(आवेदन करे) झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022: डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana Apply | झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाते हैं। जिसके लिए कई योजनाएं संचालित की जाती हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के बेरोजगार नागरिकों की झारखंड सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तों यदि आप इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022

झारखंड सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से झारखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा प्रदेश के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के नागरिकों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। यह ऋण कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 40% तक का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा। अनुदान की अधिकतम राशि 5 लाख रुपए है। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग तथा सखि मंडल की दीदियां उठा सकती हैं।

See also  |रजिस्ट्रेशन| झारखण्ड विवाह पंजीकरण: Marriage Registration, ऑनलाइन प्रमाण पत्र

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के अंतर्गत यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी लाभार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत ₹50000 तक के ऋण पर कोई भी गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए या फिर उससे कम होनी चाहिए। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी तथा प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के लाभार्थी

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के लाभार्थी कुछ इस प्रकार है।

  • अनुसूचित जनजाति
  • अनुसूचित जाति
  • अल्पसंख्यक वर्ग
  • पिछड़ा वर्ग
  • दिव्यांगजन
  • सखी मंडल की दीदियां

Key Highlights Of Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022

योजना का नामझारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना
किस ने लांच कीझारखंड सरकार
लाभार्थीझारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा सखी मंडल की दीदियां
उद्देश्यस्वरोजगार प्रदान करने के लिए नागरिकों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना।
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च की जाएगी
साल2022
ऋण की राशि25 लाख रुपए तक
अनुदान40% या फिर 5 लाख रुपए
आयु सीमा18 से 45 वर्ष
आवेदन का प्रकारऑफलाइन/ऑनलाइन

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को लोन प्रदान किया जाएगा। जिसके माध्यम से वे अपना स्वरोजगार स्थापित कर पाएंगे। मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से झारखंड की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आएगी तथा झारखंड के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे। इस योजना के अंतर्गत 40% का अनुदान भी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इस योजना के माध्यम से झारखंड के नागरिक विभिन्न प्रकार के रोजगार स्थापित कर सकते हैं।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 आवेदन करने के लिए कार्यालय

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित कार्यालय में से किसी भी एक कार्यालय में जाना होगा।

  • झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
  • राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
  • झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
  • जिला कल्याण पदाधिकारी
  • झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
See also  (आवेदन करे) झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2021: डाउनलोड एप्लीकेशन फॉर्म

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 40% का अनुदान

सरकार द्वारा झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना को प्रदेश के बेरोजगार नागरिकों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को 25 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। जिससे कि वह अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। इसी के साथ इस योजना की एक बहुत बड़ी खास बात यह है कि सरकार द्वारा Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के अंतर्गत 40% लोन की राशि का अनुदान प्रदान किया जाता है। अनुदान की राशि अधिकतम ₹5 लाख रुपए है। इसका मतलब यह है कि यदि ऋण की राशि का 40% हिस्सा ₹500000 से ज्यादा आता है तो इस स्थिति में ₹500000 तक का ही अनुदान लाभार्थी को प्रदान किया जाएगा।

₹50000 तक के ऋण के लिए कोई गारंटी नहीं

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को रोजगार के अफसर उपलब्ध करवाने के लिए ऋण प्रदान किया जाता है। इस ऋण की राशि अधिकतम 25 लाख रुपए है। झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना के अंतर्गत यदि आपका लोन ₹50000 तक का है तो आपको इस स्थिति में किसी प्रकार की गारंटी देने की जरूरत नहीं है। पर यदि आप का लोन ₹50000 से ज्यादा है तो आपको ऋण लेने के लिए गारंटी देने की जरूरत है। इस योजना का लाभ झारखंड के विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किया जाता है। यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको विभाग में जाकर आवेदन पत्र जमा करना होगा।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 का कार्यान्वयन

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवेदन पत्र सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग में जमा करना होगा। इसके पश्चात विभाग द्वारा लाभार्थी के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन प्रक्रिया के लिए लाभार्थी को विभाग में भी बुलाया जाएगा। इसके पश्चात सत्यापन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक हो जाने के बाद लाभार्थी के बैंक में लोन की राशि जमा की जाएगी। यह राशि लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया में 15 दिन से 1 महीने तक का समय लग सकता है। लाभार्थी को आवेदन पत्र भरते समय इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि उनके द्वारा दर्ज की गई जानकारी बिल्कुल ठीक होनी चाहिए। यदि लाभार्थी ने कोई जानकारी गलत दर्ज की है तो उस स्थिति में उनका आवेदन अस्वीकार भी किया जा सकता है।

See also  झारखण्ड फसल राहत योजना: ऑनलाइन आवेदन (Fasal Rahat Yojana) पंजीकरण प्रक्रिया

Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के लाभ तथा विशेषताएं

  • झारखंड सरकार द्वारा झारखंड के युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से झारखंड के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को रोजगार प्रदान करने के लिए 25 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।
  • यह रन कम ब्याज पर प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा 40% का अनुदान भी प्रदान किया जाएगा।
  • अनुदान की राशि अधिकतम 5 लाख रुपए होगी।
  • इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग तथा सखी मंडल की दीदियां उठा सकती हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत यात्री परिवहन आदि के लिए वाहन खरीदने की सुविधा भी लाभार्थी को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के अंतर्गत 50 हजार रुपए तक के लोन पर कोई गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹500000 या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • इस योजना के माध्यम से प्रदेश में बेरोजगारी की दर में गिरावट आएगी तथा प्रदेश के नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे।
  • झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना के अंतर्गत ऋण की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।

Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 की पात्रता

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक झारखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 5 लाख रुपए या फिर उससे कम होनी चाहिए।
  • सखी मंडल की दीदियां में इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु का प्रमाण
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स

झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Jharkhand Mukhyamantri Rojgar Srijan Yojana 2022 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको निम्नलिखित विभाग में से किसी एक विभाग में जाना होगा।
    • झारखंड राज्य आदिवासी सहकारी विकास निगम
    • झारखंड राज्य अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम
    • राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम
    • जिला कल्याण पदाधिकारी
    • झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम
  • अब आपको विभाग से झारखंड मुख्यमंत्री रोजगार सर्जन योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र में पूछी गई संपूर्ण जानकारी जैसा कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखण्ड मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।