ASEEM Portal Online | असीम पोर्टल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | असीम पोर्टल एप्लीकेशन स्टेटस |Aseem Portal In Hindi
कोरोनावायरस महामारी के चलते कई मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। वह सब अपने-अपने राज्य लौट आये हैं। जिसकी वजह से बहुत सी कम्पनी में भी वर्क फाॅर्स कि कमी हो गयी हैं। इन्ही सब हालात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने आत्मनिर्भर स्किल एम्पलाई एंप्लॉयर मैपिंग (ASEEM पोर्टल) लॉन्च किया है। असीम पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देश के मजदूरो को आत्मनिर्भर बनाना हैं।
असीम पोर्टल क्या है?
यदि कोई कर्मचारी सरकारी नौकरी कि तलाश में हैं तो आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्पलाई एंपलॉयर मैपिंग या फिर असीम पोर्टल उसके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता हैं। यह एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज कि तरह काम करता हैं। यहाँ पर कर्मचारी को अपनी प्रोफाइल बना कर ऑनलाइन आवेदन देना होगा। अपनी प्रोफाइल कि मदद से कर्मचारी अपने लिए उपयुक्त नौकरी खोज सकते हैं। इसी के साथ-साथ कंपनी भी एम्प्लोयी ढूंड सकती हैं। ASEEM Portal को भारत की स्किल एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री ने नेशनल स्किल एंप्लॉयमेंट कॉरपोरेशन के साथ शुरू किया है। इस पोर्टल कि मदद से सरकार कर्मचारी को नौकरी और कंपनी को एम्प्लोई मौहैया कराएगी। जिसके साथ-साथ कर्मचारी की आर्थिक हालत सुधरेगी।
क्यों आरंभ किया गया ASEEM Portal?
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं देश में कोरोनावायरस महामारी के चलते क्या हाल हुआ हैं। 24 मार्च को पुरे भारत देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन लग गया था। जिसकी वजह से बहुत से कर्मचारी अपने-अपने राज्य लौट आये थे। जब लॉकडाउन हटा तो बहुत सी कंपनी को कर्मचारी की कमी महसूस हुई। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार के पास केवल दो रास्ते थे। या तो वः कर्मचारी को उनके राज्य से वापस बुलाते वर्ना कोई ऐसा रास्ता निकले जिससे उन्हें बिना बुलाये कर्मचारी कि कमी को पूरा किया जा सके। बस इसीलिए सरकार ने असीम पोर्टल शुरू की जो एक एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज की तरह काम करेगा। इस पोर्टल पर जरूरतमंद कर्मचारी अपनी इच्छानुसार नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं जिसकी मदद से एक उपयुक्त कंपनी कर्मचारी से कांटेक्ट करेगी।
Key Highlights of ASEEM Portal
आर्टिकल किसके बारे में | असीम पोर्टल |
आर्टिकल किसने लांच किया | भारत सरकार |
लाभार्थी | भारत के नागरिक |
उद्देश्य | सभी बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा नियोक्ता को कर्मचारी उपलब्ध कराना। |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें। |
साल | 2020 |
योजना उपलब्ध है या नहीं | उपलब्ध है। |
असीम पोर्टल का उद्देश्य
असीम पोर्टल को शुरू करने के पीछे सरकार का केवल एक ही मकसद हैं। बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाना। इसी के साथ-साथ कंपनी को कर्मचारी कि हुई कमी को पूरी करना। जरूरतमंद कर्चारी इस पोर्टल पर आकर अपना एक प्रोफाइल बना सकते हैं। जिसके अनुसार कौशाल्युक्त कंपनी कर्मचारी को उनकी स्किल के आधार पर नियुक्त करेगी। इस पोर्टल कि सबसे खास बात यह हैं कि कर्मचारी को नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना होगा और उनकी आर्थिक स्तिथि भी सुधरेगी।
ASEEM Portal के लाभ तथा विशेषताएं
- असीम पोर्टल कि मदद से काबिल कर्मचारी अपने लिए एक नौकरी खोज पाएंगे।
- ASEEM Portal कि मदद से ही सभी कंपनी भी लेबर कि हुई कमी को भी पूरा कर पाएंगे।
- यदि अभी तक देखा जाये तो असीम पोर्टल अबतक करीब 20 लाख आवेदक आवेदन दे चुके हैं।
- यह पोर्टल कंपनी को यह पता करने में बहुत सहायक हैं कि उनके पास कितने श्रमिक हैं।
- इस पोर्टल पर ३७ अलग-अलग रोजगार कि केटेगरी बनाई हुई हैं जहाँ इच्छुक व्यक्ति नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- यह पोर्टल बेरोजगारी को कम करने में एक मुख्य भूमिका निभाएगा। और आय भी बढेगी।
- असीम पोर्टल नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने बेंगलुरु की एक कंपनी बेटर प्लेस के साथ मिलकर बनाई गयी हैं।
- यदि आप चाहे तो असीम पोर्टल का एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस पोर्टल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से काम करता है।
- असीम पोर्टल के माध्यम से लोगों के कौशल में विकास किया जाएगा।
असीम पोर्टल में आवेदन करने की पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेज
- सभी इच्छुक कंपनियां सरकार द्वारा रजिस्टर्ड होनी चाहिए।
- वे सभी कंपनियां जो कर्मचारियों को काम पर रखेंगे उन्हें न्यूनतम सैलरी देना अनिवार्य है।
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कर्मचारियों को अपना एक्स्पेरिंस और इच्छुक नौकरी कि भी जानकारी देनी होगी।
ASEEM Portal पर रजिस्टर्ड कंपनी की सूची
असीम पोर्टल पर 50 से भी ज्यादा कंपनी अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। जिनमे कुछ इस प्रकार हैं।
- स्विगी
- ओला
- उबर जोमैटो
- युलू
- रैपीडो बाइक आदि
असीम पोर्टल पर आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो असीम पोर्टल पर आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
कर्मचारियों के लिए
- यदि आप कर्मचारी हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- होम पेज से “फॉर कैंडिडेट” लिंक खोजे और उसपर क्लिक करे।
- ऊपर बताये गए लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर गूगल प्ले स्टोर खुलेगा जहाँ से आपको आसिम एप इनस्टॉल करनी होगी।
- असीम बेटरप्लेसब ऐप पर रजिस्ट्रेशन करे और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
- जैसे ही आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल हो जायेगा। अब आपको आपकी इच्छानुसार भरी हुई नौकरी कि जानकारी मिलती रहेगी।
नियोक्ताओं के लिए
- यदि आप नियुक्ता हैं तो सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- अब होम पेज से फॉर एम्प्लायर का तब खोजे और उस बटन को दबाये।
- जैसे ही आप ऊपर बताई गयी टैब पर क्लिक करेंगे तो आपकी स्क्रीन पर असीम पोर्टल रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा।
- अब रजिस्टर नाउ के बटन पर क्लिक करे।
- अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे जहाँ आपसे आपकी कंपनी कि कुछ मुख्य जानकारी पूछी जाएगी।
- यह करने के बाद फॉर्म सबमिट करे और आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जायेगा।
ट्रेनिंग पार्टनर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले आसिम पोर्टल कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- उसके बाद होम पेज से ट्रेनिंग पार्टनर का बटन खोजकर उसको दबाये।
- अब लॉग इन पेज को निचे स्क्रोल करे और रजिस्टर नाउ का बटन दबाये।
- नयी विंडो खुलने पर आवेदन फॉर्म भरे।
- आवेदन फॉर में बहुत से जानकारी पूछी जाएगी। कृपया इस सभी जानकारी को सही भरे।
- अंत में “सबमिट” बटन दबा दे।
Swades के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाये।
- अब होम पेज से “swades” टैब खोजे और उसपर क्लिक करे।
- अब लॉग इन पेज को स्क्रॉल करे और रजिस्टर नाउ का बटन पर क्लिक करे।
- अब आवेदन फॉर्म बिलकुल सही जानकारी के साथ भरे।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करे और आपकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो गयी हैं।