राजीव गांधी स्वरोजगार योजना शुरू हुई, हिमाचल प्रदेश में युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर


Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु व्यवसाय स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा मशीनरी पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान दिया जाएगा। यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है। और Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत आवेदन कर लाभ प्रदान करना चाहते है तो आज हम आपको राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से सम्बंधित सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने राज्य के युवाओ को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु अथवा व्यवसाय स्थापित करने के लिए कैबिनेट बैठक के दौरान हुई अध्यक्षता में 17 मई 2023 को Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana का शुभारम्भ किया है। राज्य सरकार द्वारा ‌राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ई-बसे, इलेक्ट्रिकल टैक्सियां, इलेक्ट्रिकल ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके अलावा दंत क्लीनिक, 1 मेगावाट तक वाणिज्यिक सौर ऊर्जा परियोजना और मत्स्य पालन की परियोजना के लिए भी युवाओं को प्रोत्साहन हेतु सुविधा प्रदान की जाएगी। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना के माध्यम से 2026 तक राज्य को हरित बनाने और देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए आदर्श राज्य के रूप में विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 

हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी

योजना का नामRajiv Gandhi Swarojgar Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
लाभार्थीहिमाचल के नागरिक
कब मंजूरी मिली17 मई, 2023 के दिन
राज्यहिमाचल प्रदेश
उद्देश्ययुवाओं को स्वरोजगार शुरू करने में सहायता करना एवं राज्य को हरित ऊर्जा राज्य बनाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटजल्द शुरू की जाएगी

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना 

Himachal Pradesh Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana का उद्देश्य

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना और उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर आजीविका प्रदान करना है। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना से प्रदेश के युवाओं को नया उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन व सहायता दी जाएगी। जिससे बेरोजगारी को खत्म करने में सहायता मिलेगी।


Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को मिलेगा इतना अनुदान

मुख्यमंत्री सुक्खू जी के द्वारा बताया गया है कि राज्य का अगर कोई युवा डेंटल क्लीनिक की स्थापना करना चाहता है या फिर मछली पालन से जुड़ी परियोजनाओं का विस्तार करना चाहता है तो उसे राज्य सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान 60 लाख रुपए तक के उपकरण के लिए देय होगा। राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत प्रदान की जाने वाली अनुदान की जानकारी नीचे सूची में दी गई है।

क्रमांककैटेगरी का विवरणअनुदान (%)
01जनरल कैटेगरी25%
02अनुसूचित जाति/जनजाति30%
03महिला/दिव्यांग35%
04इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद50%
05सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए40% (up to 250 KW to 2 MW)

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के लाभ तथा विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार नागरिको को रोजगार से जोड़ने के लिए राजीव गांधी स्वरोजगार योजना का शुभारम्भ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा 10 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के तहत डेंटल क्लीनिक के लिए सरकार द्वारा 60 लाख तक की मशीनें पर 25% से लेकर 35% तक का अनुदान दिया जाएगा।
  • वहीं जरूरी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार द्वारा 50% सब्सिडी और सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 40% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य की महिला और दिव्यांगजनों को राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत मशीनरी पर 35% सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं प्रदान किया जायेगा।
  • सन् 2026 तक Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के माध्यम से हिमाचल प्रदेश देश का पहला “हरित ऊर्जा राज्य” बनने और इलेक्ट्रिकल वाहनों के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित होने में लाभकारी साबित होगा।
  • ‌HP Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana के तहत युवाओं को ई-बसे, इलेक्ट्रिकल टैक्सियां, इलेक्ट्रिकल ट्रक खरीदने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana की पात्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी कम से कम 10th पास होना चाहिए।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • राज्य सरकार की किसी भी अन्य योजना का लाभ आवेदक नहीं ले रहा हो।
  • वह नागरिक इस योजना के लिए पात्र माने जायेगे जो अपना खुद का व्ययसाय शुरू करना चाहते है।

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • मशीनरी के बिल
  • दिव्यांग होने का प्रमाण पत्र (दिव्यांग होने की स्थिति में)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ      

Rajiv Gandhi Swarojgar Yojana की आवेदन प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा राजीव गांधी स्वरोजगार योजना की अभी सिर्फ घोषणा की गई है।  इस योजना का लाभ लेने के लिए अभी आपको थोड़ा इंतज़ार करना होगा। अभी तक राजीव गांधी स्वरोजगार योजना कि कोई भी आधिकारिक वेबसाइट घोषित नहीं की गई है। जिसके कारण यह अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन होगी। लेकिन जल्द ही जैसे सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है। तो हम अपको अपने इस लेख के माध्यम आवश्यक बातएंगे। तो आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे। 


See also  (Registration) Griha Laxmi Card 2023: Apply Online, Eligibility, Benefits