस्टिंग तक पूरी प्रक्रिया पोर्टल में उपलब्ध की गई है।
  • कोई भी बेरोजगार नागरिक नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में अपना पंजीकरण निशुल्क कर सकता है।
  • NCS पोर्टल में पंजीकृत होने के लिए सार्वजनिक एवं प्राइवेट क्षेत्र के एंप्लॉय को भी शामिल किया गया है।
  • पोर्टल पर उपलब्ध की गई सेवाओं की सहायता से उपयोगकर्ता अपनी जरूरत की किसी भी प्रकार की सेवा तक पहुंच सकते हैं।
  • देश के बेरोजगार नागरिकों को आसानी से इस पोर्टल पर रोजगार से संबंधित सेवाएं प्राप्त होगी।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
National Career Service Portal
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Jobseeker के सेक्शन में Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
National Career Service Portal
  • इस पेज पर आपको Register Type के सेक्शन में अपनी इच्छा अनुसार रजिस्टर करने के लिए चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • पंजीकरण फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आप को Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

National Career Service Portal Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना होगा।
National Career Service Portal
  • आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा। आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

नेशनल करियर सर्विस पोर्टल में करियर सेंटर कैसे ढूंढे

  • करियर सेंटर ढूंढने के लिए सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Find Career Center के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
नेशनल करियर सर्विस पोर्टल
  • अब आपको नए पेज पर करियर सेंटर हेतु अपने जिले और राज्य को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक आपके सामने करियर सेंटर से संबंधित सभी जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आपकी करियर सेंटर ढूंढने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

गवर्नमेंट जॉब कैसे ढूंढे

  • सबसे पहले नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Govt Jobs and Employment के सेक्शन में Govt Jobs के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जॉब ढूंढने हेतु दी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
गवर्नमेंट जॉब
  • जैसे जॉब टाइप, जॉब लोकेशन, सर्वे, ऑर्गेनाइजेशन टाइप आदि।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने सरकारी जॉब से संबंधित सभी विवरण आ जाएंगे।
  • आप अपनी इच्छा अनुसार जॉब का चुनाव कर सकते हैं।

जिलेवार नौकरी ढूंढने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको फाइंड जॉब वैकेंसी के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने सभी जिलों के नाम आ जाएंगे।
  • आपको अपने जिले का चुनाव करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार नौकरी संबंधित जानकारियां आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।

काउंसलर अपॉइंटमेंट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको नेशनल करियर सर्विस पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको काउंसलर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपको व्यू अपॉइंटमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगइन पेज आ जाएगा।
  • आप लॉगइन पेज में पूछी गई जानकारी दर्ज करके अपॉइंटमेंट देख सकते हैं।

See also  Sevarth Mahakosh Login, Payment Slip @ mahakosh.gov.in, Services