Rajasthan Free Mobile Yojana List 2022: फ्री मोबाइल लिस्ट में नाम देखें, Pdf


Rajasthan Free Mobile Yojana List Online Check 2022 | राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में नाम कैसे देखें | Rajasthan Free Mobile List Pdf Download District Wise


आप लोग जानते ही होंगे कि राजस्थान सरकार अपने राज्य की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के माध्यम से मोबाइल फोन देने जा रही है। यह मोबाइल फोन जल्द ही अक्टूबर 2022 के अंत में देने शुरू किए जाएंगे। इस साल इस लिस्ट के माध्यम से 30 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे और शेष बची महिलाओं को अगले 2 सालों तक स्मार्टफोन बांटने का काम किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana List जारी की जाएगी। जिन महिलाओं का नाम इस लिस्ट में होगा उन्हें इस योजना के तहत बिल्कुल निशुल्क मोबाइल (Smart Phone) मिलेंगे।‌

अगर आप भी राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में अपना नाम देखना चाहती हैं तो आप हमारा यह लेख अवश्य पढ़ें। क्योंकि हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस लिस्ट में नाम जांचने की बहुत ही सरल प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। जिसके माध्यम से आप यह पता लगा सकती हैं कि‌ इस लिस्ट में आपका नाम है या नहीं।

Rajasthan Free Mobile Yojana List

Table of Contents

Rajasthan Free Mobile Yojana List 2022

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट के माध्यम से राजस्थान की 1.35 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। यह स्मार्टफोन‌ (Mobile) लाभार्थी महिलाओं को बिल्कुल निशुल्क दिए जाएंगे जिनमें 3 साल के लिए निशुल्क इंटरनेट सेवा, कॉलिंग और मैसेज की सुविधा दी जाएगी। इस लिस्ट के माध्यम से प्रथम चरण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फ्री में मोबाइल दिए जाएंगे। इसके बाद अन्य लाभार्थियों को मोबाइल वितरण करने की प्रक्रिया की जाएगी।


Rajasthan Free Mobile Yojana List के तहत महिलाओं को अपना नाम शामिल करने के लिए किसी भी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना होगा। क्योंकि इस लिस्ट में सरकार द्वारा खुद ही चिरंजीवी योजना की पात्र महिलाओं और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं का नाम शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस लिस्ट के माध्यम से पात्र महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए 1200  करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

राहुल गांधी करेंगे फ्री मोबाइल योजना का शुभारंभ

राजस्थान में फ्री स्मार्टफोन योजना को राहुल गांधी 18 दिसंबर को दोसा के सिकंदर में लॉन्च कर सकते हैं। अपने हाथों से महिलाओ को राहुल गांधी स्मार्टफोन वितरित करेंगे। सूत्रों के मुताबिक फ्री स्मार्टफोन योजना 1 नवंबर माह में लॉन्च होनी थी। लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते इस योजना की लॉन्चिंग को टाल दिया गया था। इस योजना का शुभारंभ अब राहुल गांधी के हाथों से कराया जाएगा। गहलोत सरकार ने इस योजना के लिए 12 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। और बताया जा रहा है कि राहुल गांधी के द्वारा फ्री स्मार्टफोन योजना के अलावा सूचना जनसंपर्क विभाग के ऐप का भी शुभारंभ सिकंदरा में ही किया जाएगा। इसके अलावा गहलोत सरकार के कामकाज और उपलब्धियों की 4 साल की बुकलेट भी जारी कर सकते हैं। जिसे लेकर भी जोरों शोरों से सरकार के द्वारा तैयारियां चल रही है।

गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर फ्री मोबाइल देने की तैयारी

गहलोत सरकार ने चौथी वर्षगांठ पर महिलाओं को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत फ्री मोबाइल देने की तैयारी कर ली है। बताया जा रहा है कि दिसंबर के महीने में इस योजना के तहत मोबाइल बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की मुखिया को राज्य सरकार द्वारा स्मार्टफोन निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा लगभग 1.33 लाख स्मार्टफोन चिरंजीवी परिवार की मुख्य महिलाओं को दिए जाएंगे। जिनके नाम पर जनाधार कार्ड होगा। 3 साल तक का डाटा भी मोबाइल के साथ फ्री होगा।

राज्य की जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे। उनका सारा रिकॉर्ड सरकार के पास है। उसी रिकॉर्ड के हिसाब से फोन में सिम अलॉट कर दिए जाएंगे। जिला और ब्लॉक लेवल पर स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में 750 से 1200 लाभार्थियों को फोन दिए जाएंगे। इस योजना के तहत जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे उन्हें ई- केवाईसी कराना होगा। 2 लाख महिलाओं का और पंजीकरण होने से अब मोबाइल वितरित करने की संख्या 1.35 लाख हो गई है।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट Features

लेख का विषयRajasthan Free Mobile Yojana List
जारी की जाएगीराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थीचिरंजीवी योजना के तहत शामिल और जनाधार कार्ड धारक महिलाएं
उद्देश्यफ्री में मोबाइल देकर महिलाओं को डिजिटल बनाना
साल2022
योजना का प्रकारराज्य सरकारी योजना
लिस्ट देखने की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://rajasthan.gov.in/

Rajasthan Free Mobile Yojana List के माध्यम से जल्द ही शुरू होगा मोबाइलों का वितरण

इस लिस्ट के माध्यम से अक्टूबर 2022 के आखिर में लाभार्थी महिलाओं को मोबाइल वितरित किए जाएंगे। कुछ सूत्रों के अनुसार मोबाइलों का वितरण करने के लिए पांच-पांच पंचायतों के क्लस्टर बनाए जाएंगे। इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं को इन मोबाइलों में आने वाली समस्याओं के समाधान करने के लिए हर 5-6 क्लस्टर पर सपोर्ट सिस्टम बनाए जाएंगे जहां पर मोबाइल रिपेयर व रिप्लेस किए जा सके। सबसे पहले  Rajasthan Free Mobile Yojana List 2022 के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं निशुल्क मोबाइल वितरित किए जाएंगे। इसके बाद इसी वर्ष 30 लाख पात्र महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे। यह मोबाइल 5 इंच स्क्रीन टच वाले होंगे जिनमें 32 GB स्टोरेज की क्षमता होगी। इन मोबाइलों में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। वर्तमान समय में राज्य सरकार की 28 फ्लेगशिप योजनाएं हैं।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल

Rajasthan Free Mobile Yojana List के लाभ

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा Rajasthan Free Mobile Yojana List का लाभ 1 करोड़ 35 लाख चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया और जनाधार कार्ड धारक महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन दिए जाएंगे जिनमें 3 साल तक हर महीने 5gb डाटा की सुविधा, लोकल और एसटीडी कॉलिंग की सुविधा और असीमित मोबाइल सिम की सुविधा दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा इस लिस्ट का लाभ देने का करने का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को स्मार्टफोन देकर उन तक सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।
  • Rajasthan Free Mobile Yojana List का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाओं को किसी भी तरह का कोई पंजीकरण करने या करवाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सरकार द्वारा खुद  ही इस लिस्ट पात्र लाभार्थी महिलाओं का नाम जोड़ जाएगा।
  • इन मोबाइलों में राज्य सरकार की विभिन्न फ्लेगशिप योजनाओं के ऐप इनबिल्ट होंगे। वर्तमान समय में राज्य सरकार की 28 फ्लेगशिप योजनाएं हैं।

राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट मे अपना नाम जांचने की प्रक्रिया

हम आपको नीचे राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में आपका नाम शामिल होगा या नहीं यह देखने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं। आपको नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके यह देखना होगा कि चिरंजीवी योजना के तहत आपका नाम शामिल है या नहीं। अगर आपका नाम इस योजना के तहत शामिल होगा तो आपको नाम राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट में भी शामिल किया  जाएगा।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट की Official Website पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुलकर आ जाएगा।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना लिस्ट
  • वेबसाइट के होमपेज पर आपको रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजें के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज Open होकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको जन आधार नंबर दर्ज करके Search के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • जैसे ही आप सर्च के बटन पर क्लिक करेंगे आपको आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यदि आपके एलिजिबिलिटी स्टेटस के अंतर्गत Yes लिखा है  आपको Rajasthan Free Mobile Yojana List में शामिल किया  जाएगा।

See also  हरियाणा ग्राम दर्शन पोर्टल: Gram Darshan Portal, 6197 पंचायत डिजिटल रिकॉर्ड