Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC कैसे करें, फसल राहत योजना eKYC


Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC Online @ jrfry.jharkhand.gov.in, Last Date, झारखण्ड फसल राहत योजना eKYC कैसे करें, प्रक्रिया जाने, JRFRY KYC, CSC Login


झारखण्ड के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड फसल राहत योजना की शुरुआत की गई थी। अगर आप भी झारखण्ड फसल राहत योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं या पहले से लाभ ले रहे थे और अब आपका पैसा नहीं आ रहा है तो आपको झारखण्ड फसल राहत योजना eKYC  करवाना होगा। अगर आप इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए JRFRY KYC नहीं करवाते हैं तो आपका नाम इस योजना से झारखण्ड सरकार के नए नियमों के अनुसार हटा दिया जाएगा। और आपको इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप आसानी से घर बैठे झारखण्ड फसल राहत योजना ई-केवाईसी ऑनलाइन कर सके।

Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC

Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC 2023

किसानों की सहायता करने हेतु झारखण्ड सरकार द्वारा झारखण्ड फसल राहत योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा की वजह से होने वाले नुकसान पर बीमा कंपनी द्वारा किसानों को धनराशि प्रदान की जाती है। ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। झारखण्ड फसल राहत योजनाओं को शुरू करने के लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा झारखण्ड सरकार राहत योजना ई-केवाईसी को किसानों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मतलब है कि किसानों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC करवाना आवश्यक है। बिना ई-केवाईसी के आप इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर सकते। इच्छुक किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना

झारखण्ड फसल राहत योजना eKYC Highlights

योजना का नामJharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीझारखण्ड के किसान
उद्देश्यराज्य के किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना
राज्यझारखण्ड
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC के लाभ

  • झारखण्ड फसल राहत योजना के माध्यम से राज्य सरकार किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी।
  • प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए किसान झारखंड फसल राहत योजना ई-केवाईसी की सहायता से अपनी खेती को आगे बढ़ा सकते हैं।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को पंजीकरण करवाना होगा जिससे कि उनके खाते में इस योजना के तहत धनराशि आती रहे।

CSC Digital Seva


Fasal Rahat Yojana eKYC के लिए पात्रता

  • झारखण्ड फसल राहत योजना ईकेवाईसी में आवेदन करने के लिए झारखण्ड का मूल निवासी ही पात्र होगा।
  • योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए केवल किसान ही पात्र होगा।
  • आवेदक की आयु लगभग 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक खुद की खेती करता हो अर्थात आवेदक की खुद की खेती होनी चाहिए। तभी इस योजना के लिए पात्र होगा।
  • पात्र लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसी भी अन्य बीमा योजना के लाभ से नहीं जुड़ा होना चाहिए।

JRFRY KYC आवश्यक दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • राशन पत्रिका
  • आवास प्रमाण पत्र
  • खसरा नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • खतौनी नंबर

झारखंड बीज वितरण योजना

झारखण्ड फसल राहत योजना eKYC कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC
  • होम पेज पर आपको प्रज्ञा केंद्र लॉगइन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने झारखंड फसल राहत योजना ई-केवाईसी का पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Fasal Rahat Yojana eKYC
  • अब इस पेज पर आपको केवल निशुल्क eKYC करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। और घोषणा को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा।
JRFRY KYC
  • इसके बाद आपको Proceed to Only eKYC के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज कर अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह आप झारखण्ड फसल राहत योजना ई- केवाईसी आसानी से कर सकते हैं। 

See also  WB Yuvashree Arpan Yojana 2023: Online Apply, Status, Eligibility