राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023: Sampark Portal पर ऑनलाइन शिकायत कैसे करें


Rajasthan Sampark Portal Complaint Registration & Status Check, राजस्थान संपर्क पोर्टल ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण, Sampark Helpline Number


राजस्थान के नागरिकों को अपनी शिकायत को लेकर किसी भी सरकारी दफ्तर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों की समस्या का समाधान करने के लिए एक पोर्टल को लॉन्च किया गया है। जिसका नाम राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इस पोर्टल का शुभारंभ किया गया है। राज्य का कोई भी नागरिक इस पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर उसका निवारण प्राप्त कर सकता है। अगर आप भी राजस्थान के निवासी है। और अपनी शिकायतों का समाधान प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Rajasthan Sampark Portal से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Rajasthan Sampark Portal 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल को शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। संपर्क पोर्टल के माध्यम से किसी भी विभाग में आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Rajasthan Sampark Portal पर पंचायत समिति एवं जिला राजस्थान संपर्क केंद्र पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठे ही इंटरनेट के माध्यम से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती हैं। और अपनी शिकायतों के निवारण का ऑनलाइन मोड के माध्यम से समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा संपर्क पोर्टल हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया है। जिसके माध्यम से आप अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के 6 माह के अंदर आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। जिससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इसके लिए आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण करना होगा।

नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट राजस्थान

Rajasthan Sampark Portal

राजस्थान संपर्क पोर्टल 2023 Key Highlights

पोर्टल का नाम  Rajasthan Sampark Portal
शुरू किया गया  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभार्थी  राज्य के नागरिक
उद्देश्य  लोगों की शिकायतों का निवारण करना
राज्य  राजस्थान
श्रेणी  राज्य सरकारी योजनाएं
निवारण प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://sampark.rajasthan.gov.in/

राजस्थान महिला निधि योजना

Sampark Portal का उद्देश्य

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि किसी भी समस्या की शिकायत करने के लिए पहले समय में सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। जिससे नागरिकों के समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल का शुभारंभ किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा संपर्क पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के नागरिकों की शिकायत का निवारण करना है। घर बैठे ही ऑनलाइन जन शिकायत विभाग राजस्थान में शिकायत दर्ज की जा सकेगी।संपर्क पोर्टल राजस्थान ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य की सरकारी कार्यालय की इंटरनेट के माध्यम से राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। राजस्थान सरकार द्वारा नागरिकों को एक केंद्रीकृत के रूप में संपर्क पोर्टल राजस्थान एक ऑनलाइन पोर्टल का मंच प्रदान किया गया है। ताकि इस पोर्टल के माध्यम से सुविधा प्राप्त कर लोगों के समय की बचत हो सके।

राजस्थान संपर्क पोर्टल के लाभ

  • राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किए गए संपर्क पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक लाभ उठा सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जन सामान्य की शिकायतों को दर्ज किया जा सकेगा और उनकी समस्याओं का निवारण मिल सकेगा।
  • राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • राजस्थान संपर्क केंद्रों पर पंचायत समिति एवं जिला स्तर पर निशुल्क रूप से शिकायतों को दर्ज करने की सुविधा मिलेगी।
  • सिटीजन कॉल सेंटर 181 पर फोन के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की सुविधा और उसकी सूचना प्राप्त करने की निशुल्क सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध की गई है।
  • हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके आप अपनी समस्याओं को सुलझा सकते हैं।
  • ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों के समय एवं पैसे दोनों की बचत होगी।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिकों को किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे ही ऑनलाइन जन शिकायत विभाग राजस्थान में शिकायत दर्ज की जा सकेगी।
  • राज्य के नागरिक राजस्थान संपर्क पोर्टल के माध्यम से किसी भी सरकारी विभाग या कार्यालय के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
  • पोर्टल पर दर्ज की गई शिकायत की जांच 6 महीने के अंदर की जाएगी।
  • मजबूत वितरण प्रणाली, पारदर्शिता, शिकायत निवारण, नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता रखने के लिए यह पोर्टल एक अच्छी पहल है।

Rajasthan Gramin Olympic Khel


Rajasthan Sampark Portal ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान संपर्क पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • होम पेज पर आपको शिकायत दर्ज करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको  इस पेज पर दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • अब आपको इस पेज पर नीचे की ओर Register Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे कि आप क्लिक करेंगे आपके सामने शिकायत पंजीकरण करने के लिए फॉर्म खुल जाएगा।
Rajasthan Sampark Portal
  • आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी जैसे आपका मोबाइल नंबर, शिकायतकर्ता का नाम, शिकायत विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको अपने दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान संपर्क पोर्टल पर अपनी शिकायत पंजीकरण कर सकते है।

संपर्क पोर्टल राजस्थान अपनी शिकायत पंजीकरण की स्थिति कैसे जाचे?

  • सबसे पहले आपको Sampark Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
संपर्क पोर्टल राजस्थान
  • अब आपको इस पेज पर Grievance Id/Mobile No और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके शिकायत पंजीकरण की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से अपनी शिकायत पंजीकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

शिकायत का पुनर स्मरण करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Sampark Portal की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको शिकायत का पुनर स्मरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
शिकायत का पुनर स्मरण करने की प्रक्रिया
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी जैसे ग्रीवेंस आईडी और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको View के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले आपको राजस्थान Sampark Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Get App के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके Send App Link के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आएगा जिसमें ऐप का लिंक होगा।
  • आपको इस लिंक पर क्लिक करके राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप को अपने मोबाइल फोन में इंस्टॉल कर लेना है।
  • इस प्रकार आप आसानी से राजस्थान संपर्क मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।

See also  ई मित्र राजस्थान: emitra.rajasthan.gov.in रजिस्ट्रेशन & लॉगइन, उपलब्ध सेवाएं