Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana Registration | दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना फेस 1, फेस 2 | पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना एप्लीकेशन फॉर्म | Divyangjan Shaktikaran Yojana Benefits
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरेंद्र सिंह जी द्वारा पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पंजाब के दिव्यांग जनों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे कि पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना क्या है?, इसका लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तो यदि आप Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022
18 नवंबर 2020 को कैबिनेट द्वारा इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब के दिव्यांग निवासियों का सशक्तिकरण किया जाएगा। पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना को 2 फेस में लांच किया जाएगा। पहले फेज में दिव्यांगजनों के लिए चल रही मौजूदा योजनाओं को प्रबल बनाया जाएगा तथा दूसरे फेस में विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए 13 नए हस्तक्षेप का प्रावधान सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है।
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना फेस 1
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना को 2 फेस में लॉन्च किया गया है। पहले फेस के अंतर्गत सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा दिव्यांग जनों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को प्रबल बनाया जाएगा। जिससे कि यह सुनिश्चित किया जा सके कि दिव्यांग जनों के लिए जो भी सुविधाएं सरकार प्रदान कर रही है वह उन तक पहुंच रही हैं। इनमें हेल्थ केयर सुविधाएं, शिक्षा, नौकरी आदि जैसी सुविधाएं शामिल है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार सर्जन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अगले 6 माह में सभी पीडब्ल्यूडी वेकेंट पोस्ट भरी जाए।
Key Highlights Of Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022
योजना का नाम | पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना |
किस ने लांच की | पंजाब सरकार |
उद्देश्य | राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाना। |
लाभार्थी | पंजाब के दिव्यांग नागरिक। |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च की जाएगी |
ल | 2022 |
दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना फेस 2
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 फेस 2 में नई सुविधाएं शामिल की जाएंगी। यह सुविधाएं वह होंगी जो अब तक राज्य तथा केंद्र सरकार ने दिव्यांग जनों को नहीं प्रदान की है। पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना फेस 2 के अंतर्गत 13 नए हस्तक्षेप को शामिल किया जाएगा जो कि कुछ इस प्रकार है।
- पीड़ित विकलांगता का उपचार
- गतिशीलता एड्स
- सहयोगी यंत्र
- एक कैलेंडर वर्ष में 5 दिन की विशेष छुट्टी
- मुफ्त शिक्षा
- विकलांग छात्रों का सशक्तिकरण
- मनोरंजन गतिविधियां
- विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए गृह विद्यालय
- विकलांगता वाले शिक्षकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो के लिए राज्य पुरस्कार
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना कार्यान्वयन
इस योजना को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरिंदर सिंह जी ने वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में लॉन्च किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा। इस सलाहकार समूह में सभी कैबिनेट मंत्रि होंगे। इस सहायता समूह के अंतर्गत राज्य सरकार दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 को लागू करेगी।
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सुविधाएं दिव्यांगों तक पहुंचाई जाएंगी। जिससे कि कोई भी इन सुविधाओं से वंचित ना रहे। Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 को 2 फेस में लांच किया जाएगा। पहले फेज में सरकार द्वारा पहले से चलाई जाने वाली योजनाओं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। तथा दूसरे फेस में 13 नए हस्तक्षेप होंगे जो केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा पहले नहीं प्रदान किए जा रहे थे। इस योजना के माध्यम से राज्य के दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बनेंगे तथा उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 का लाभ तथा विशेषताएं
- पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना का आरंभ राज्य के दिव्यांग नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए किया गया है।
- इस योजना को 18 नवंबर 2020 को मंजूरी दे दी गई है।
- इस योजना को 2 फेस में लांच किया जाएगा।
- पहले फेस में सरकार द्वारा दिव्यांगों को प्रदान की जाने वाली सुविधाएं को सभी लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।
- दूसरे फेज में 13 नए हस्तक्षेप का प्रावधान किया जाएगा।
- इस योजना के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं सभी लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं या नहीं।
- Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana के अंतर्गत हेल्थ केयर, शिक्षा, नौकरी आदि जैसी सुविधाएं शामिल है।
- इस योजना के अंतर्गत अगले छह माह में रोजगार सर्जन विभाग द्वारा सभी p.w.d. पोस्ट को भरा जाएगा।
- Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana को पंजाब के मुख्यमंत्री श्री अमरेंद्र सिंह जी ने वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग में लॉन्च किया है।
- इस योजना का कार्यान्वयन सामाजिक सुरक्षा और महिला तथा बाल विकास मंत्री के नेतृत्व में एक सलाहकार समूह बनाकर किया जाएगा।
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 2022 की पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज
- इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पंजाब का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदक दिव्यांग होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप पंजाब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा अभी केवल इस योजना की घोषणा की गई है। इस योजना में आवेदन करने के लिए अभी सरकार द्वारा कोई भी आधिकारिक वेबसाइट सक्रिय नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा Punjab Divyangjan Shaktikaran Yojana 2022 में आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जाएगी हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जरूर बताएंगे। कृपया हमारे इस लेख से जुड़े रहे।