मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023: Kisan Kalyan Yojana ऑनलाइन आवेदन


Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana Online Form, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लाभार्थी सूची कैसे देखें, MP Kisan Kalyan Yojana Payment Status, लाभ एवं पात्रता


मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने की थी। योजना की शुरुआत साल 2020 में 22 सितंबर को की गई थी। तब से लेकर अब तक  यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों को हर वर्ष सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत सरकार उन सभी किसानों को जो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार ₹4000 सालाना की राशि प्रदान करेगी। यदि आप भी Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं और इसके बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana 2023

केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने किसानों के लिए समय-समय पर बहुत सी योजनाएं शुरू की हैं। आज हम इस लेख में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का उल्लेख करेंगे। यह योजना राज्य के किसानों के लिए शुरू की गई है। किसान कल्याण योजना के अंतर्गत सभी मध्य प्रदेश के लाभार्थी किसानों को ₹4000 की धनराशि दो हिस्सों में दी जाएगी।Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana को प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया है। जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं वहीं किसान इस योजना का लाभ भी ले पाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को साल में रुपए 6000 की राशि तीन हिस्सों में प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना Highlights

योजना का नामMP Kisan Kalyan Yojana
कब शुरू हुई22 सितम्बर 2020
कहा शुरु हुईमध्य प्रदेश
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी
किसके लिए शुरू कीकिसान
लाभआर्थिक
उद्देश्यकिसानों को आर्थिक सहायता पहुँचाना
अधिकारिक वेबसाइटsaara.mp.gov.in

MP Kisan Kalyan Yojana की शुरुआत

मध्य प्रदेश के किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 22 सितंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत उन सभी किसान भाइयों को जो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं, रुपए 4000 की धनराशि 2 equal installments में हर वर्ष उनके बैंक खातों में दी जाएगी। 25 September 2020 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर किसानों के खातों में पहली ₹2000 की रकम भेजकर की गई थी। किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि भी मिलती रहेगी। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹6000 तीन बराबर हिस्सों में दिए जाते हैं। अब मध्य प्रदेश के किसानों को सालाना ₹10000 की राशि 5 समान भागों में दी जाएगी।

MP E Uparjan 

एमपी किसान कल्याण योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू करने के पीछे मध्यप्रदेश सरकार का उद्देश्य राज्य के किसानों की आर्थिक रूप से सहायता करना है। सरकार साल में रुपए 4000 की राशि दो समान भागों में किसानों के बैंक खातों में जमा करेगी। इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी। किसानों को कर्ज से भी राहत मिलेगी।

Mukhyamantri Kisan Kalyan Yojana के लाभ

  • इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के लगभग 800000 किसानों को मिलेगा
  • किसानों को दो समान भागों में ₹4000 की राशि साल में दी जाएगी।
  • इस योजना को किसान सम्मान निधि योजना से जोड़ा गया है।
  • योजना की प्रथम किस्त 1 अप्रैल से 31 अगस्त एवं द्वितीय 1 सितंबर से 31 मार्च के मध्य में किसानों को राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी।
  • किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी मिलेगा।
  • लाभार्थियों को लाभ की राशि उनके बैंक खातों में दी जाएगी
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना अनिवार्य है।
  • यह योजना किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।

Kisan Kalyan Yojana पात्रता मानदंड

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए वह सभी लोग पात्र हैं जो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। वह सभी लोग जो नीचे दी गई श्रेणियों में से हैं इस योजना का लाभ नहीं ले सकते


  • सभी संस्थागत भूमि-स्वामी; तथा कृषक परिवार जिनमें एक या अधिक निम्न श्रेणी के सदस्य हैं
    • भूत-पूर्व और वर्तमान में संवैधानिक पदों पर पदस्थ,
    • भूत-पूर्व और वर्तमान में पदस्थ मंत्री/ राज्य मंत्री, लोक सभा/ राज्य सभा/ राज्य विधानसभा/ राज्य विधान परिषद के पूर्व / वर्तमान सदस्य,
    • भूत-पूर्व और वर्तमान नगरनिगम के महापौर,
    • भूत-पूर्व और वर्तमान जिला पंचायत के अध्यक्ष।
    • केंद्रीय/ राज्य सरकार के मंत्रालयों/ कार्यालयों/ विभागों और इसकी फील्ड इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रम और संलग्न कार्यालय/ स्वायत्त संस्थान और सरकार के अधीन स्थानीय निकाय के नियमित कर्मचारी। (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)
    • सभी रिटायर्ड पेंशनर्स जिनकी मासिक पेंशन 10,000 / -रु या उससे अधिक है। (मल्टी टास्किंग स्टाफ / चतुर्थ श्रेणी / समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर)।
    • अंतिम मूल्यांकन वर्ष में आयकर का भुगतान करने वाले सभी व्यक्ति।
    • डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत व्याक्ति हैं या अभ्यासरत ।

MP रोजगार पंजीयन

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवश्यक दस्तावेज

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर
  • आधार कार्ड
  • राज्य का मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन प्रक्रिया

किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी होना चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से पूर्व आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा। यदि आप किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको संबंधित पटवारी/तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है

  • सर्वप्रथम अपने नजदीकी पटवारी/तहसील कार्यालय में जाएं
  • कार्यालय से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का प्रपत्र ले
  • आवेदन में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे
  • आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें
  • आवेदन को पुनः जांच लें और उसी कार्यालय में जमा कर दें।

Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana हितग्राही स्थिति (Beneficiary Status)

  • हितग्राही स्थिति जानने के लिए सर्वप्रथम स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन, राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा
Mukhymantri Kisan Kalyan Yojana
  • यहां से आपको “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति” के लिंक पर क्लिक करना होगा
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके समक्ष एक नया पृष्ठ खुलेगा
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना हितग्राही स्थिति
  • इस पृष्ठ पर आपको जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे कि
    • आधार नंबर या बैंक खाता या पीएम किसान आईडी
    • कैप्चा कोड
  • जानकारी भरने के बाद सर्च करें पर क्लिक करें
  • जैसे ही आप ऐसा करेंगे लाभार्थी स्थिति आपके समक्ष होगी

मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना डैशबोर्ड

यदि आप मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का डैशबोर्ड देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करें

  • स्मार्ट एप्लीकेशन फॉर रेवेन्यू एडमिनिस्ट्रेशन, राजस्व विभाग मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • वेबसाइट का मुख्य पृष्ठ आपके समक्ष खुलेगा
  • यहां से आपको “मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना” के लिंक पर क्लिक करना होगा
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके समक्ष डैशबोर्ड नया पृष्ठ में खुलेगा

See also  PMMVY| प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2023: आवेदन फॉर्म Matru Vandana Yojana