(रजिस्ट्रेशन) मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023: ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस


Mukhyamantri Solar Pump Yojana Online Registration, मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023, दिशा निर्देश और प्रकार जाने | MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Online Apply


मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023 का आरंभ राज्य सरकार के माध्यम से किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है इस योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को खेत में सिंचाई करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के माध्यम से सोलर पंप वितरित किए जाएंगे। Mukhyamantri Solar Pump Yojana के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट तथा मध्य प्रदेश गवर्नमेंट के द्वारा ज्यादा से ज्यादा 90% तक अनुदान दिया जा रहा है इस योजना के तहत किसान सोलर पंप प्राप्त करके अपने खेतों में आसानी से सिंचाई कर सकते हैं। तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के द्वारा से इस योजना से संबंधित सभी जानकारी को प्रदान करेंगे तथा आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP

Table of Contents

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP 2023

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत राज्य के उन किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके यहां पर बिजली का विकास नहीं है जहां कृषि पंपों हेतु स्थाई कनेक्शन नहीं है और जहां विद्युत कंपनियों की वाणिज्यिक हानी ज्यादा है तथा ट्रांसफार्मर हटा लिए गए हैं एवं जहां खेत की दूरी बिजली की लाइन से 300 मीटर से ज्यादा है या नदी, बांध के समीप ऐसे स्थान हो जहां पर पानी पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हो, एवं फसलों के चयन के कारण जहां वाटर पंपिंग की आवश्यकता ज्यादा रहती हो। इस Madhya Pradesh Solar Pump Yojana के तहत डीजल पंप को के स्थान पर सरकार के माध्यम से खेत की सिंचाई के लिए सोलर पंप लगाए जाएंगे।

MP E Uparjan

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश Highlights

योजना का नामMukhyamantri Solar Pump Yojana MP
किसके माध्यम से आरंभ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के माध्यम
उद्देश्यसोलर पंप के लिए अनुदान देना
लाभार्थीमध्य प्रदेश राज्य के किसान
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन मोड
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटcmsolarpump.mp.gov.in

Madhya Pradesh Solar Pump Yojana को कैबिनेट बैठक में मंजूरी

29 जून 2021 को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए थे इस बैठक में मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश से संबंधित भी कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं इस योजना के अंतर्गत सिंचाई के लिए सोलर पंप की स्थापना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है वह सभी क्षेत्र जहां पर बिजली उपलब्ध नहीं है उन क्षेत्रों में सोलर पंप की स्थापना को प्राथमिकता विवरण की जायेगी इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा प्रदान की गई है वह सभी किसान जो मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश का फायदा उठाना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा यह योजना के अंतर्गत भारत शासन और मध्य प्रदेश शासन के माध्यम से अनुदान विवरण किया जाएगा।

MP रोजगार पंजीयन

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का विस्तार

Mukhyamantri Solar Pump पर अनुदान का फायदा सिर्फ इसी शर्त पर प्राप्त कराया जाएगा कि किसान द्वारा खेत के खसरे या बटाकित खसरे पर भविष्य में किसी भी विद्युत पंप लगाए जाने पर अनुदान नहीं प्राप्त किया जाए किसान को एक स्वप्रमाणीकरण भी जमा करना होगा जिसमें यह घोषणा करनी होगी कि किसान ने वर्तमान में उस खसरे या बटाकित खसरे की भूमि पर कोई विद्युत पंप संचालित या संयोजक नहीं किया है अगर किसान ने उस खसरे या फिर बटाकित खसरे पर विद्युत पंप संचालित या संयोजित किया है तो इस स्थिति में यदि किसान उस पर मिले अनुदान को छोड़ देता है और बिजली के पंप को हटवा देता है तो किसान को सोलर पंप के लिए अनुदान प्रदान किया जाएगा इसके अलावा सरकार के माध्यम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश का विस्तार भी मार्च 2024 तक कर दिया जाएगा जिससे कृषि क्षेत्र का विकास हो सकेगा।

MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana उद्देश्य

दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राज्य के किसान डीजल पंप की मदद से खेतों में सिंचाई करते हैं जिससे किसानों का काफी सारा पैसा खर्च भी होता है डीजल के इस्तेमाल से पंप द्वारा सिंचाई करने से प्रदूषण भी काफी होता है इन सभी परेशानियों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एमपी मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना का शुभारंभ किया है इस योजना के तहत एमपी के किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए सोलर पंप उपलब्ध करवाया जाएगा। Mukhyamantri Solar Pump Yojana के माध्यम किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सब्सिडी दर पर सोलर पंप उपलब्ध करवाना एवं राज्य में बागवानी की फसलों को बढ़ावा देना है इन सोलर पंप की मदद से खेतों में सिंचाई करने से पर्यावरण प्रदूषण कम करना होगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी। राज्य विद्युत कंपनियों के द्वारा बिजली की अस्थाई कनेक्शन को कम करना है।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के प्रकार

क्र.सोलर पंपिंग सिस्टम के प्रकारहितग्राही किसान अंश (रु.)डिस्चार्ज (लीटर में प्रतिदिन)
11 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल19000/-30 मी. के लिए 45600, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
22 एच.पी.डी.सी. सरफेस23000/-10 मी. के लिए 198000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 12 मी.
32 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल25000/-30 मी. के लिए 68400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी.
43 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल36000/-30 मी. के लिए 114000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 45 मी. 50 मी. के लिए 69000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 45000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी.
55 एच.पी.डी.सी. सबमर्सिबल72000/-50 मी. के लिए 110400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 72000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 50400, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
67.5 एच.पी.डी.सी.सबमर्सिबल135000/-50 मी. के लिए 155250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 101250, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 70875, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
77.5 एच.पी.ए.सी. सबमर्सिबल135000/-50 मी. के लिए 141750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 60750, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
810 एच.पी. डी.सी. सबमर्सिबल217840/-50 मी. के लिए 207000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 135000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 94500, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.
910 एच.पी. ए.सी. सबमर्सिबल217250/-50 मी. के लिए 189000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 70 मी. 70 मी. के लिए 126000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 100 मी. 100 मी. के लिए 81000, शट ऑफ़ डायनेमिक हेड 150 मी.  

मध्य प्रदेश उद्यानिकी विभाग

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश लाभ

  • इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को निशुल्क सोलर पंप वितरण किए जाएंगे।
  • राज्य के जिन क्षेत्रों में ऊर्जा वितरण कंपनियों द्वारा बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था नहीं की जा सकी हो।
  • जिसके कारण किसानों को सिंचाई हेतु बिजली के अस्थाई कनेक्शन की व्यवस्था करनी पड़ती हो।
  • ऐसे स्थान के किसानों को इस Mukhyamantri Solar Pump Yojana के तहत प्राथमिकता दी जाएगी।
  • ऐसे ग्रामीण क्षेत्र जहां बिजली की पहुंच है किंतु विद्युत लाइन से कम से कम 300 मीटर की दूरी पर स्थित हो उन्हें इस बीच योजना का फायदा प्रदान किया जाएगा।
  • नदी या बांध के निकट के स्थान जहां फसलों के प्रकार के आधार पर सिंचाई हेतु पानी के पंप की आर्थिक जरूरत होने के कारण बिजली की ज्यादा खपत होती हो।
  • मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश का फायदा राज्य के सभी किसान प्राप्त कर सकते हैं।
  • और सोलर पंप की सहायता से आसानी से अपने खेतों में सिंचाई कर सकते हैं।

MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Eligibility & Important Documents

  • आवेदक मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास किसान कार्ड होना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य भूमि के कागजात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के नियम एवं दिशा-निर्देश

  • आवेदक के माध्यम से सिर्फ खुद की भूमि के लिए ही मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। आवेदक के माध्यम से निम्नलिखित जानकारी का सत्यापन करना जरूरी है।
  • सोलर पंप का इस्तेमाल सिर्फ सिंचाई के लिए ही किया जाएगा।
  • इस पंप को ना ही बेचा जाएगा और ना ही हस्तांतरित किया जाएगा।
  • इस योजना का फायदा प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड से सोलर पंप स्थापना के लिए सहमति प्राप्त करनी होगी।
  • निर्धारित समय सीमा के अंदर मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड को आवेदन की राशि और शेष राशि जमा करनी होगी।
  • सोलर पंप का इस्तेमाल सिंचाई के लिए किया जाएगा।
  • और इस पंप के रखरखाव का दायित्व आवेदक का होगा।
  • स्थापना के उपरांत अगर सोलर पंप में किसी तरह की टूट-फूट होती है या फिर चोरी होती है।
  • तो इसकी जिम्मेदारी मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की नहीं होगी।
  • सोलर पंप को समय-समय पर साफ करने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
  • अगर सोलर पंप के किसी भी उपकरण के साथ छेड़छाड़ की गई तो इसकी जिम्मेदारी भी आवेदक की होगी।
  •  आवेदक के माध्यम से दिए गए खसरे पर किसी भी तरह का विद्युत पंप संचालित नहीं होना चाहिए।
  • और अगर विद्युत पंप खसरे पर पहले से लगा हुआ है। 
  • तो इस स्थिति में आवेदक को विद्युत पंप के कनेक्शन को रद्द करवाना होगा।
  • आवेदन करने के बाद अगर आवेदक का मोबाइल नंबर बदल जाता है। 
  • तो इस बात की जानकारी आवेदक के माध्यम मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम में विवरण करनी होगी।
  • सोलर पंप की स्थापना के लिए छाया रहित स्थान उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी आवेदक की होगी।
  • इस योजना का संचालन जिला वार लक्ष्य के अनुसार राज्य के हर जिले में किया जाएगा।
  • आवेदक के माध्यम से निर्धारित आवेदन पत्र के साथ 5000 रुपये की राशि मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड भोपाल के पक्ष में ऑनलाइन द्वारा से प्रदान करनी अनिवार्य है।
  • अगर यह राशि नहीं प्रदान की गई तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
  • अगर आवेदक का चयन नहीं किया जाता है।
  • तो इस स्थिति में 5000 रुपये की राशि बिना किसी ब्याज के आवेदक को वापस कर दी जाएगी।
  • यदि निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं। 
  • तो इस स्थिति में प्राप्त हुए समस्त आवेदनों को निर्धारित प्रक्रिया के द्वारा से लाभार्थी किसानों का चयन किया जाएगा।
  • जैसे ही चयन की सूचना मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के माध्यम लाभार्थी किसान को प्रदान की जाती है। 
  • इस स्थिति में किसान को शेष राशि ऑनलाइन द्वारा से जल्द से जल्द मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड भोपाल को प्रदान करनी होगी।
  • शेष राशि प्राप्त होने के बाद करीब करीब 120 दिन में सोलर पंप स्थापना का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों में 120 दिन की समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।
  • सोलर पंप के स्थापना के कार्य में देरी होने पर मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
  • सोलर पंप की स्थापना के बाद पंप को लाभार्थी किसान को प्रदान कर दिया जाएगा।
  • अगर जरूरत पड़ती है तो लाभार्थी किसान को मुख्य रोड से साइड तक ट्रांसपोर्टेशन एवं स्थापना में सहयोग प्रदान करना होगा।
  • सोलर पंप पर एक बोर्ड लगाया जाएगा जिसमें सोलर पंप से संबंधित जानकारी होगी।
  • यदि किसी भी प्रकार की टूट-फूट चोरी आदि होती है।
  • तो लाभार्थी किसान को 3 दिन के अंदर अंदर एफ आई आर दर्ज करनी होगी।
  • एवं स्थापना करता और जिला कार्यालय में भी इस बात की सूचना देनी होगी।
  • लाभार्थियों के माध्यम से पंप स्थापना के बाद स्थापना करता इकाई से उनके कंपनी के मुख्यालय, सर्विस सेंटर एवं जिला स्तर के प्रतिनिधि का दूरभाष नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है।

MP Kanya Vivah Yojana


मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश 2023 में आवेदन कैसे करें?

पहला चरण

  • सबसे पहले आवेदक को योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP
  • होम पेज पर आपको नवीन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा।
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • आपको इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
MP Mukhyamantri Solar Pump Yojana Login
  • मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद एप्लीकेशन मोबाइल पर ओटीपी भेज कर सही नंबर की जांच करेगा।
  • ओटीपी सत्यापन के उपरांत कृषक की सामान्य जानकारी दर्ज की जानी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सामान्य जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जिला, तहसील, गांव आदि सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के पश्चात आपको नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत सामान्य जानकारी
  • फिर एक बार सामान्य जानकारी भरने के उपरांत आपको निम्न अनुसार स्क्रीन प्राप्ति होगी।
  • यहां पर कृषक का आधार, ईकेवाईसी, बैंक अकाउंट संबंधी जानकारी, जाति स्वाघोषणा, जमीन से संबंधित खसरे की जानकारी और चाहे गए सोलर पंप की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जिसके प्रत्येक चरण नीचे दिए गए हैं।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP

दूसरा चरण

  • सबसे पहले आधार ईकेवाईसी का फॉर्म दर्ज करना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात अगले पेज पर अपने दूसरे बैंक की जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको तीसरा सम्रग की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • चौथा जाति वर्ग की जानकारी।
  • खसरा मैपिंग की जानकारी में आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे।
  • पहला आधार से जुड़े खसरे प्राप्त करने पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद उक्त स्क्रीन अनुसार जिस भी खसरे को लिंक करना है।
  • उसे चुनकर आधार से जुड़े खसरे लिंक करने के लिए क्लिक करें बटन पर क्लिक करने से खसरे आवेदन के लिए सूचीबद्ध हो जाएगी।
  • अगर संबंधित कृषक के खसरे आधार से संग्लन नहीं है। 
  • तो अन्य खसरे लिंक करने के लिए क्लिक करें बटन पर क्लिक करने के पश्चात सिस्टम आपको निम्नानुसार स्क्रीन उपलब्ध कराया जाएगा।
  • इसमें आपको अपना जिला, तहसील, खसरे आदि का चयन करना होगा।
  • अब चुने गए खसरे को जोड़ने के लिए अन्य चुने खसरे लिंक करने के लिए बटन को दबाएं।
  • अंत में मैं प्रमाणित करता हूं/करती हूं कि मेरे द्वारा दी जा रही उपरोक्त जानकारी पूर्णत: सत्य है, के चेकबॉक्स को चुनकर स्वप्रमाणन देते हुए खसरे चुनकर सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार से आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP हितग्राही लोगिन करने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको हितग्राही लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP हितग्राही लोगिन
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको आपके मोबाइल पर प्राप्त हुआ ओटीपी को ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको साइन इन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप हितग्राही लॉगिन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश विभागीय लोगिन करने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको डिपार्टमेंट लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के अंतर्गत विभागीय लोगिन करें
  • अब आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा।
  • जो कि कुछ इस प्रकार से है।
  • वेंडर लॉगइन
  • डिपार्टमेंट लॉगइन
  • डिपार्टमेंट लॉगइन विद एसएसओ
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप विभागीय लॉगिन कर सकते हैं।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP यूजर मैन्युअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको यूजर मैन्युअल डाउनलोड करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP यूजर मैन्युअल डाउनलोड करने की प्रक्रिया
  • इसके बाद आपके सामने पीडीएफ फॉर्मेट में यूजर मैन्युअल खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार से आप यूजर मैनुअल डाउनलोड कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश डैशबोर्ड

कुल आवेदन लक्ष्य25000
कुल प्राप्त आवेदन20063
कुल स्वीकृत आवेदन14255

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP मुख्यालय संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको मुख्यालय संपर्क के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश मुख्यालय संपर्क विवरण
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप मुख्यालय का संपर्क विवरण देख सकते हैं।

Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP जिला कार्यालय संपर्क विवरण देखने की प्रक्रिया

  • प्रथम आपको मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको जिला कार्यालय संपर्क के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Solar Pump Yojana MP जिला कार्यालय संपर्क विवरण देखें
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप जिला कार्यालय का संपर्क विवरण देख सकते हैं।

See also  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना (RGGBKMNY) 2023: आवेदन फॉर्म