LIC Dhan Varsha Plan 866 क्या है, कितने निवेश पर कितना मिलेगा, सब यहां जाने


LIC Dhan Varsha Plan 866 Details, Eligibility, Calculator, Maturity Benefits | एलआईसी धन वर्षा प्लान क्या है, निवेश करने पर मिलेगा 10 गुना रिटर्न | LIC New Policy Dhan Varsha Plan, Review


देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा निगम नागरिकों के कल्याण के लिए नई नई सुविधाओं को उपलब्थ करती रहती है |LIC  नागरिकों के लिए इस बार एक बहुत ही शानदार प्लान लेकर आई है | इस योजना को हाल ही में लॉन्च किया गया हैं| जिसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 हैं| देश के नागरिकों के लिए एलआईसी धन वर्षा योजना के माध्यम से बोनस 10 गुना इंश्योरेंस सहित कई सुविधाओं को प्रदान किया जायेगा| जिससे की वह अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकें| अपने इस आर्टिकल में हम आपको LIC Dhan Varsha Plan (866) से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे| जिससे की आप भी जीवन बीमा कंपनी में निवेश कर 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर सकें| अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़े |

LIC Dhan Varsha Plan 866

LIC Dhan Varsha Plan 866 Details

भारतीय जीवन बीमा निगम LIC द्वारा एक नया प्लान लॉन्च किया गया हैं| जिसका नाम एलआईसी धन वर्षा प्लान 866 हैं| एलआईसी की तालिका संख्या पर आधारित 866 नंबर एलआईसी धन वर्षा प्लान हैं| एलआईसी धन वर्षा प्लान एक नॉन पार्टीसिपेटिंग सेविंग व्यक्तिगत सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी हैं| इस योजना को नागरिकों को इंशोरेंस सहित बहुत सी सुविधाओं को प्रदान करने के लिए LIC Dhan Varsha Plan (866) को शुरू किया गया हैं| LIC धन वर्षा योजना आपको सुरक्षा के साथ साथ सेविंग की सुविधा भी प्रदान करती हैं| इस सिंगल प्रीमियम से ग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त किया जा सकता हैं| साथ ही आप अन्य सुविधाओं के लाभ को भी प्राप्त कर सकतें हैं| इस योजना के अंतर्गत आपको सिर्फ एक बार ही प्रीमियम जमा करना हैं| आपको इसमें हर बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी|

LIC Varishtha Pension Bima

एलआईसी धन वर्षा प्लान Key Highlights

योजना का नाम  LIC Dhan Varsha Plan (866)  
किसके द्वारा शुरू हुई भारतीय जीवन बीमा निगम  LIC
साल2023
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यग्राहकों को 10 गुना रिस्क कवर उपलब्थ करवाना 
 आवेदन की प्रक्रिया      ऑनलाइन

LIC Dhan Varsha Plan 2023 का उद्देश्य

Dhan Varsha Plan को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा के साथ साथ सेविंग की सुविधा भी प्रदान करना हैं| ग्राहकों को सिंगल प्रीमियम द्वारा 10 गुना रिस्क कवर उपलब्ध करवाना हैं साथ ही उनको अन्य सुविधाओं का लाभ भी प्रदान किया जायेगा| एलआईसी धन वर्षा योजना में आपको बार-बार प्रीमियम जमा करने की ज़रूरत नहीं हैं इसमें  आपको एक बार ही प्रीमियम जमा करना होगा|   

LIC Kanyadan Policy Details

10 गुना तक पा सकतें हैं रिस्क कवर

LIC Dhan Varsha पॉलिसी में ग्राहक जमा किये गए प्रीमियम की तुलना में 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर सकतें हैं| आप इस पॉलिसी की प्रीमियम राशि से 10 गुना तक सम एश्योर्ड प्राप्त किया जा सकता हैं| सम एश्योर्ड एक ऐसी निश्चिंत राशि होती हैं जो बीमा कंपनी द्वारा मैच्योरिटी पर ग्राहकों को लाभ देने का वादा करती हैं| यदि आप 1 लाख रूपए जमा करतें हैं तो आप 10 लाख रूपए के सम एश्योर्ड की पॉलिसी को प्राप्त कर सकतें हैं| यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान हैं जिसके अंतर्गत लाभार्थी को दो विकल्प मिलेंगे| 

 पहला विकल्प- ग्राहकों को पहला विकल चुनने पर जमा प्रीमियम की तुलना में 1. 2 गुना सम एश्योर्ड प्रदान किया जायेगा| यदि किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम लिया हैं और उसकी मृत्यु हो गयी तो ग्राहक का जो परिवार हैं उसको 12 .5 लाख रूपए गारंटीड एडिशन बोनस के साथ प्रदान कर दिए जायेंगे|


दूसरा विकल्प– LIC Dhan Varsha Plan के अंतर्गत दूसरा विकल्प चुनने पर ग्राहकों को जमा किये गए प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त किया जायेगा| इसका मतलब यह हैं की लाभार्थी को मृत्यु की स्तिथि में 10 गुना केश सपोर्ट दिया जायेगा| मान लीजिये अगर लाभार्थी द्वारा 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया गया था तो नॉमिनी अथार्थ ग्राहक का जो परिवार हैं उसको 1 करोड़ रूपए गारंटीड बोनस के साथ प्रदान किये जायेंगे| यह गारंटीड बोनस आपके द्वारा चुने गए ऑप्शन और टर्न दोनों के आधार पर ही बनेगा| अब आप यह सोच रहे होंगे की हमारा पहला विकल्प चुनने से किया फायदा जब हमे दूसरा विकल्प चुनने पर 10 गुना रिस्क कवर का पैसा प्राप्त होगा| तो आपको बता दे की आपको पहला विकल्प चुनने पर दूसरे विकल्प की तुलना में अधिक बोनस प्राप्त किया जायेगा| 

ऐसे ले सकतें है LIC Dhan Varsha Plan

एलआईसी धन वर्षा प्लान को आप ऑनलाइन नहीं खरीद सकतें हैं| इसको आप केवल ऑफलाइन ही प्राप्त कर सकतें हैं| LIC Dhan Varsha योजना के अंतर्गत केवल दो ही टर्म हैं| पहला जो टर्म हैं वो 10 वर्ष का होगा और दूसरा वाला 15 वर्ष होगा| आप इन दोनों में से कोई भी एक टर्म चुन सकतें हो| गारंटीड बोनस का विकल्प सिंगल प्रीमियम के साथ अच्छा माना जाता हैं| आपको बता दें कि गारंटीड बोनस आपके चुने गए विकल्प और टर्म के आधार पर ही बनता हैं 

पहला बोनस विकल्प -अगर आप पहले विकल्प के साथ 7 लाख से अधिक का बीमा धन 10 वर्ष टर्म के लिए ले रहे हैं तो आपको 70 रूपए प्रति हज़ार का गारंटीड बोनस प्रदान किया जायेगा और अगर आप 7 लाख या फिर उससे ज़्यादा का बीमा धन 15 वर्ष के टर्म के साथ लेते हैं| तो आपको 75 रूपए प्रति हज़ार का गारंटीड बोनस प्रदान किया जायेगा|

दूसरा विकल्प बोनस-अगर आप इस ऑप्शन को चुनने पर 10 वर्ष टर्म लेते हैं तो आपको 35 रूपए प्रति वर्ष का गारंटीड बोनस दिया जायेगा| और 15 वर्ष का टर्म चुनने पर आपको इसी के साथ 40 रूपए प्रति हज़ार का गारंटीड बोनस प्रदान किया जायेगा|  इस ऑप्शन में आपको कम बोनस इसलिए मिल रहा हैं क्योकि इस विकल्प में आपको 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त होता हैं|

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

किस उम्र तक ले सकतें हैं LIC Dhan Varsha Plan

यदि आपने धन वर्षा पॉलिसी में दोनों ही विकल्प में 15 वर्ष का प्लान टर्म चुना हैं तो पॉलिसी को प्राप्त करने कि न्यूनतम उम्र 3 वर्ष कि होगी| अगर आप 10 वर्ष का टर्म चुनते हैं तो उसके लिए न्यूनतम उम्र 8 वर्ष कि होगी| एलआईसी धन वर्षा पॉलिसी में यदि आप पहले विकल्प को चुनते हैं तो पॉलिसी प्राप्त करने कि अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए| यदि आप 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त कर रहे हैं तो आप 40 कि उम्र तक 10 वर्ष के टर्म के साथ इस प्लान में शामिल हो सकतें हैं| दूसरा विकल्प के लिए अगर आप 15 वर्ष का टर्म लेते हैं तो   अधिकतम उम्र 35 वर्ष होनी चाहिए|

LIC Dhan Varsha Plan (866) के लाभ एवं विशेषताएं

  • LIC धन वर्षा पॉलिसी में आपको लोन और सरेंडर दोनों कि ही सुविधा प्रदान कि जाएगी|
  • मिलने वाले पैसे को नॉमिनी एक साथ न लेकर इन्सटॉलमेंट में पेंशन कि तरह भी प्राप्त कर सकता हैं|
  • एलआईसी धन वर्षा एक सिंगल प्रीमियम जीवन बीमा पॉलिसी हैं जो आपको सुरक्षा के साथ-साथ सेविंग कि सुविधा भी प्रदान करती हैं|
  • पहला विकल चुनने पर ग्राहकों जमा प्रीमियम की तुलना में 1. 2 गुना सम एश्योर्ड प्रदान किया जायेगा| यदि किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम लिया हैं और उसकी मृत्यु हो गयी तो ग्राहक का जो परिवार हैं उसको 12 .5 लाख रूपए गारंटीड एडिशन बोनस के साथ प्रदान कर दिए जायेंगे|
  • LIC Dhan Varsha पॉलिसी में दूसरा विकल्प चुनने पर ग्राहक को जमा प्रीमियम का 10 गुना रिस्क कवर प्राप्त होगा|
  • इस योजना के अंतर्गत आपको बार बार प्रीमियम जमा करने की आवश्यकता नहीं हैं| LIC  की Dhan Varsha Planमें आपको एक ही बार प्रीमियम जमा करना होगा|

See also  झारखण्ड वोटर लिस्ट |New| 2023: डाउनलोड विथ फोटो CEO Jharkhand Voter List