e Shram Self Registration 2022 | ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन एवं महत्वपूर्ण फायदे यहां देखें

e Shram Self Registration 2022 केंद्र सरकार ने गरीब मजदूर परिवारों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना का आरंभ किया है। जिसके माध्यम से भारत के असंगठित गरीब मजदूर परिवारों को उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान करेगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया है। ई-श्रम कार्ड के लिए इच्छुक भारतीय मजदूर ई-श्रम कार्ड पोर्टल पर जाकर e Shram Card Self Registration Form भर सकते हैं। e Shram Self Registration से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख पर अवलोकन कर सकते हैं।

e Shram Self Registration Form 2022 Information

ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य क्या है?

ई-श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य :- ई-श्रम कार्ड योजना के माध्यम से भारत के निर्माण श्रमिक, प्रवासी श्रमिक और प्लेटफार्म श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, घरेलू श्रमिक, कृषि श्रमिक आदि सहित सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का केंद्रीकृत डेटाबेस का निर्माण कर उनके कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान करना।

ई-श्रम कार्ड योजना योग्यता एवं पात्रता :- ई-श्रम कार्ड योजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यता एवं पात्रता निर्धारित किया गया है। जिसे आप नीचे तालिका पर अवलोकन कर सकते हैं:-

कौशल के आधार पर रोजगार प्रदान करना।
केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
ई-श्रम कार्ड धारक को 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा राशि प्रदान किया जावेगा।
सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा।
भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है।
स्वास्थ्य इलाज में आर्थिक सहायता मिलेगा।
गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चों के भरण-पोषण के लिए उचित सुविधा दिया जावेगा।
बच्चे की पढ़ाई में आर्थिक सहायता प्रदान किया जावेगा।
See also  e Shram Card Benefits 2022 | ई-श्रम कार्ड ऑनलाइन फार्म एवं महत्वपूर्ण फायदे