राजस्थान कामधेनु डेयरी योजना 2023: Kamdhenu Dairy Yojana Form Pdf


Kamdhenu Dairy Yojana Rajasthan Loan Application Form, कामधेनु डेयरी योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन कैसे करें, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड, पात्रता एवं लाभ


राजस्थान सरकार द्वारा एक ऐसी योजना को शुरू किया गया हैं जिसके अंतर्गत राज्य के पशुपालकों एवं डेयरी चलाने वालों को लाभ प्रदान किया जायेगा| जिसका नाम कामधेनु डेयरी योजना हैं| इस योजना के तहत लोन को समय पर लौटाने पर राजस्थान सरकार द्वारा 30% की सब्सिटी प्रदान की जाएगी| जैसे की आप सभी लोग जानते हैं देश में लगे कोरोना लोकडाउन की वजह गरीब किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा हैं| इन सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ही राजस्थान सरकार ने कामधेनु डेयरी योजना का शुंभारंभ किया हैं| अपने इस आर्टिकल में हम आपको Kamdhenu Dairy Yojana से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी को प्रदान करेंगे| हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े|

Rajasthan Kamdhenu Dairy Yojana

Rajasthan Kamdhenu Dairy Yojana 2023   

राजस्थान सरकार द्वारा कामधेनु डेयरी योजना को शुरू किया गया हैं| इस योजना के माध्यम से पशुपालको एवं डेयरी चलाने वालो को सरकार द्वारा लाभ प्रदान किया जायेगा| देसी गाय पशुपालकों को डेयरी चलाने के लिए सरकार द्वारा 90% का लोन प्रदान किया जायेगा| यदि वह किसान समय पर अपने लोन को चुका देते हैं तो राज्य सरकार द्वारा उनको इस लोन पर 30% सब्सिटी का लाभ प्रदान किया जायेगा| प्रशाशन में कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को लिया गया हैं क्योकि गाय का दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक होता हैं लेकिन गाय के दूध में अब काफी मिलावट की जाती हैं इसलिए पशुपालकों को  देसी गाय के दूध में बढ़ोत्तरी करने के लिए Kamdhenu Dairy Yojana के माध्यम से सब्सिटी एवं  90% का लोन राजस्थान सरकार द्वारा देने का फैसला लिया लिया गया हैं|

मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना

Key Highligts of राजस्थान कामधेनु डेयरी योजना

योजना का नाम  Rajasthan Kamdhenu Dairy Yojana
किसके द्वारा शुरू की गईसीएम अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी  पशुपालक कृषक
राज्य    राजस्थान
मुख्य लाभ लोन एवं सब्सिडी
योजना प्रकार   किसान कल्याण योजना
आधिकारिक वेबसाइट     https://gopalan.rajasthan.gov.in/home/dptHome
हेल्पलाइन नंबर       0141-2740613

Rajasthan Kamdhenu Dairy Yojana का उद्देश्य

राजस्थान कामधेनु डेयरी योजना का मुख्य उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा लोगो को रोज़गार प्रदान करना हैं| क्योकि आप सभी जानते हैं की कोरोना महामारी की वजह से मजदूर वर्ग की हालत बहुत बुरी हैं| जिसके कारण मजदूर वर्ग अपने राज्य की ओर लौट रहे हैं| इसलिए राजस्थान कामधेनु डेयरी योजना को रोज़गार दिलाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा शुरू किया गया हैं जिससे की लोगो की आर्थिक मजबूत होगी साथ ही देश का विकास भी होगा|

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता


कामधेनु डेयरी योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • इस योजना को 2021-2022 में शुरू किया गया जिसके अंतर्गत 30% सब्सिटी का लाभ चुने गए लाभार्थियों को दिया जायेगा|
  • कामधेनु डेयरी योजना में आवेदन करने के लिए अपनी तरफ से लाभार्थियों केवल 10% खर्चा ही स्वयं उठाना होगा|
  • इस योजना का लाभ केवल वही लोग प्राप्त कर सकतें हैं जो पशुपालन का कार्य करते हैं|
  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत डेरी के लिए 90% तक का लोन प्रदान किया जायेगा|
  • इस योजना के द्वारा राज्य के नागरिकों को कम दामों में अच्छी क़्वालिटी का दूध मिल पायेगा|
  • यदि लाभार्थी सही समय पर अपना लोन चुका देते हैं तो सरकार द्वारा उनको 30% की सब्सिटी प्रदान की जाएगी अर्थात उनके खाते में ही 30% पैसे वापस कर दिए जायेंगे|
  • सरकार द्वारा यह अनुमान लगाया गया हैं की एक डेरी को शुरू करने के लिए 3 से 6 लाख तक का खर्च होगा| जिसमे लाभार्थियों को केवल 10% तक का खर्च ही अपने पास से उठाना होगा बाकी सब सरकार द्वारा ही वहन किया जायेगा|
  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई Kamdhenu Dairy Yojana के माध्यम से राज्य में बेरोज़गारी की दर को कम किया जा सकता हैं|

Kamdhenu Dairy Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक के पास कम से कम 1 एकड़ ज़मीन का होना अनिवार्य हैं जिससे की पशुओं को रखने के लिए प्रबंध किया जा सकें|
  • Kamdhenu Dairy Yojana के लिए लाभार्थी को पशुपालन में 3 साल का अनुभव होना ज़रूरी हैं जिससे की वो अपने पशुओं की देखभाल और भी अच्छे से कर सकें|
  • आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना ज़रूरी हैं|
  • कामधेनु डेयरी योजना के माध्यम से डेयरी को खोलने के लिए लाभार्थी के पास चारे की सुविधा होना अनिवार्य हैं|
  • इस योजना के द्वारा बेरोज़गार को रोज़गार से जोड़ना हैं|
  • Kamdhenu Dairy Yojana के लाभ के लिए खुद का व्यवसाय करने वाले लाभार्थी पात्र हैं|

राजस्थान तारबंदी योजना

Rajasthan Kamdhenu Dairy Yojana के महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ज़मीन दस्तावेज़ 
  • फोटो पासपोर्ट साइज़              

कामधेनु डेयरी योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें

  • इस योजना के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं वह पर आपको इस योजना की सारी जानकारियाँ प्राप्त हो जाएगी|
Kamdhenu Dairy Yojana Rajasthan
  • अब आपको साइड पर जाने के बाद इस योजना का फार्म प्रिंट करना हैं और उसको ठीक से पढ़कर भरना हैं|
  • आप इस बात का ध्यान रखे की फार्म भरते समय आपसे किसी प्रकार कोई गलती ना हो|
  • इसके बाद आप आपको इस फार्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज़ को अटैच करना हैं और इसको जमा कराना हैं|
  • अब इस फार्म की जांच की जाएगी अगर आपका यह फार्म सही हुआ तो आपके इस फार्म को स्वीकार कर लिया जायेगा|

See also  Bhamashah Card Download & Apply, Status | राजस्थान भामाशाह कार्ड योजना