Bihar Ration Card New List 2020 | बिहार राशन कार्ड सूची 2020 | Bihar Ration Card APL/BPL District/Block/Village wise List | राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2020
बिहार राशन कार्ड सूची 2020 गरीब कुल के लोगों के लिए बनाई गई है। बिहार राज्य के लोग यदि अपना नाम बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2020 में ढूंढना चाहते हैं तो उसके लिए राज्य सरकार ने खाद्य विभाग की इस वेबसाइट को शुरू किया है। जिसमें ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा बिहार राशन कार्ड सूची 2020 में लोग अपना नाम घर बैठे बैठे आसानी से खोज सकते हैं। तथा घर बैठे हुए वह मोबाइल फोन और कंप्यूटर जैसे उपकरणों की सहायता से अपना व अपने परिवार का नाम जांच कर सकते हैं। इस आर्टिकल में बिहार राशन कार्ड सूची 2020 प्रदान की गई है इसे पूरा पढ़ें और इसके बारे में जाने।
राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2020
बिहार राशन कार्ड सूची 2020 में गरीब वर्ग के लोगों का नाम दर्ज करवाया जाता है। तथा उन लोगों का राशन कार्ड बनवाया जाता है। राशन कार्ड बनाने की सुविधा राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई है। यह सुविधा हर गांव हर शहर के गरीब परिवार के लोगों के लिए मुहैया करवाई गई है। इसमें गेहूं, चावल ,चीनी ,केरोसिन ,तेल जैसे सामान को कम मूल्य में सरकारी दुकानों पर राशन कार्ड के द्वारा गरीब लोगों तक पहुंचाया जाता है। जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार की आय के अनुसार बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट जारी की जाती है।
बिहार राशन कार्ड नई अपडेट
कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य के 18.40 लाख राशन कार्ड के उम्मीदवारों को 1,1 हजार की धनराशि मुहैया करवाई। यह धनराशि उन्हें बैंक अकाउंट के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। जिससे वे अपने रोजाना के खाने पीने का सामान खरीद सकें। www.epds.bihar.gov.in यह ईपीडीएसकी आधिकारिक वेबसाइट है जिससे जरूरतमंद लोग अपनी धनराशि की जांच कर सकते हैं।
Bihar Ration Card
कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन के चलते बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने धारकों को हो रही परेशानियों की वजह से सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। बिहार सरकार द्वारा 94.15 लाख राशन कार्ड धारकों के खातों में 948.50 करोड़ रुपए की राशि डाली गई है।जिसमें कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को 1 हजार रुपए की राशि दी गई है।जिससे वे अपने दैनिक खाद्य पदार्थों की पूर्ति कर सकें। जल्द ही इस योजना के अंतर्गत लोगों को ₹1000 की राशि प्रदान कर दी जाएगी। इसमें बिहार सरकार एपीएल एवं बीपीएल धारकों को 1 हजार रुपे भत्ता देगी।
राशन कार्ड के प्रकार
राशन कार्ड को तीन हिस्सों में बांटा गया है।
- APL ration card -यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से ऊपर आने वाले वर्ग के लोगों के लिए बनाया गया है।इसमें बिहार का कोई भी व्यक्ति इस राशन कार्ड को प्राप्त करने का आवेदन कर सकता है। एपीएल राशन कार्ड देखने में नारंगी रंग का होता है। और इस राशन कार्ड के लिए कोई भी आय की राशि नहीं रखी गई है।
- BPL Ration card –इस राशन कार्ड के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवार आते हैं। जिसमें परिवारों की वार्षिक आय ₹100000 से नीचे होना आवश्यक है। बीपीएल राशन देखने में लाल रंग का होता है।
- AAY Ration card –इस राशन कार्ड के अंतर्गत जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक कमजोर होती है उन लोगों को राशन मुहैया करवाया जाता है। इसमें बहुत ही निर्धन वर्ग के लोग आते हैं।जिसमें कि लोगों की आय का कोई भी साधन नहीं होता। वह लोग इस राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस राशन कार्ड का रंग देखने में पीला होता है।
#कोरोना_वायरस से सबसे अधिक गरीबों को बचाने की ज़रूरत है, चाहे वे शहरी हों या ग्रामीण! बिहार सरकार ने सूबे के उन 10 लाख शहरी ज़रूरतमंदों को 1000₹ और राशन देने का फैसला किया है, जिनके पास राशनकार्ड नहीं है।
सर्वे का काम सभी 142 नगर निकायों में कर लिया गया है।#NitishCares pic.twitter.com/z023sm9wDt
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) April 29, 2020
Bihar APL/BPL Ration List
राशन कार्ड धारकों के नाम राशन कार्ड की सूची में उनके जिले तथा गांव के अनुसार लिखे गए हैं। बिहार APL BPL AAY राशन कार्ड सभी वर्ग के लोगों के लिए निकाले गए हैं। बिहार राज्य के जिन लोगों ने APL राशन कार्ड बनवाने के लिए याचिका दायर की है। वह बिहार राशन कार्ड सूची 2020 अपने परिवार का नाम जान सकते हैं। और और जिन्होंने BPL और AAY राशन कार्ड बनवाने के लिए याचिका दायर की है वह BPL राशन कार्ड न्यू लिस्ट और AAY राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना व अपने परिवार का नाम खोज सकते हैं।Bihar APL/BPL Ration List मे राज्य के लोगों का नाम आने पर राशन कार्ड की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं और सस्ते दामों पर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।
District Wise Ration Card Status
District Name | PHH | AAY | Total Beneficiaries |
Arwal | 80721 | 17576 | 98297 |
Aurangabad | 262454 | 54583 | 317037 |
Araria | 497037 | 74327 | 571364 |
Begusarai | 457293 | 72638 | 529931 |
Bhagalpur | 440249 | 54774 | 495023 |
Banka | 320309 | 34121 | 354430 |
Bhajpur | 304519 | 65788 | 370307 |
Buxar | 151177 | 30483 | 181660 |
Darbhanga | 735926 | 92519 | 832045 |
Gaya | 453226 | 87788 | 540240 |
Gopalganj | 253523 | 62209 | 315732 |
Jamui | 226549 | 48585 | 375134 |
Jehanabad | 122057 | 23864 | 145921 |
Katihar | 518766 | 53413 | 572179 |
Khagaria | 288949 | 47382 | 336331 |
Kishanganj | 253747 | 65365 | 319112 |
Kaimur | 135820 | 42739 | 178559 |
Lakshisarai | 115097 | 16012 | 131109 |
Madhepura | 326359 | 40221 | 366616 |
Madhubani | 663040 | 153849 | 816889 |
Munger | 176779 | 39153 | 215932 |
Muzaffarpur | 696593 | 140466 | 837059 |
Nalanda | 355557 | 85804 | 441361 |
Nawada | 247399 | 45410 | 292809 |
Patna | 779867 | 120704 | 900571 |
Purnia | 542434 | 63044 | 605478 |
Pashchim Champaran | 572721 | 115853 | 688574 |
Purab Champaran | 718030 | 141478 | 859508 |
Rohtas | 292439 | 52026 | 344465 |
Saharsa | 301815 | 39090 | 340905 |
Samastipur | 657621 | 106222 | 763843 |
Saran | 398697 | 100312 | 499009 |
Shekikhpura | 68459 | 11129 | 79588 |
Sheohar | 127882 | 13410 | 141292 |
Sitamarhi | 598807 | 75674 | 674481 |
Siwan | 376310 | 53745 | 430055 |
Supaul | 380404 | 52751 | 433155 |
Vaishali | 489344 | 84805 | 574149 |
Total | 14391018 | 2479312 | 16870330 |
बिहार राशन कार्ड के लाभ
- राशन कार्ड का उपयोग पहचान पत्र के लिए भी किया जा सकता है।
- बिहार के लोग राशन कार्ड के जरिए केरोसिन चीनी गेहूं चावल जैसी खाद्य सामग्री कम दामों पर प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड की कॉपी की जरूरत वोटर आईडी कार्ड बनवाते समय भी पड़ती है।
- बिजली का कनेक्शन भी राशन कार्ड के जरिए हम पा सकते हैं।
बिहार राशन कार्ड के ज़रूरी दस्तावेज़ (पात्रता )
- आवेदन करने वाला बिहार का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- आय प्रमाण पत्र
- एलपीजी कनेक्शन का आईडी नंबर
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
अपना नाम बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट 2020 में कैसे जांचें?
नीचे दिए गए तरीके से बिहार राज्य के लोग बिहार राशन कार्ड सूची 2020 में अपना नाम देख सकते हैं।
- सबसे पहले खाद्य विभाग की अधिकारिक वेबसाइट को खोलना है।
- इस वेबसाइट को खोलने के बाद आपको अपने राशन कार्ड की डीटेल्स का विकल्प नजर आएगा उस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करके आपके सामने बिहार राज्य के सभी जिले आ जाएंगे आपको उस जिले में अपने जिले का नाम ढूंढ कर उस पर क्लिक करना है।
- फिर आपको तहसील की सूची नजर आएगी उसमें आपको अपनी तहसील का नाम ढूंढना है।
- इसके बाद आपको दुकानदारों के नाम दिखाई देंगे। फिर उसके बाद आपको अपने नजदीकी दुकानदार पर क्लिक करना है।
- दुकानदार के नाम पर क्लिक करने के बाद आप अपने राशन कार्ड को देख पाएंगे और उसमें अपने वह अपने परिवार का नाम खोज सकेंगे।
- नाम मिल जाने के बाद आपको अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा तथा वहां पर आप अपनी सारी जानकारी देख पाएंगे और उसे प्रिंट आउट निकाल कर उपयोग कर पाएंगे ।इस तरह आप अपने राशन कार्ड लिस्ट को ऑनलाइन देख सकते हैं।
राशन कार्ड नंबर चेक कर बिहार राशन कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- पहले उपभोक्ता को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट को खोलना है। तथा इस वेबसाइट के खुल जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा।
- इस पेज के ऊपर आपको RCMS का ऑप्शन नजर आएगा। उस ऑप्शन के क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुलेगा।
- इस पेज के खुलने के बाद आपको अपने डिस्ट्रिक्ट का नाम खोजना होगा और उसके बाद आपको राशन कार्ड की श्रेणी बार संख्या दिखेगी उसमें अपने शहरी और ग्रामीण संबंधित विकल्प को खोजना है और सूची पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको वहां पर उपलब्ध विकल्पों में से अपने ब्लॉक को खोजना है।
- चयन किए गए ब्लॉक की सभी पंचायतों की सूची वहां पर दिखाई देगी वहां पर अपनी पंचायत का चयन करना है।
- पंचायत का चयन करने के बाद आपको वहां अब अपने गांव का चयन करना है।
- उसमें आपको एस पी एस के सभी राशन कार्ड की सूची दिखाई देगी और राशन कार्ड के धारक का नाम खोजना पड़ेगा।और संबंधित राशन कार्ड संख्या पर क्लिक करना पड़ेगा।
- उसके तुरंत बाद आपको राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके अपने राशन कार्ड का विवरण दिखाई पड़ेगा।
- उसके पश्चात राशन कार्ड में दिए गए विवरण की जांच करनी है।
- और यदि आप चाहें तो अपने पेज का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। प्रिंट पेज बटन पर क्लिक करके।
बिहार राशन कार्ड शिकायत पंजीकरण कैसे करे ?
बिहार राज्य के नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए यदि याचिका दायर की है और राशन कार्ड की सूची में उनका नाम नहीं दर्शाया गया है,या फिर पीडीएस प्रणाली से संबंधित कोई और अन्य समस्या उनके सामने आ रही है तो वे अपनी शिकायत डाल सकते हैं।यदि बिहार पीडीएस प्रणाली से संबंधित कोई समस्या आ रही है तो वह अधिकारिक वेबसाइट पर शिकायत ऑनलाइन डाल सकते हैं ।
- शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको बिहार खाद्य और नागरिक आपूर्ति की वेबसाइट जिसका नाम अधिकारिक वेबसाइट है। उस पर जाना होगा और इस ऑफिशियल वेबसाइट के जाने के बाद एक होम पेज खुलेगा।
- कंज्यूमर इन्फो सेक्शन से submit Grievance के ऑप्शन पर क्लिक करके संबंधित लिंक पर क्लिक करना है और शिकायत पंजीकरण फॉर्म खुलेगा।
- उसमेंआपको अनिवार्य विवरण भरने होंगे और शिकायत पत्र शिकायत का विवरण संपर्क विवरण आदि आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे और एक बार आपको जानकारी दर्ज करनी है रजिस्टर बटन पर क्लिक करके जानकारी दर्ज कर पाएंगे।
- अंत में आप का पंजीकरण पूरा होने के बाद आपको एक पंजीकरण आईडी उपलब्ध होगी जो आपको आगे संदर्भों के लिए सुरक्षित रखनी है।
बिहार राज्य राशन कार्ड की शिकायत की स्थिति की जांच कैसे करनी है?
यदि आपने शिकायत का आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन को जानने के लिए शिकायत की स्थिति को जांच सकते हैं।संबंधित प्राधिकरण के पूरा होने तक आप अपनी शिकायत की स्थिति जान सकते हैं।
- अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करके ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करना होगा उसके बाद आपके सामने एक होम पेज आएगा उस होम पेज पर आपको know Grievance status देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करना होगा।
- इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा।
- इस पेज में आपको अपने शिकायत पंजीकरण आईडी को डालना है और उसकी स्थिति (“स्थिति” प्राप्त करें) लिंक पर क्लिक करके प्राप्त करनी है। ऐसा करने पर आपके सामने आपकी शिकायत की स्थिति आ जाएगी।