Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023: किशोरी शक्ति योजना एप्लीकेशन फॉर्म, पात्रता


Maharashtra Kishori Shakti Yojana Application Form Download | महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना आवेदन फार्म, लाभ एवं पात्रता, आवेदन प्रक्रिया जाने


केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं के विकास के लिए ऐसी योजनाएं विकसित करती रहती है। जिसके माध्यम से महिलाओं के खिलाफ होने वाले भेदभाव को कम किया जा सके। ऐसी ही एक योजना का शुभारंभ महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। जिसका नाम महाराष्ट् किशोरी शक्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की किशोरियों को शिक्षण तथा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करने जा रहे हैं। जैसे- Maharashtra Kishori Shakti Yojana क्या है, योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। तो आप सबसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

Maharashtra Kishori Shakti Yojana

Maharashtra Kishori Shakti Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा किशोरियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत किशोरियों को शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक निर्णय लेने तथा फैसले लेने की क्षमता को विकसित किया जाएगा। तथा राज्य की लड़कियों को सफाई, पोषण देखभाल संबंधी जागरूक किया जाएगा। Maharashtra Kishori Shakti Yojana का कार्यान्वयन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा। किशोरी शक्ति योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले बीपीएल परिवारों की लड़कियों को तथा स्कूल छोड़ चुकी किशोरियों को स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्रों से शिक्षा एवं प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। 11 से 14 साल की किशोरियों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला अधिकारियों द्वारा स्कूल छोड़ चुकी लड़कियों का सर्वे किया जाएगा। उन लड़कियों के लिए जागरूक तथा सशक्त करें कार्यक्रम किया जाएगा।

महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना Key Highlights

योजना का नामMaharashtra Kishori Shakti Yojana
योजना का शुभारंभमहाराष्ट्र सरकार द्वारा
विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थीराज्य की 11 से 18 वर्ष आयु की लड़कियां
उद्देश्यराज्य की किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त  
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
ऑफिशल वेबसाइटhttps://maharashtra.gov.in
राज्यमहाराष्ट्र
साल2023

Kishori Shakti Yojana के तहत जारी किया गया बजट

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के संचालन के लिए सरकार द्वारा हर साल 3 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि को आंगनवाड़ी केंद्रों में, स्वास्थ्य, शिक्षा, जीवन कौशल शिक्षा, सूचना शिक्षा एवं संचार, स्वास्थ्य कार्ड तथा रेफल जैसी सुविधाओं के लिए खर्च किया जाएगा। Maharashtra Kishori Shakti Yojana के माध्यम से हर एक लाभार्थी को 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पोषण प्रदान किया जाएगा। यह पोषण राज्य की लड़कियों को 300 दिनों तक उपलब्ध कराया जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना 


Maharashtra Kishori Shakti Yojana का उद्देश्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा किशोरी शक्ति योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की किशोरियों को उचित खानपान, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक तथा भावनात्मक मानसिक रूप से मजबूत बनाने हेतु सहायता प्रदान करना है। ताकि उनमें जागरूकता विकसित हो सके और उन्हें अपने निर्णय लेने हेतु योग्य बनाना है। इस योजना के तहत गरीब परिवार की लड़कियों को कौशल प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा। Maharashtra Kishori Shakti Yojana के माध्यम से किशोरियों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए हर साल 1 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और वह किसी पर भी निर्भर नहीं रहेगी। किशोरियों को उनके भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लाभ  एवं विशेषताएं

  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के माध्यम से 11 से 14 वर्ष की गरीब परिवार की बालिकाओं को जो स्कूल छोड़ चुकी है। उन्हें शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • राज्य की किशोरियों को उनके भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदर्शित किया जाएगा।
  • गरीब परिवार की बालिकाओं को औपचारिक व अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जाएगी।
  • लड़कियां अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लायक बन सके। इसलिए उन्हें व्यवसाय कौशल भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Maharashtra Kishori Shakti Yojana के माध्यम से किशोरियों को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
  • महाराष्ट्र किशोरी लड़की योजना का लाभ उठा सके। इस के लिए प्रत्येक लड़की का किशोरी कार्ड बनाया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से किशोरियों के लिए स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे।
  • स्वास्थ्य कार्ड में उनका वजन, लंबाई आदि का रिकॉर्ड दर्ज रहेगा।
  • जो बालिकाएं 16 से 18 वर्ष की आयु में पढ़ाई छोड़ चुकी है उन्हें 18 वर्ष की आयु के बाद स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।
  • Maharashtra Kishori Shakti Yojana के तहत एक किशोरी को 1 वर्ष में 300 दिनों के लिए 5 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से पोषण प्रदान किया जाएगा।  
  • जिसमें600 कैलोरी, 18 से 20 ग्राम प्रोटीन व अन्य पोषक तत्व दिए जाएंगे ताकि शारीरिक रूप से उनका स्वास्थ्य मजबूत बन सके।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना

Maharashtra Kishori Shakti Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक किशोरी को महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किशोरी की उम्र 11 से 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • किशोरी गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले बीपीएल परिवार से होनी चाहिए।
  • कौशल प्रशिक्षण के लिए योजना के तहत किशोरी की उम्र 16 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • स्कूल के शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र

Maharashtra Kishori Shakti Yojana के लिए आवेदन कैसे करें

  • महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत आवेदन करने हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र पर विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से किशोरियों का चयन किया जाएगा।
  • राज्य की जो भी किशोरी इस योजना के तहत पात्र होगी उनका चयन किया जाएगा।
  • आंगनवाड़ी महिलाओं के द्वारा उनका नाम चयनित कर महिला एवं बाल विकास विभाग के पास सूची तैयार करके भेज दिया जाएगा।
  • नामों की सूची विभाग द्वारा सत्यापित किए जाने पर किशोरियों को योजना के तहत पंजीकृत कर लिया जाएगा।
  • जिसके बाद उन्हें महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस प्रकार आप महाराष्ट्र किशोरी शक्ति योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

See also  भूमि जानकारी (Land Record) 2023: State Wise ऑनलाइन जमाबंदी भूलेख, भू नक्शा