Ladli Behna Yojana Guidelines जारी की गई, महिला प्रधान, उप प्रधान को भी मिलेगा लाभ


Ladli Behna Yojana Guidelines Pdf Download, एमपी लाडली बहना योजना के अंतर्गत जारी की गई नई गाइडलाइंस देखें, पात्र लाभार्थी, आवेदन तिथि


हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। Ladli Behna Yojana Guidelines शहरी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए भी सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएंगी। यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी हैं और जानना चाहते हैं कि लाडली बहना योजना से संबंधित सरकार ने क्या गाइडलाइंस जारी की है तो इस लेख को जरूर अंत तक पढ़ें। इस लेख में हमने लाडली बहना योजना गाइडलाइंस से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान की है और योजना से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी भी आपको यहां मिल जाएगी।

Ladli Behna Yojana Guidelines 2023

Ladli Behna Yojana Guidelines 2023

28 जनवरी 2023 दिन शनिवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना का लाभ राज्य की महिलाओं को प्राप्त होगा। सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। इन गाइडलाइंस में सरकार ने विस्तार पूर्वक बताया है कि किन ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को योजना का लाभ मिल पाएगा। यदि आप भी मध्य प्रदेश के निवासी हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो नीचे दी गई जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें।

लाडली बहना योजना फॉर्म कैसे भरें

लाडली बहना योजना गाइडलाइंस Highlights

लेखLadli Behna Yojana Guidelines
योजना का नामलाडली बहना योजना
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
कहां शुरू कीमध्यप्रदेश में
कब घोषणा की28 जनवरी 2023, शनिवार
आवेदन प्रारंभ5 मार्च 2023
किसके लिए शुरू कीमहिलाओं के लिए
लाभआर्थिक
आवेदन की प्रक्रियाOffline

लाडली बहना योजना का उद्देश्य

बीते दिनों सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की घोषणा की गई जिसके तहत राज्य की महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 की राशि यानी हर साल ₹12000 की राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को शुरू करने के पीछे शिवराज सिंह चौहान की सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना का लाभ निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाओं को प्राप्त होगा।


MP Ladli Laxmi Yojana Certificate

Ladli Behna Yojana Guidelines

Ladli Behna Yojana Guidelines क्या है

लाडली बहना योजना की गाइडलाइंस निम्न वर्ग और मध्यम वर्ग की ग्रामीण महिलाओं के लिए जारी कर दी गई हैं। इन दिशा निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित शर्तों को पूरा करने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा:

  • योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी महिलाओं को ही मिलेगा।
  • महिलाओं के पास 5 एकड़ से कम जमीन होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹250000 से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Ladli Behna Yojana Guidelines अभी शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए नहीं जारी की गई हैं। शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। जैसे ही शहरी क्षेत्र की गाइडलाइंस जारी की जाएंगी हम अपने लेख में अपडेट करेंगे।

₹1000 हर महीने 1 करोड़ महिलाओं को

लाडली बहना योजना के तहत सभी लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की राशि उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी। इस राशि को प्रदान करने का मुख्य उद्देश्य सरकार का राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। प्रत्येक साल महिलाओं को ₹12000 प्रदान किए जाएंगे। इस योजना का लाभ राज्य की करीब एक करोड़ महिलाओं को प्राप्त होगा। इस योजना का लाभ महिलाओं को जून महीने से ही मिलने लगेगा।

60 हजार करोड़ का व्यय

सरकार द्वारा लाडली बहना योजना को चलाने के लिए 60000 करोड रुपए 5 वर्षों में खर्च होगा। योजना के तहत हर साल महिलाओं को ₹12000 प्रदान किए जाएंगे। यह राशि महिलाओं को हर महीने पेंशन के रूप में उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

Ladli Behna Yojana आवेदन 5 मार्च से शुरू

लाडली बहना योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा आवेदन 5 मार्च से शुरू किए जाएंगे। आवेदन भरने के लिए गांव-गांव और वार्ड में जाकर सरकारी अधिकारियों द्वारा शिविर लगाए जाएंगे। महिलाओं को आवेदन भरने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आवेदन भरने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, राशन कार्ड, बैंक के खाते की जानकारी, बिजली का बिल, आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की आवश्यकता पढ़ सकती है।

लाडली बहना योजना की महत्वपूर्ण तिथियां

कब शुरू होंगे आवेदन5 मार्च 2023
कब तक भरे जाएंगेअप्रैल 2023
सूची कब तैयार होगीमई 2023
लाभ कब से मिलने लगेगाजून 2023

See also  Kalia Yojana Status 2024: Check By Aadhaar/Token Number @ kaliaportal.odisha.gov.in