Rajasthan IT Job Fair 2022: Registration Form, Salary & Documents


Rajasthan IT Job Fair Online Registration @ itjobfair.rajasthan.gov.in | आईटी जॉब फेयर राजस्थान के लिए पात्रता एवं दस्तावेज | Jodhpur IT Job Fair 2022 | Rajasthan DigiFest 2022


राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा आईटी जॉब फेयर 2022 का आयोजन किया जा रहा है। Rajasthan IT Job Fair के तहत 2000 से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा। जोधपुर में इस रोजगार मेले का आयोजन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा किया जाएगा। लांडनू आईटी विभाग की टीम ने इस जॉब फेयर के लिए अलग-अलग संस्थानों में जाकर जॉब फेयर की जानकारी देकर आमंत्रण किया है।

Jodhpur IT Job Fair 2022 के तहत जो भी अभी अभ्यार्थी आईटी पास आउट हुए हैं। वो इस जॉब के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और आपको बता दे कि इसमें परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। सीधे इंटरव्यू एवं डाक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के आधार पर लाभार्थियों का सिलेक्शन किया जाएगा। अगर आप Rajasthan DigiFest 2022 से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Rajasthan IT Job Fair

Table of Contents

Rajasthan IT Job Fair 2022

राजस्थान सरकार द्वारा के तत्वाधान में आईटी जॉब फेयर  2022 आयोजित किया जाएगा। जोधपुर में 11, 12, 13 नवंबर 2022 को आईटी जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा। जोधपुर में आयोजित होने वाले आईटी जॉब फेयर में लगभग 200 से अधिक कंपनियां भाग लेगी। जो जॉब फेयर में उपस्थित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर करेगी। आईटी जॉब फेयर राजस्थान 2022 के तहत लगभग 2000 युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। रेजिडेंसी रोड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी भी उपस्थित होंगे।


जोधपुर में तकनीकी नवाचारों के प्रदर्शन के लिए डीजिफेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन डीजिफेस्ट के दौरान ही किया जाएगा। IT Job Fair Rajasthan में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Free Mobile Yojana 

itjobfair.rajasthan.gov.in Key Highlight

आर्टिकल का नामIT Job Fair Rajasthan
जॉब फेयर का आयोजन11, 12, 13 नवंबर 2022
विभागसूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
उद्देश्यशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देना
लाभार्थीराज्य के युवा
राज्यराजस्थान
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://itjobfair.rajasthan.gov.in/

IT Job Fair Rajasthan का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan DigiFest 2022 को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करना है। IT job fair Rajasthan रोजगार मेले का आयोजन 11, 12, 13 नवंबर 2022 को जोधपुर में किया जाएगा। जिसमें डिग्री, डिप्लोमा, आईटीआई, ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, फ्रेशर और अनुभवी लोग जॉब फेयर में आकर आईटी एवं अन्य सेक्टर की अग्रणी कंपनी में रोजगार के बेहतरीन अवसर पा सकते हैं।

आईटी जॉब फेयर में 200 से अधिक कंपनियां भाग लेगी। जॉब फेयर हेतु आमंत्रित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जॉब फेयर में भाग लेने हेतु प्रेरित किया आईटी विभाग की टीम ने अलग-अलग संस्थानों में जाकर इसकी जानकारी देकर फेयर के लिए आमंत्रण किया है। इस मेले के तहत बेरोजगार अभ्यार्थी रोजगार प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे। राज्य की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।

राजस्थान बेरोजगारी भत्ता

इन अग्रणी सेक्टर्स में मिलेगी जॉब

  • IT/ITES
  • BPO
  • Infrastructure
  • Engineering
  • Telecom
  • Petroliam
  • Electrical
  • Banking and Finance
  • Civil
  • Consultant
  • And Many More

आईटी जॉब फेयर राजस्थान 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा के तत्वाधान में आईटी जॉब फेयर 2022 (IT Job Fair Rajasthan) आयोजित किया जाएगा।
  • जोधपुर में 11,12, 13 नवंबर 2022 को आईटी जॉब फेयर आयोजन किया जाएगा।
  • जोधपुर में आयोजित होने वाले आईटी जॉब फेयर में लगभग 200 से अधिक कंपनियां भाग लेगी।
  • जो जॉब फेयर में उपस्थित अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर करेगी।
  • IT Job Fair Rajasthan में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर आदि परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • आईटी जॉब फेयर राजस्थान 2022 के तहत लगभग 2000 युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • बेरोजगार अभ्यार्थी रोजगार प्राप्त कर अपना भविष्य उज्जवल बना सकेंगे।
  • राजस्थान की बेरोजगारी दर में भी कमी आएगी।

Rajasthan Work From Home Yojana

Rajasthan IT Job Fair की खास बातें

  • 200 प्लस अग्रणी कंपनियां
  • ऑन द स्पॉट सिलेक्शन
  • इंटरव्यू और सिलेक्शन
  • मल्टी प्रोफाइल जॉब्स

आईटी जॉब फेयर राजस्थान 2022 के लिए पात्रता

  • आईटी जॉब फेयर राजस्थान के लिए आवेदक को राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • जॉब फेयर भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, ग्रैजुएट, फ्रेशर्स, अनुभवी सभी लोग पात्र होगे।
  • कोई भी शैक्षिक योग्यता प्राप्त अभ्यार्थी आवेदन कर सकता है।
  • IT Job Fair Rajasthan के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • जॉब फेयर के लिए पुरुष एवं महिलाएं दोनों पात्र होंगे।

IT Job Fair Rajasthan 2022 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको IT Job Fair Government of Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Rajasthan IT Job Fair
  • होम पेज पर ही आपको Job Seekers Registration Form का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको Job Seekers Registration Form पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्टर फॉर्म खुल जाएगा।
Rajasthan IT Job Fair
  • अब आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी। जैसे-
    • First Name
    • Last Name
    • Gender
    • Date of Birth
    • State
    • District
    • Mobile
    • Email
    • Fresher/Experienced
    • Highest Qualification
    • Specialization
    • Passing/Appearing Year
    • Percentage, 10th Percentage, 12th Percentage
    • Skills
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आईटी जॉब फेयर राजस्थान में आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

कंपनी रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको IT Job Fair Government of Rajasthan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • इसके बाद आपको होम पेज पर मौजूद कंपनी रजिस्ट्रेशन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा
कंपनी रजिस्ट्रेशन कैसे करें
  • यहां पर आपको एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा जिसमें आपको अपनी कंपनी की सभी जरूरी जानकारी प्रदान करनी है
  • जानकारी भरने के पश्चात आपको यह जानकारी एक बार क्रॉस चेक करनी है
  • अंत में आपको सेव प्रोफाइल के ऑप्शन पर क्लिक करना है

See also  PMAY Status 2022: Check Pradhan Mantri Awas Yojana Application Status