राजीव गांधी करियर पोर्टल 2023: Rajiv Gandhi Career Portal Registration


Rajiv Gandhi Career Portal Login & Registration @ rajcareerportal.com | राजीव गांधी करियर पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, प्रक्रिया एवं लाभ जाने


राजस्थान के शिक्षा मंत्री द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के छात्रों को प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति एवं रोजगार से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे छात्रों को भविष्य के लिए करियर गाइड लाइन मिल सकेगी। आपको बता दें कि यह देश का पहला करियर गाइड लाइन पोर्टल है। Rajiv Gandhi Career Portal का लाभ प्राप्त करने के लिए राज्य के विद्यार्थियों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से rajcareerportal.com से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस पोर्टल का लाभ प्राप्त कर अपने करियर का चुनाव कर सके।

Rajiv Gandhi Career Portal

Rajiv Gandhi Career Portal 2023

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल लॉन्च किया गया है। राजीव गांधी करियर पोर्टल के माध्यम से छात्र कॉलेज, स्कॉलरशिप, प्रतियोगिता परीक्षा और कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का निर्माण संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सहयोग से किया गया है। राज्य के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन की सुविधा देने के लिए Rajiv Gandhi Career Portal शुरू किया गया है। क्योंकि ज्यादातर देखा जाता है कि विद्यार्थी गलत कोर्स का चयन कर लेते हैं। जिसके बाद उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसे सभी छात्रों को मार्गदर्शन करने के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल विकसित किया गया है। जिसके माध्यम से छात्र बेहतर कैरियर और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।

राजस्थान के सभी विद्यार्थियों को राजीव गांधी पोर्टल का उपयोग करने के लिए एक यूनिक आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जिसे लॉगइन करके छात्र अपनी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Free Tablet Yojana

राजीव गांधी करियर पोर्टल Key Highlights

पोर्टल का नामRajiv Gandhi Career Portal
लॉन्च किया गयाशिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा
लाभार्थीराजस्थान के सभी छात्र
उद्देश्यबेहतर करियर और मार्गदर्शन प्रदान करना
राज्यराजस्थान
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajcareerportal.com/

राजीव गांधी करियर पोर्टल पर संबंधित जानकारी

  • छत्रवृत्ति संबंधित जानकारी
  • प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) से संबंधित जानकारी
  • करियर संबंधी जानकारी
  • कॉलेज से संबंधित जानकारी
  • प्रतियोगिता परीक्षा से जुडी जानकारी
  • Philosophy से संबंधित जानकारी

Rajiv Gandhi Career Portal का उद्देश्य

राजीव गांधी करियर पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा, प्रोफेशनल करियर, कॉलेज, स्कॉलरशिप, प्रतियोगिता परीक्षा और शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी प्रदान करना है। क्योंकि 12वीं के बाद छात्र छात्राओं को अपने करियर से संबंधित कोई जानकारी नहीं होती। जिसकी वजह से छात्र अपने कई साल बर्बाद कर देते हैं। लेकिन अब राजस्थान के विद्यार्थी राजीव गांधी करियर पोर्टल के माध्यम से बेहतर करियर और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर छात्र लगभग 2 लाख तक के शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही लगभग 200 से अधिक व्यवसायिक शिक्षा और 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर के बारे में जानकारी ले सकते हैं। Rajiv Gandhi Career Portal के माध्यम से राज्य को छात्रों को अपना भविष्य सुरक्षित करने का मार्गदर्शन मिलेगा।

Rajasthan Free Laptop Yojana


Rajiv Gandhi Career Portal पर करियर संबंधी जानकारी

  • एलाइड मेडिकल साइंस 
  • इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी
  • कला प्रदर्शन
  • इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग
  • कंप्यूटर साइंस
  • एनिमेशन ग्राफिक्स एंड विजुअल कम्युनिकेशन
  • जर्नलिज्म
  • एग्रीकल्चर एंड फूड साइंस
  • सेल्स एंड मार्केटिंग
  • बिजनेस मैनेजमेंट
  • गवर्नमेंट एंड डिफेंस सर्विस
  • विज्ञान और गणित
  •  मेडिकल साइंस
  • मास कम्युनिकेशन
  • फाइनेंस एंड बैंकिंग
  • स्वास्थ्य और कल्याण
  • शिक्षा और शिक्षण
  • इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
  • हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्ट सर्विस

व्यवसायिक संबंधित जानकारी

  • एनिमेशन और ग्राफिक्स
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर
  • खरीद और बिक्री
  • चमड़ा और परिधान
  • कृषि और खादय  
  • बैंकिंग वित्तीय सेवा और बीमा
  • वस्त्र और हथकरघा
  • अभियांत्रिकी आईटी/आईटीईएस
  • अतिथि एवं पर्यटन
  • जेम एंड ज्वैलरी निर्माण
  • एनिमेशन और ग्राफिक्स
  • खरीद और बिक्री चमड़ा और परिधान
  • इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर  
  • रक्षा और सुरक्षा
  • मीडिया और मनोरंजन
  • व्यवसाय प्रबंधन और उद्यमिता

Rajasthan Gargi Puraskar

राजीव गांधी करियर पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के द्वारा राजीव गांधी करियर पोर्टल लॉन्च किया गया है।
  • राजीव गांधी करियर पोर्टल के माध्यम से छात्र कॉलेज, स्कॉलरशिप, प्रतियोगिता परीक्षा और कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Rajiv Gandhi Career Portal का निर्माण संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सहयोग से किया गया है।
  • राज्य के विद्यार्थियों को करियर से संबंधित मार्गदर्शन की सुविधा देने के लिए Rajiv Gandhi Career Portal शुरू किया गया है।
  • छात्र को अपने विद्यालय से संपर्क करके शाला दर्पण (यूनिक) आईडी प्राप्त करनी होगी।
  • हर एक छात्र के पास यह आईडी होना आवश्यक है क्योंकि छात्र के रजिस्ट्रेशन नंबर और शाला दर्पण आईडी को मिलाकर ही लॉगइन आईडी तैयार की जाती है।
  • इस पोर्टल पर छात्र लगभग 2 लाख तक के शैक्षणिक कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • साथ ही लगभग 200 से अधिक व्यवसायिक शिक्षा और 237 से अधिक प्रोफेशनल करियर के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • Rajiv Gandhi Career Portal के माध्यम से राज्य को छात्रों को अपना भविष्य सुरक्षित करने का मार्गदर्शन मिलेगा।

Rajiv Gandhi Career Portal Rajasthan पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको की राजीव गांधी करियर पोर्टल अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
Rajiv Gandhi Career Portal
  • लॉगइन फॉर्म में आपको पूछी गई जानकारी जैसे Unique ID और Password दर्ज करना होगा।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी राजीव गांधी करियर पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

राजीव गांधी करियर पोर्टल मोबाइल ऐप कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आपको अपने फोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • आपके सामने प्ले स्टोर का होम पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको ऊपर की ओर एक सर्च बार दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको सर्च बॉक्स में Rajiv Gandhi Career Portal दर्ज करके सर्च करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची प्रदर्शित होगी।
  • इस सूची में से आपको सबसे ऊपर दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप इंस्टॉल के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे।
  • आपके मोबाइल ऐप डिवाइस में Rajiv Gandhi Career Portal डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • ऐप डाउनलोड होने के बाद आपको ओपन के ऑप्शन पर क्लिक करके लॉगइन कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप मोबाइल ऐप डाउनलोड करके कैरियर से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

See also  हरियाणा गिग वर्कर ई-स्कूटर खरीद पर मिलेगी ₹5000 की सब्सिडी, आवेदन करें