भू नक्शा बिहार 2023: Bhu Naksha Bihar ऑनलाइन कैसे देखें, चेक & डाउनलोड


Bhu Naksha Bihar Download & Check Online @ bhunaksha.bihar.gov.in | भू नक्शा बिहार 2023 ऑनलाइन चेक कैसे करें, District Wise पूरी जानकारी


बिहार राज्य के सभी नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में भू नक्शा बिहार देखने तथा डाउनलोड करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। अब कोई भी घर बैठे आसानी से अपनी जमीन का या अपने खेत का भू नक्शा देख सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से Bhu Naksha Bihar से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी घर बैठे आसानी से अपनी जमीन या खेत का भू नक्शा देख सके इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

Bhu Naksha Bihar

Bhu Naksha Bihar 2023

आमतौर पर भू नक्शा जमीन/भूखंड के नक्शे को कहते हैं। भू नक्शा बिहार के जरिए नक्शे को डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध कराने में बिहार राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। राज्य के नागरिक भू नक्शा वेब एप्लीकेशन के माध्यम से अपनी जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखने और डाउनलोड करने की सुविधा मिली है। राष्ट्रीय सूचना विभाग केंद्र द्वारा भू नक्शा वेब एप्लीकेशन को डिजाइन किया गया है। जमीन के नक्शे देखने इसमें बदलाव कराने और डाउनलोड करने हेतु भू नक्शा ऐप का उपयोग मुख्यतः किया जाता है। बिहार सरकार द्वारा प्रदान किए गए Bhu Naksha Bihar से भूखंड की सटीक सीमा तय होती है। बिहार का कोई भी नागरिक जमीन खरीदने से पहले जमीन का कुल क्षेत्रफल, आयाम में आकार को ऑनलाइन भू नक्शा बिहार द्वारा सत्यापित कर सकते हैं। भूमि रिकॉर्ड की वैधता को भू नक्शा बिहार पोर्टल खरीदारों को ऑनलाइन सत्यापित करने में सहायता करता है।

बिहार संपत्ति प्रॉपर्टी रजिस्ट्री

भू नक्शा बिहार Key Highlights

योजना का नामBhu Naksha Bihar
विभागराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्यजमीन और प्लाट का नक्शा डिजिटल रूप से उपलब्ध कराना
लाभार्थीबिहार के नागरिक
राज्यबिहार
साल2023
आवेदनऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttp://bhunaksha.bihar.gov.in/

Bihar Bhu Naksha ऑनलाइन पोर्टल की विशेषताएं

आसान नेविगेशन-  भू नक्शा बिहार ऑनलाइन पोर्टल पर भूमि धारक आसानी से आवश्यक सेक्शन में नेविगेट कर सकते हैं। भू नक्शा पर विवरण जानने से संबंधित सभी ऑप्शन केवल होम पेज पर ही उपलब्ध है।

त्वरित पंजीकरण- बिहार सरकार द्वारा भू नक्शा बिहार पोर्टल ऑनलाइन त्वरित पंजीकरण की सुविधा देता है। भू नक्शा देखने वाले कुछ ही क्लिक में अपना नाम संपर्क नंबर ईमेल पता आदि जैसी जानकारी दर्ज करके पोर्टल पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

रियल टाइम अपडेट- भू नक्शा बिहार पोर्टल रियल टाइम में अपडेट हो जाता है और अपनी प्रॉपर्टी का विवरण जानने वाले नागरिक बिना किसी परेशानी के इसके बारे में नवीनतम जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

पूरी जानकारी- बिहार भु नक्षा ऑनलाइन पोर्टल पर नक्शे से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान की गई है। नागरिक आसानी से किसी भी समय में प्लाट मालिक का नाम प्लाट का क्षेत्रफल प्लाट संख्या जमीन वर्गीकरण और अन्य सभी जानकारी आसानी से देख सकते हैं।

Bhu Naksha Bihar पर उपलब्ध सुविधाएं

  • जमीन का नक्शा ऑनलाइन देखें
  • बिहार का नक्शा डाउनलोड करें
  • जमीन का नक्शा संपादित करें

बिहार वोटर लिस्ट 

भू नक्शा बिहार पोर्टल के अंतर्गत आने वाले जिलों के नाम

भू नक्शा बिहार पोर्टल पर कुल 38 जिलों में से 11 जिलों के भू नक्शा, भूमि, मानचित्र विवरण अपडेट किए गए हैं। भू नक्शा बिहार में शामिल 11 जिले है बाकी जिलों के भू नक्शा या भूमि मानचित्र को धीरे-धीरे पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। राज्य के अंतरिक्ष क्षेत्र का मानचित्र करने हेतु बिहार राज्य सरकार ड्रोन तकनीक का उपयोग करने की योजना बना रही है।

  • बेगूसराय
  • जहानाबाद
  • कटिहार
  • जमुई
  • मधेपुरा
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • नालंदा
  • पश्चिम चंपारण
  • शेखपुरा और
  • सुपौल

Bhu Naksha Bihar के लाभ

भू नक्शा बिहार पोर्टल के माध्यम से जटिल भूलेख ऑनलाइन सत्यापित की सुविधा की गई है। अब तक भूले पानी की प्रक्रिया अधिक समय लेने वाली थी। बिहार का कोई भी नागरिक प्लाट खरीदने से पहले ऑनलाइन विवरण सत्यापित कर सकता है। भू नक्शा बिहार पोर्टल के निम्नलिखित लाभ है। जैसे-

प्लॉट एरिया का सत्यापन- भू नक्शा बिहार पोर्टल पर प्लाट की लंबाई चौड़ाई, क्षेत्रफल, सटीक विवरण के साथ अद्यतन जानकारी प्रदान करता है। जिसके तहत विक्रेता अपनी भूमि के बारे में कोई भी झूठा दावा नहीं कर सकता है।

भू स्वामी का सत्यापन- बिहार सरकार द्वारा भू नक्शा बिहार पोर्टल समय-समय पर अपडेट किया जाता है। किसी भी समय कोई भी निवेशक या खरीदार प्लाट की वैधता की जांच करना चाहता है तो वह ऑनलाइन भू नक्शा बिहार पोर्टल पर जाकर प्लाट मालिक का विवरण देख सकता है। और संतुष्ट हो सकता है।

भूमि की वैधता– इस पोर्टल के माध्यम से कभी भी प्लाट का खरीदार प्लाट की वैधता तथा उपयोग का विवरण ऑनलाइन के माध्यम से जांच सकता है। क्योंकि भू नक्शा बिहार पोर्टल से पता चलता है कि जमीन आवाज से सार्वजनिक भूमि या बड़ी जीत है भूमि के बारे में किसी भी झूठे दावे को ऑनलाइन सत्यापित नहीं किया जा सकता है। जिससे धोखाधड़ी और कानूनी विवाद कम होंगे।


एकीकृत भूमि रिकॉर्ड- भू नक्शा बिहार पर जटिल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ही नहीं किया गया है बल्कि इसमें जमीन के रिकॉर्ड विवरण जैसे रिकॉर्ड ऑफ राइट्स, खसरा, खतौनी, जमीन के नक्शे, मालिक का नाम, क्षेत्रफल जैसी जानकारी भी उपलब्ध की गई है।

समय की बचत– भू नक्शा बिहार ऑनलाइन होने की वजह से सरकार तथा नागरिक दोनों की समय और पैसे दोनों की बचत करता है। और ऑनलाइन जमीन का विवरण सत्यापित किया जा सकता है। अब किसी भी नागरिक को भूमि रिकॉर्ड हेतु सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी।

RTPS Bihar

भू नक्शा बिहार ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भू नक्शा बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज के बाई और आपको जिला, उपखंड, मंडल, मौजा, प्रकार तथा शीट जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
भू नक्शा बिहार ऑनलाइन
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपको मानचित्र दिखाई देगा।
  • अगर आप किसी विशेष प्लाट के बारे में प्लाट संख्या, प्लॉट के मालिक का नाम, पता, प्लाट का क्षेत्रफल भूमि का वर्गीकरण जैसी जानकारी पाना चाहते हैं तो यह आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • यदि आप सत्यापित प्लॉट रिपोर्ट को PDF के रूप में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको LPM रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • भूमि की एक PDF रिपोर्ट नई विंडो में खुल जाएगी।
Bhu Naksha Bihar
  • आपको एलपीएम रिपोर्ट में निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होगी जैसे नाम, पिता का नाम, जाति, पता, जिला, भूमि वर्गीकरण,, खसरा संख्या क्षेत्र का विवरण, भूखंड का नक्शा और डाउनलोड की तारीख जो कि बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

Bhu Naksha Bihar लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको भू नक्शा बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • दाहिने और ऊपर कोने पर आपको लॉगइन का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको उस पर क्लिक करना होगा।
भू नक्शा बिहार
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको इस पेज पर नाम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप भूलेख बिहार की वेबसाइट पर लॉगिन हो जाएंगे।

बिहार भूमि वेबसाइट के जरिए भू लेख कैसे डाउनलोड करें

  • सर्वप्रथम आपको बिहार अपना खाता की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल कर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको अपना खाता देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर नक्शा दिखाई देने लगेगा।
Bhu Naksha Bihar
  • इस नक्शे पर आपको अपने जिले व शहर का चयन करना होगा फिर आपको (टोटल जॉन) अंचल दिखाई देगा।
  • जिसमें आपको कुल अंचल, मौजा, खाताधारी और खसरा की जानकारी दिखाई देगी।
  • आपको अपनी इच्छा अनुसार अंचल चुने के बाद उस अंचल में मौजूद सभी मौजों की जानकारी आपकी स्क्रीन के बाई तरफ दिखाई देने लगेगी।
Bhu Naksha Bihar
  • इस प्रकार आपको दिए गए मौजों में से अपने मौजों का चयन करना होगा और अपना की बोर्ड पर उसका पहला अक्षर चुनना होगा।
  • दूसरा – मौजे के समस्त खातों को खसरा संख्या के अनुसार देखे या फिर खातेधारी के नाम से देखें पर क्लिक करना होगा।
Bhu Naksha Bihar
  • आपको खोजने के विभिन्न ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होगा।
  • चुनना के बाद आपको खाता खोजे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने खाते संबंधित सभी जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी। जिसका आप प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

See also  West Bengal Health Scheme 2023: Apply Online, Rate Chart, Coverage