(फॉर्म) मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022: MP Free Laptop ऑनलाइन आवेदन

Madhya Pradesh Laptop Yojana Apply | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना ऑनलाइन आवेदन | MP Laptop Scheme Application Form | मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं हमारा देश बहुत तेजी से संपूर्ण डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में देश के सभी नागरिकों के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होनी बहुत जरूरी हो गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का आरंभ किया है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से MP Free Laptop Yojana 2021 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे हैं। अतः हमारे इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े और योजना का लाभ उठाये।

MP Free Laptop- लैपटॉप प्रदाय योजना

इस के अंतर्गत मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा अच्छे अंको से पास करने वाले छात्रों को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 की जानकारी एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से प्रदान की है।₹25000 की प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एमपी सरकार द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ नियमित एवं  स्वाध्यायी दोनों प्रकार के छात्र उठा सकते हैं। इस Madhya Pradesh Laptop Yojana 2021 के माध्यम से छात्रों को पढ़ाई करने में बहुत सहायता मिलेगी और वह कंप्यूटर के माध्यम से नई चीजें सीख पाएंगे।

रुक जाना नहीं योजना

क्यों कि गई मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 की शुरुआत?

कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी की वजह से आज के दौर में सभी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। पढ़ाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम का ट्रेन चल रहा है। ऐसे में कई सारे छात्र ऐसे थे जिनके पास लैपटॉप ना होने की वजह से पढ़ाई करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने MP Free Laptop Yojana 2021 का आरंभ किया है। अब सभी छात्र जो 12वीं के मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक लाएंगे उन्हें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना की वजह से बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।

See also  मध्य प्रदेश फसल गिरदावरी रिपोर्ट 2021-22: ऑनलाइन देखे, Fasal Girdawari डाउनलोड करे

Key Highlights of MP Free Laptop Yojana 2021

आर्टिकल किसके बारे में हैमध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021
किस ने लांच की स्कीममध्य प्रदेश सरकार सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र
आर्टिकल का उद्देश्यमध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना।
ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2021
स्कीम उपलब्ध है या नहींउपलब्ध

एमपी लैपटॉप योजना नई अपडेट

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना आरंभ की गई थी। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 25 सितंबर 2020 को मध्य प्रदेश के छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए धनराशि प्रदान कर दी गई है। यह राशि राज्य के हर जिले के मेधावी छात्र को ऑनलाइन सिंगल क्लिक के माध्यम से दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 का उद्देश्य

MP Free Laptop Yojana 2021 का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में सभी अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र सरकार द्वारा प्रदान की गई आर्थिक सहायता के माध्यम से लेपटॉप खरीद पाएंगे। जिससे उन्हें पढ़ाई करने में भी आसानी होगी और उनके सामने कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे।

MP Free Laptop Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 के माध्यम से सरकार द्वारा मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ₹25000 की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ नियमित एवं  स्वाध्यायी छात्र उठा पाएंगे।
  • ध्यान रहे Madhya Pradesh Free Laptop Yojana 2021 का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के छात्र ही उठा पाएंगे।
  • 12वी की परीक्षा मे 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघवी छात्रो को लैपटाप क्रय करने हेतु राशि का वितरण किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम सभी छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते थे उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।
  • MP Free Laptop Yojana 2021 के माध्यम से प्रदान किए गए लैपटॉप से छात्रों के आगे कई सारे रोजगार के अवसर भी सामने आएंगे।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदान किए गए लैपटॉप के माध्यम से छात्र अपने कौशल को विकसित करने पर भी ध्यान दे सकते हैं।
  • इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता के साथ-साथ छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।
  • MP Free Laptop Yojana 2021 की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से की थी।
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के छात्र अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
See also  मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता व लाभ

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • मध्य प्रदेश फ्लैपटॉप योजना की केवल सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही पात्र होंगे।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं को न्यूनतम 75% अंक लाने होंगे तथा जनरल कैटेगरी के छात्र छात्राओं को 85% न्यूनतम अंक लाने होंगे।
  • Madhya Pradesh Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना अनिवार्य है।
  • इस योजना में आप तभी आवेदन कर सकते हैं जब आप 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उम्दा अंको से पास हुए हैं।

लैपटॉप योजना मध्य प्रदेश में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2021 में आवेदन करने की प्रक्रिया

अपनी पात्रता कैसे जाने ?

  • सर्वप्रथम आवेदक को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

  • आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको लैपटॉप का विकल्प दिखाई देगा आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी पात्रता जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
See also  CM Kisan Kalyan Yojana Registration 2022 | मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना आवेदन कैस करे?

  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा। और फिर Get Details of Meritorious Student के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता खुल जाएगी।

अकाउंट नंबर कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको शिक्षा पोर्टल के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • फिर आपको इस पेज पर लैपटॉप के लिंक पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस पेज पर आपको पात्रता जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। और फिर अकाउंट नंबर देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको अपना फिर से 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा।
  • उसके बाद आपको पर क्लिक करना होगा और फिर सारी पूरी गयी जानकारी भरनी होगी उसके बाद आप आसानी से अकाउंट नंबर देख सकते है।

ई भुगतान की स्थिति देखे ?

  • सबसे पहले आपको शिक्षा पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको ई भुगतान की स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।

  • इस पेज पर आपको अपना 12 वी का रोल नंबर भरना होगा। और फिर के बटन पर क्लिक करना होगा। और आगे पूछी गयी सभी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने ई भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

एमपी लैपटॉप योजना कंप्लेंट करने की प्रक्रिया

  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें एक फॉर्म होगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी भरनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको रजिस्टर कंप्लेंट/रजिस्टर ग्रीवेंस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के अंतर्गत कंप्लेंट कर पाएंगे।

संपर्क करे?

  • Laptop Cell/ हेल्पलाइन नंबर
  • Directorate of Public Instructions
  • Gautam Nagar, Bhopal
  • Help Line Number/ हेल्पलाइन नंबर: 0755-2600115
  • Email/ ईमेल: [email protected]