Table of Contents
विस्तार
NIELIT NTRO Recruitment 2023: राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन के तहत नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बता दें कि एविएटर II और तकनीकी सहायक के पदों पर ये भर्तियां का जाएंगी। इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2022 से शुरू होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2023 है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 182 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के अनुसार अलग है। भर्ती के बारे में पूरा जानकारी डिटेल में पाने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित नोटिस को पढ़ना चाहिए, जिससे उन्हें जानकारी हो सके। इन पदों के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 साल तक निर्धारित की गई है। बता दें कि एविएटर II के 22 पदों पर और तकनीकी सहायक के 138 पदों पर ये भर्ती की जाएगी।