MP Bhulekh 2022: मध्य प्रदेश भूलेख खसरा खतौनी नकल ऑनलाइन चेक करें


MP Bhulekh Land Record 2022 ऑनलाइन कैसे देखें @ mpbhulekh.gov.in, मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खसरा खतौनी नकल भू नक्शा ऑनलाइन चेक & डाउनलोड


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे सारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी भूलेख नाम से एक वेबसाइट को शुरू किया गया है। MP Bhulekh के माध्यम से राज्य के नागरिक अपनी जमीन से संबंधित विवरण ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इस वेबसाइट के माध्यम से आप भूमि विवरण जैसे भू नक्शा, खसरा खतौनी नंबर, जमीन का ब्यौरा, जमीन के कागजात आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भूमि से संबंधित सभी जानकारी आप राजस्व विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन देख सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश भूलेख से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप भी वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन अपने लैंड रिकॉर्ड, नक्शे को देख सके।

MP Bhulekh

Table of Contents

MP Bhulekh land Record 2022

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा भूमि से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए MP Bhulekh वेबसाइट को लांच किया गया है। इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से राज्य के नागरिक घर बैठे अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल पर सभी नागरिकों की जमीनों का विवरण ऑनलाइन रजिस्टर कर दिया गया है। ऑनलाइन रजिस्टर होने से अन्य व्यक्ति जबरन किसी की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। अगर ऐसा कोई करता भी है तो सरकार के पास पहले से ही सभी दस्तावेज ऑनलाइन जमा होंगे। राजस्व विभाग द्वारा मध्य प्रदेश के सभी उम्मीदवार अपनी जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए 4 अगस्त 2020 से एमपी सरकार द्वारा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

आपको एमपी भूलेख की ऑफिशल वेबसाइट पर पहले अपना पंजीकरण करना होगा। और भूमि से संबंधित जो भी दस्तावेज आप को चाहिए उसके लिए आपको पहले ऑनलाइन शुल्क भुगतान करना होगा। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने के बाद ही आप अपने भूमि से संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं।


भू नक्शा मध्यप्रदेश चेक करें

मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल Key Highlight

आर्टिकल का नामMP Bhulekh
शुरू किया गयामध्य प्रदेश सरकार द्वारा
विभागराजस्व विभाग
लाभार्थीराज्य के नागरिक
उद्देश्यभूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना
राज्यमध्य प्रदेश
साल2022
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpbhulekh.gov.in/  

MP Bhulekh Portal का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा एमपी भूलेख पोर्टल को लांच करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को घर बैठे भूमि से संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराना है। जब ऑनलाइन कंप्यूटरीकरण नहीं हुआ करता था उस समय लोगों को अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेजों को प्राप्त करने के लिए पटवारी या विभाग के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। और छोटे से काम कराने के लिए भी काफी समय बर्बाद करना पड़ता था साथ ही सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत भी देनी पड़ती थी जिससे आम नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था जो लोग रिश्वत नहीं दे पाते थे। उनके काम नहीं हो पाते थे।

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के लिए MP Bhulekh को लांच किया गया। ताकि आम नागरिकों को अपनी भूमि से संबंधित विवरण प्राप्त करने के लिए किसी भी समस्या का सामना ना करना पड़े। भूमि से संबंधित विवरण को राज्य के नागरिकों तक पहुंचाने से डिजिटल प्रक्रिया में पारदर्शिता आई है। जो कि मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा जारी किया गया एक सफल प्रयास है।

NREGA Job Card List MP

MP के वे सभी जिले जिनका भूलेख रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध है

Agar Malwa (आगर मालवा)Khargone (खरगौन)
Alirajpur (अलीराजपुर)Mandla (मंडला)
Anuppur (अनूपपुर)Mandsaur (मंदसौर)
Ashok Nagar (अशोकनगर)Morena (मुरैना)
Balaghat (बालाघाट)Narsinghpur (नरसिंहपुर)
Barwani (बड़वानी)Neemuch (नीमच)
Betul (बैतूल)Niwari (निवाड़ी)
Bhind (भिण्‍ड)Panna (पन्ना)
Bhopal (भोपाल)Raisen (रायसेन)
Burhanpur (बुरहानपुर)Rajgarh (राजगढ़)
Chhatarpur (छतरपुर)Ratlam (रतलाम)
Chhindwara (छिंदवाड़ा)Rewa (रीवा)
Damoh (दमोह)Sagar (सागर)
Datia (दतिया)Satna (सतना)
Dewas (देवास)Sehore (सीहोर)
Dhar (धार)Seoni (सिवनी)
Dindori (डिंडौरी)Shahdol (शहडोल)
Guna (गुना)Shajapur (शाजापुर)
Gwalior (ग्वालियर)Sheopur (श्योपुर)
Harda (हरदा)Shivpuri (शिवपुरी)
Hoshangabad (होशंगाबाद)Sidhi (सीधी)
Indore (इंदौर)Singrouli (सिंगरौली)
Jabalpur (जबलपुर)Tikamgarh (टीकमगढ़)
Jhabua (झाबुआ)Ujjain (उज्जैन)
Katni (कटनी)Umaria (उमरिया)
Khandwa (खण्‍डवा)Vidisha (विदिशा)

MP E District Portal

MP Bhulekh के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश भूलेख के माध्यम से राज्य के सभी नागरिक अपनी जमीन से संबंधित विवरण को ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • राज्य के नागरिकों को किसी भी खेत या जमीन के कागजात के लिए किसी सरकारी दफ्तर या विभाग में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • घर बैठे ही मध्यप्रदेश के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन सुविधा होने से जो सरकारी कर्मचारी, पटवारी, अन्य विभाग के लोग भूमि संबंधित काम के लिए पैसे लेते थे उस भ्रष्टाचार में कमी आई है।
  • एमपी भूलेख से जमीनी नक्शे को ऑनलाइन डाउनलोड करके भी प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
  • भूमि से संबंधित सभी जानकारी आपको एक ही जगह इस पोर्टल पर मिल जाएगी।
  • ऑनलाइन जमीनी सुविधा उपलब्ध होने से भूमि से संबंधित विवादों में कमी आई है। साथ ही जमीन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल के माध्यम से जमीन की वैधता का पता लगाया जा सकता है।
  • भूमि से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध होने से नागरिकों के समय का सदुपयोग होगा।

एमपी भूलेख में पब्लिक पंजीकरण कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Bhulekh
  • होम पेज पर आपको Register As Public User के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पहले सामान्य जानकारी जैसे लॉगइन आईडी, प्रथम नाम, अंतिम नाम, मध्य नाम, पिता/पति का नाम आदि दर्ज करना होगा।
MP Bhulekh
  • इसके बाद आपको सूचना संचार जानकारी जैसे पता, लैंडमार्क, जिले का चयन, पिन कोड, कैप्चा कोड, मोहल्ला, ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आ जाएगा। जिसे आपको मांगे गए कॉलम में दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको पंजीकृत करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप एमपी भूलेख पर आसानी से पंजीकरण कर सकते हैं।

MP Bhulekh पर भू-अभिलेख में खसरा कैसे देखें?

  • सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
MP Bhulekh
  • होम पेज पर आपको भू अभिलेख के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपको एक नया पेज दिखाई देगा।
  • क्या आप भू अभिलेख में खसरा खोजना चाहते हैं? आपको Yes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर भू भाग यूनिक आईडी, ULPIN संख्या, भूस्वामी आईडी, जिले का चयन तहसील का चयन एवं गांव का चयन करना होगा।
MP Bhulekh
  • इसके बाद आपको अपनी इच्छा अनुसार भू स्वामी, खसरा संख्या, प्लाट संख्या आदि में से किसी एक का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सारा विवरण आ जाएगा।
  • आप चाहे तो इस विवरण को प्रिंट के ऑप्शन पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको आबादी अधिकार अभिलेख के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एमपी भूलेख
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
MP Bhulekh
  • जैसे आपको अपने जिले का चयन करना होगा, तहसील का एवं गांव का चयन कर दर्ज करना होगा। अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको विवरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने आबादी अधिकार अभिलेख आ जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश आबादी अधिकार अभिलेख ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

MP Bhulekh पर भू भाग नक्शा कैसे देखें?

  • एमपी भू नक्शा देखने के लिए सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको भू नक्शा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
एमपी भूलेख
  • आपको अपने जिले, तहसील एवं गांव का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको View Details के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपके गांव से संबंधित भूभाग नक्शे की जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से भू नक्शा देख सकते हैं।

अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) जानकारी कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
एमपी भूलेख
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपने जिले, तहसील, गांव, अभिलेख, खसरा आदि से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
एमपी भूलेख
  • इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको विवरण देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अभिलेखागार दस्तावेज (स्कैन) जानकारी को ऑनलाइन चेक कर पाएंगे।

MP Bhulekh पर भूमि बंधक की डिटेल्स कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको एमपी भूलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको भूमि बंधक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स आ जाएगी।
  • इस तरह आप आसानी से भूमि बंधक से संबंधित डिटेल्स ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

See also  Odisha Biju Swasthya Kalyan Yojana (BSKY) 2022: Apply Online, Eligibility