मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पात्रता व आवेदन प्रक्रिया


Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ तथा विशेषताएं क्या है |


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत देश मैं उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा का आयोजन करवाया जाता है। जिससे कि प्रदेश के विभिन्न नागरिक तीर्थ यात्रा कर पाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना क्या है?, इसके लाभ, उद्देश्य, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, विशेषताएं आदि। तो दोस्तों यदि आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana

Table of Contents

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश के 60 वर्ष से ज्यादा आयु वाले नागरिकों के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसी के साथ तीर्थ यात्रा करने वाले नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के अंतर्गत वह सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ अपनी देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।

  • यदि समूह जत्था के रूप में प्रदेश के नागरिक यात्रा कर रहे हैं तो तीन चार व्यक्तियों के लिए एक सहायक इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है।
  • इस योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत अमरनाथ, शिर्डी, काशीजेड अजमेर जैसे तीर्थ स्थल शामिल किए गए हैं। ” मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना ” से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022 के तहत 6 से 11 अक्टूबर तक रवाना किए जाएंगे तीर्थयात्री

Madhya Pradesh Mukhymantri Tirth Darshan Yojana 2022  अलग-अलग तीर्थ दर्शन कराने जा रही है जिसके लिए इस योजना के तहत राज्य के 17 जिलों से 5000 तीर्थ यात्री रवाना होंगे। जो अलग-अलग 5 विशेष ट्रेनों से 6 अक्टूबर से लेकर 11 अक्टूबर तक रवाना किए जाएंगे। इस यात्रा में शिवपुरी, श्योपुर, गुना, अशोक नगर से यात्री कामाख्या। मुरैना, ग्वालियर, दतिया से रामेश्वरम। बैतूल, विदिशा, सीहोर से अयोध्या-वाराणाशी। इंदौर, धार, उज्जैन से तिरुपति। बालाघाट, मण्डला, जबलपुर और डिण्डौरी से पुरी तीर्थ दर्शन के लिए यात्री रवाना होंगे। यात्रियों को यात्रा के दौरान मौसम के अनुसार कपड़े, ऊनी वस्त्र, व्यक्तिगत उपयोग के सामान, कंबल, चादर तौलिया, साबुन, कंघा, दाढ़ी बनाने का सामान आदि के साथ अपना आधार कार्ड वोटर कार्ड या अपनी पहचान के लिए अन्य दस्तावेज अपने पास रखने जरूरी है।


एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2022 फिर से शुरू

जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत
यात्रा के सिलसिले को बंद कर दिया गया था। जिसे सरकार ने इस वर्ष अप्रैल महा से फिर से शुरू कर दिया गया था।
इस योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2022 थी। प्रदेश के जिन 60 साल से अधिक वृद्ध नागरिकों
ने इस योजना के तहत 9 सितंबर से पहले अपना आवेदन कर दिया था। उनके लिए सरकार द्वारा यात्रा की तैयारी की
जा रही है। हाल ही में इंदौर से रामेश्वर की यात्रा के लिए बुजुर्गों का जत्था रवाना हुआ है।
प्रदेश सरकार द्वारा 17 से 22 सितंबर के बीच करवाई जाएगी तीर्थ यात्रा

See also  UP Scholarship Status 2022: scholarship.up.gov.in Status Pre / Post Matric

Mukhymantri Tirth Darshan Yojana 2022 के तहत फिलहाल अयोध्या और काशी के लिए 17 से 22 सितंबर के
बीच तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। कुछ जानकारी के मुताबिक इस बार सरकार यात्रियों को हवाई जहाज से भी यात्रा का
दर्शन करवाने की तैयारी कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी और राज्य के मंत्री भी यात्रियों के
साथ ट्रेन में तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। मुख्यमंत्री जी का इस योजना को संचालित करने का एक ही मुख्य लक्ष्य है कि
मध्य प्रदेश के गरीब बूढ़े लोगों की श्रद्धा को सम्मान देते हुए उन्हें निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाना है। इस योजना के
तहत तीर्थ यात्रा में आने वाले सभी खर्च को राज्य सरकार द्वारा ही वहन किया जाता है।

MP CM Jan Awas Yojana

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: 7 अप्रैल 2022 तक पहली ट्रेन के लिए किए जा सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को 19 अप्रैल 2022 से दोबारा से आरंभ किया जाएगा। 19 अप्रैल 2022 को इस योजना के अंतर्गत पहली यात्रा काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए रवाना की जाएगी। जिसके लिए 7 अप्रैल 2022 तक आवेदन किए जा सकते हैं। इस ट्रेन में भजन मंडली भी भेजी जाएगी जो कि सुबह शाम यात्रियों को भजन सुनाएगी। इस योजना के अंतर्गत पहली ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से आरंभ होकर सागर में रुकते हुए बनारस जाएगी। तीर्थ दर्शन यात्रा में भोपाल, सीहोर, रायसिना, विदिशा, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थयात्री शामिल होंगे। सीहोर एवं रायसेन जिले के यात्रियों का बोर्डिंग भोपाल स्टेशन होगा और सागर स्टेशन पर सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिले के तीर्थ यात्री ट्रेन में बैठेंगे। सभी तीर्थ यात्रियों को स्टेशन लाने की सुविधा जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana: सभी चयनित आवेदकों को करना होगा 12 अप्रैल तक अधिकारियों को सूचित

इस योजना का लाभ 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक प्राप्त कर सकते हैं। जिसके लिए उनको अपने निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालय में आवेदन करना होगा। महिलाओं के लिए Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत 2 वर्ष की छूट प्रदान की गई है। प्रदेश के सभी जिलों में यात्रा का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सभी प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी। सभी चयनित आवेदनों को 12 अप्रैल 2022 तक आईआरसीटीसी से संबंधित अधिकारी को प्रेषित करना होगा। जिससे कि सभी यात्रियों का आईडी कार्ड समय पर प्राप्त हो सके। इस आईडी कार्ड में यात्री का नाम, उम्र, कोच नंबर और सीट नंबर उल्लेखित होगा। सभी यात्रियों के लिए कोच ढूंढने की सुविधा सरल की जाएगी। इसके अलावा ट्रेन में सेंट्रलाइज साउंड सिस्टम की व्यवस्था रखी जाएगी।

वृद्धा पेंशन योजना

Key Highlights Of Madhya Pradesh Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022

योजना का नाममध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
किस ने लांच कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यनिशुल्क तीर्थयात्रा प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटtirthdarshan.mp.gov.in
साल2022

अप्रैल 2022 से फिर से आरंभ की जाएगी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एक चिंतन शिविर संचालित किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान मुख्यमंत्री जी के द्वारा Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को अप्रैल से दोबारा से आरंभ करने की घोषणा की गई है। सरकार द्वारा इस योजना के स्वरूप में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत कई जगहों पर हवाई यात्रा के माध्यम से भी श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा। कॉरोना कॉल में इस योजना को बंद कर दिया गया था। इस योजना को लेकर बैठक का भी आयोजन किया गया है। अप्रैल माह में इस योजना के अंतर्गत 2-3 ट्रेनें भेजने का निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को गंगा स्नान, काशी कॉरिडोर, संत रविदास और कबीर दास स्थलों के दर्शन के साथ शुरू किया जाएगा।

कल्याणी विवाह सहायता योजना 

इस योजना का आरंभ होने के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य मंत्री ट्रेन में तीर्थ यात्रियों के साथ जाएंगे। बोगी के स्पीकर सिस्टम के माध्यम से तीर्थ स्थलों की विस्तृत जानकारी श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएगी। सभी संभावनाओं पर विचार करके इस मामले को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

See also  PAN Card Status Check Online | UTI Pan Status By Mobile/ Aadhar

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को किया जाएगा दोबारा से आरंभ

सरकार द्वारा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को दोबारा से आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ दर्शन करवाए जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस योजना को बंद कर दिया गया था। इस योजना के अंतर्गत अंतिम ट्रेन 10 जनवरी 2022 को रवाना की गई थी। अब इस योजना को दोबारा से आरंभ किया जाएग।  इस योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्गों को अयोध्या सहित अन्य तीर्थ स्थानों के दर्शन करवाए जाएंगे। राज्य सरकार के धर्मस्व विभाग की रेलवे के अफसरों के साथ इस संबंध में चर्चा भी हो चुकी है। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर आईआरसीटीसी ने ट्रेन चलाने पर भी अपनी सहमति प्रदान की है।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 आवेदन

इस योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। सभी नागरिकों को यात्रा के दौरान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यदि आप भी Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके पश्चात आपको यह आवेदन पत्र तहसील या फिर उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपकी पात्रता का सत्यापन किया जाएगा। सफलतापूर्वक सत्यापन के बाद आप के आवेदन पत्र को मंजूरी मिल जाएगी। जिसके पश्चात आप तीर्थ यात्रा कर सकेंगे।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने-पीने की सामग्री
  • रुकने की व्यवस्था
  • जहां आवश्यक हूं बस से यात्रा
  • गाइड एवं अन्य सुविधाएं

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य

हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। इस स्थिति में उनकी तीर्थ यात्रा करने की इच्छा अधूरी रह जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान करना है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत लाभार्थी देश में उपलब्ध तीर्थ स्थल में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए वह अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।

डॉ भीमराव आंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना 

एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2022 के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल

(अ) परिशिष्ट (एक) –

  • श्री बद्रीनाथ
  • श्री केदारनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारकापुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • वैष्णोदेवी
  • शिर्डी
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम्
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )

(17-अ) श्री रामदेवरा, जेसलमेरगंगासागर

  • कामाख्या देवी
  • गिरनार जी
  • पटना साहिब
  • मध्य प्रदेश के तीर्थ स्थल – उज्जैन, मेहर, श्री रामराजा मंदिर ओरछा, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर और मुडवारा|

(ब) परिशिष्ट (दो) –

  • रामेश्वरम् – मदुरई
  • तिरुपति – श्री कालहस्ती
  • द्वारका – सोमनाथ
  • पूरी – गंगासागर
  • हरिद्वार – ऋषिकेश
  • अमृतसर – वैष्णोदेवी
  • काशी – गया|

कलेक्टर द्वारा की जाने वाली व्यवस्था

  • पत्र प्राप्त करवाना
  • यात्रियों का चयन करना
  • शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की अनुरक्षक के रूप में ड्यूटी करना।
  • यात्रा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती करना।
  • स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सक की व्यवस्था करना।
  • यात्रियों का टिकट वितरण करवाना।
  • यात्रियों को प्लेटफार्म से विशेष ट्रेन में बैठाना।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना है।
  • आवेदन पत्र में आवेदक को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगाना है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा निवास का पता प्रदान करना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • कोई भी बहुमूल्य रतन,आभूषण आदि साथ ले जाना यात्रा में वर्जित है।
  • यात्रा के दौरान संपर्क अधिकारी का पालन करना आवश्यक है।
  • यात्रियों से यह निवेदन है कि यात्रा के दौरान कोई भी ऐसा आचरण ना करें जिससे कि प्रदेश की छवि खराब हो।
  • यात्रियों को अपने साथ परिचय पत्र ले जाना अनिवार्य है।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के लाभ तथा विशेषताएं

  • MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को सन 2012 में आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
  • देश में उपलब्ध सभी तीर्थ स्थलों में से किसी एक तीर्थ स्थल पर इस योजना के माध्यम से लाभार्थी तीर्थ यात्रा कर सकते हैं।
  • यात्रा के दौरान प्रदेश के नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे कि खाने-पीने की सामग्री, रुकने की व्यवस्था आदि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।
  • आवेदक के द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र में आवेदक को रंगीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लगवाना अनिवार्य है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा पता प्रदान करना भी आवेदक के लिए अनिवार्य है।
  • यात्रा पर किसी भी प्रकार के ज्वाला शील पदार्थ या मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • यात्रा पर बहुमूल्य रतन, आभूषण आदि साथ ले जाना भी मना है।
See also  भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2022: UP Bhu Naksha ऑनलाइन चेक & डाउनलोड कैसे करें

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत आवेदन के लिए पात्रता

यात्री के लिए पात्रता

  • यात्री मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की आयु 60 वर्ष या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • यदि आवेदक महिला है तो उसकी आयु के लिए 2 वर्ष की छूट है।
  • योजना के अंतर्गत समूह द्वारा भी आवेदन किया जा सकता है।
  • एक समूह में केवल 25 व्यक्ति ही हो सकते हैं।
  • यदि पति पत्नी दोनों तीर्थ यात्रा करना चाहते हैं तो किसी एक का पात्र होना अनिवार्य है। यदि पति पत्नी में से कोई एक पात्र है और दूसरा पात्र नहीं है तब भी दोनों तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
  • यदि नागरिक 60% से अधिक विकलांग है तो उसके लिए आयु का कोई बंधन नहीं है।
  • सभी यात्री शारीरिक तथा मानसिक रूप से सक्षम होने चाहिए। वह निम्नलिखित में से किसी भी रोग के शिकार नहीं होना चाहिए।
    • टी.बी
    • कोंजेष्टिव
    • कार्डियाक
    • शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी
    • कोरोनरी अपर्याप्तता
    • कोरोनरी थ्रोम्बोसिस
    • मानसिक व्याधि
    • संक्रमण
    • कुष्ठ रोग आदि

सहायक के लिए पात्रता

  • यदि यात्री की आयु 65 वर्ष से ज्यादा है और वह एकल है या यात्री की पति पत्नी की आयु 65 वर्ष से अधिक है या फिर यात्री 60% से ज्यादा विकलांग है तो उसके साथ एक सहायक होना अनिवार्य है।
  • समूह/जत्था यात्रा करने वाले 3 से 5 व्यक्तियों के समूह में एक सहायक जा सकता है।

MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2022 के महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया

यदि आप Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Form Download करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • जैसे ही आप इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन पत्र खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इस फॉर्म का प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि Your Name, Mobile Number, Address आदि दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को इस फॉर्म से अटैच करना होगा।
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म तहसील/उप तहसील कार्यालय में जमा करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana परिपत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना कीआधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Form Download करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको परिपत्र डाउनलोड करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने परिपत्र खुलकर आ जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप डाउनलोड का ऑप्शन पर क्लिक करेंगे परिपत्र डाउनलोड हो जाएगा।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको यात्रा का विवरण के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको तीर्थ यात्रा की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें तीर्थ यात्रा की पूरी सूची होगी।
  • आप सूची में से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको यात्रा का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण के लिंक पर क्लिक करना होगा।
तीर्थ दर्शन योजना
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा।
  • इस पेज पर आप स्टेशन जहां से संबंधित जिले के यात्री बैठेंगे उनका विवरण देख सकते हैं।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होमपेज पर आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
  • अब आप को आवेदन की स्थिति देखे के ऑप्शन पर क्लिक कर रहा होगा।
  • आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको तीर्थ दर्शन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको डैशबोर्ड के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको जिला अनुसार तीर्थ यात्रा की जानकारी के लिंक पर क्लिक करना होगा।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
  • अब आपको तीर्थ दर्शन यात्रियों की सूची देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।