पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2023 कैसे चेक करें EPDS Punjab Ration Card List


Punjab Ration Card List Online Check 2023, पंजाब राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखे @ epos.punjab.gov.in, Village Wise New List, पंजाब राशन कार्ड सूची Pdf


राशन कार्ड सूची वह सूची है जिसमें सभी नए व पुराने राशन कार्ड धारकों का नाम शामिल होता है। यह सूची खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग (food civil supplies and consumer affair department) द्वारा तैयार की जाती है। विभाग ने सूची को अपने आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। यदि आप पंजाब के मूल निवासी हैं और Punjab Ration Card List 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यदि आप सूची देखने में सक्षम नहीं है और मदद चाहते हैं तो इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पंजाब राशन कार्ड लिस्ट 2023 से जुड़ी समस्त जानकारी आपको इस लेख में मिल जाएगी।

Punjab Ration Card List 2023

पंजाब राशन कार्ड सूची को देखने के लिए आप अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब पंजाब के नागरिक पंजाब राशन कार्ड सूची में अपना नाम घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से देख पाएंगे। पंजाब राशन कार्ड सूची राज्य के लोगों की आय और परिवार की स्थिति के आधार पर बनाई जाती है। पंजाब सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नीचे आने वाले लोगों को बीपीएल राशन कार्ड और गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करने वाले लोगों को एपीएल राशन कार्ड प्रदान किया जाता है। खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा Punjab Ration Card List एपीएल राशन कार्ड होल्डर और बीपीएल राशन कार्ड होल्डर्स के लिए अलग-अलग तैयार की जाती है। राशन कार्ड सूची में अपना नाम देखने के लिए आपको कुछ दिशा निर्देशों का पालन करना होगा जो कि इस लेख में नीचे दिए गए हैं।

Punjab Labour Card

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट Highlights

लेखPunjab Ration Card List
विभागखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, पंजाब सरकार
किसके लिए जारी कीनागरिकों के लिए
सूची देखने की प्रक्रियाonline
आधिकारिक वेबसाइटhttp://epos.punjab.gov.in/

Punjab Ration Card

राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के नागरिकों को प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड सरकारी दुकानों से राशन सस्ते दामों पर लेने के लिए अनिवार्य है। सरकार द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को हर महीने राशन सस्ते दामों पर मुहैया कराया जाता है। यह दस्तावेज तीन प्रकार का होता है APL, BPL & AAY।


  • APL: एपीएल राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी ₹10000 हो और जो गरीब रेखा के ऊपर जीवन यापन कर रहे हो।
  • BPL: BPL ration card राज्य के उन लोगों को प्रदान किया जाता है जिनकी आय ₹10000 से कम है और गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। इन लोगों को सरकार द्वारा फेयर प्राइस शॉप से 25 किलो तक हर महीने राशन सस्ते दामों पर खरीद सकते हैं।
  • AAY: AAY ration card विभाग द्वारा नागरिकों को जारी किया जाता है जो गरीबी रेखा के नीचे आते हैं और जिनकी कोई स्थाई आय का स्त्रोत नहीं है। विभाग द्वारा इस कार्ड धारकों को 35 किलो तक का राशन हर महीने राशन की दुकानों से मुफ्त प्रदान किया जाता है।

Make in Punjab Portal

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट का उद्देश्य

पंजाब राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन जारी करने के पीछे खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग का उद्देश्य राज्य में रह रहे लोगों को डिजिटल सुविधा प्रदान करना है। पहले लोगों को राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब डिजिटल सुविधा होने के कारण लोगों को घर बैठे ही राशन कार्ड लिस्ट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

Punjab Ration Card List देखने की प्रक्रिया

  • राशन कार्ड सूची देखने के लिए सर्वप्रथम पंजाब खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Punjab Ration Card List
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको month abstract के विकल्प को चुनना होगा।
  • एक नया पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा जहां से आपको महीना वर्ष चुनना होगा और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिला वार सूची आपके समक्ष खुल जाएगी जिसमें से आपको अपने जिले के नाम पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद इंस्पेक्टर वार सूची आपके समक्ष खुलेगी जहां से आपको अपने इंस्पेक्टर के नाम पर क्लिक करना होगा।
Punjab Ration Card List देखने की प्रक्रिया
  • अब FPS ID वार सूची आपा के समक्ष खुलेगी जहां से आपको अपने FPS की ID चुन्नी होगी।
  • अब उस एफपीएस से जुड़ी राशन कार्ड धारकों की सूची आपके समक्ष खुल जाएगी।

पंजाब राशन कार्ड Beneficiary Details देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम पंजाब खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुल जाएगा जहां से आपको Beneficiary Details के विकल्प को चुनना होगा।
  • एक नया वर्ष आपके समक्ष खुलेगा जहां पर आपको अपने SRC नंबर दर्ज करना होगा।
पंजाब राशन कार्ड Beneficiary Details देखने की प्रक्रिया
  • सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें और जानकारी आपके समक्ष खुल जाएगी।

See also  Kerala Viswakarma Pension Scheme 2023: Application Form, Eligibility