हिमाचल मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभार्थी सूची


Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के अनाथ बच्चो के पालन पोषण हेतु मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का शुभारम्भ किया गया  है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा अनाथ बच्चो को गौद लिया जायेगा और शिक्षा से लेकर शादी तक सभी तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। तथा उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। जिससे अनाथ बच्चो को सहायता मिल सकेगी और उनका भविष्य उज्जवल बन सकेगा। यदि आप हिमाचल प्रदेश के निवासी है और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू जी ने राज्य के अनाथ बच्चो के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 6000 बच्चो को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया जाएगा। और मेच्योर होने तक उन्हें सभी प्रकार की सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के संचालन के लिए 101 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत अनाथ और विशेष रूप से असक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों कों  भी जोड़ा जाएगा।  इस योजना के तहत बच्चों को घर शिक्षा और शादी सभी का लाभ सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह योजना राज्य के अनाथ बेसहारा बच्चो का भविष्य उज्जवल बनाएगी। जिससे वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

See also  Kerala KFON Scheme 2023: Apply Online for Free Internet Connection

हिमाचल गृहणी सुविधा योजना

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantari Sukh Aashray Yojana
किसने आरम्भ कीमुख्यमंत्री सुख विंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के अनाथ बच्चे, निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक
उद्देश्यअनाथ बच्चो को गोद लेकर उनका पालन पोषण करना
निर्धारित बजट101 करोड़ रुपए 
राज्यहिमाचल प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाअभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लांच की जाएगी

HP Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2024 का उद्देश्य

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ बच्चो को गोद लेकर उनका पालन पोषण करना है। ताकि उन्हें अपना जीवन व्यतीत करने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े। प्रदेश सरकार द्वारा गोद लिए बच्चो को 27 वर्ष की उम्र तक उनके खाने-पीने से लेकर रहने और शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से अनाथ बच्चों के जीवन में सुधार हो सकेगा। और  बच्चो का भविष्य उज्जवल बनेगा। वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे। 

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता

  • इस योजना के अंतर्गत 0 से 14 वर्ष तक के बच्चों को प्रतिमाह 1000 रूपए की धनराशि दी जाएगी। यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। तथा 14 से 18 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चों और एकल महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को कोचिंग और छात्रावास शुल्क के रूप में हर साल 1 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। बच्चे जब कोचिंग करेंगे उन्हें आवास के लिए 4-4 हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। तथा बच्चों के समग्र विकास के लिए हर महीने पिकनिक भी आयोजित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चों को जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है उन्हें सरकार द्वारा 3 बिस्वा जमीन और घर बनाने के लिए 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। तथा विवाह योग्य बच्चो के लिए सरकार उन्हें 2 लाख रुपए धनराशि प्रदान करेगी।
  • जो बच्चे अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते है उन्हें सरकार उन्हें 2 लाख रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
  • अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चों को हर साल सरकार द्वारा सभी त्योहारों पर त्यौहार मनाने के लिए 500 रुपए दिए जाएंगे। ताकि बच्चे त्यौहार पर अपनी जरूरत की चीजों को खरीद सके।
See also  यूपी मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता की जानकारी

हिमाचल प्रदेश सहारा योजना


Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं

  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सुक्खू जी ने राज्य के अनाथ बच्चो के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना के संचालन के लिए 101 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा 6000 बच्चो को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अनाथ और विशेष रूप से असक्षम बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों कों  भी जोड़ा जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चो को शिक्षा से लेकर शादी तक सभी तरह की सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • प्रदेश सरकार द्वारा गोद लिए बच्चो को 27 वर्ष की उम्र तक उनके खाने-पीने से लेकर रहने और शिक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।
  • बच्चों की पढ़ाई के लिए म्यूजिक रूम, बाथरूम आधुनिक क्लासरूम आदि की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यह योजना राज्य के अनाथ बेसहारा बच्चो का भविष्य उज्जवल बनाएगी। जिससे वह एक बेहतर जीवन यापन कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 की पत्रता

  • आवेदक को हिमाचल प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के अनाथ बच्चे, निराश्रित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक पात्र मने जायेगे।
  • आवेदक का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana के जरूरी दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बच्चे के माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
  • निराश्रित महिलाओं का शपथ पत्र
  • उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • कोचिंग की सुविधा के लिए छात्रावास की रसीद
  • भूमिहीन होने का शपथ पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर   
See also  MP में पढ़ो पढ़ाओ योजना होगी शुरू, इंदिरा गाँधी ने किया वादा, छात्रों को मिलेगी 1500 रुपए तक की छात्रवृत्ति

राजीव गांधी स्वरोजगार योजना

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया

राज्य के वह सभी लाभार्थी जो मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन करना चाहते है ,तो उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा। क्यूंकि इस योजना की आधकारिक वेबसाइट सरकार द्वारा घोषित नहीं की गई है। जिसके कारण यह अनुमान लगाना अत्यंत कठिन है कि इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन होगी। सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी प्रदान की जाती है। तो हम आपको अपने इस लेख के माध्यम आवश्यक बातएंगे। ताकि आप इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सके। तो आप हमारे आर्टिकल से जुड़े रहे।

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana FAQs

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana को मुख्यमंत्री सुख विंदर सिंह सुक्खू जी के द्वारा द्वारा शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का उद्देश्य क्या है ?

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana का उद्देश्य राज्य के अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत कितने रूपये का बजट निर्धारित किया गया है ?

Mukhyamantari Sukh Aashray Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा 101 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के माध्यम से कितने बच्चों को लाभवंतित किया जाएगा?

सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से प्रदेश के 6000 बच्चों को लाभवंतित किया जाएगा। बच्चों को आश्रय से लेकर आर्थिक सहायता इस योजना के माध्यम से प्रदान की जाएगी।