Rajasthan Work From Home Yojana 2023: वर्क फ्रॉम होम योजना रजिस्ट्रेशन, पात्रता


Rajasthan Work From Home Yojana 2023 Online Registration | राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना ऑनलाइन आवेदन @ mahilawfh.rajasthan.gov.in | Mukhyamantri Work From Home Yojana Apply Online, लाभ व चयन प्रक्रिया |


महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा 23 फरवरी सन 2022 एक नई योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का नाम राजस्थान वर्क फ्रॉम होम 2023 है। इस योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं को राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत अपने घर से ही काम कर सकेगी। Rajasthan Work From Home Yojana के तहत 20,000 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जैसे कि Rajasthan Work From Home Yojana क्या है, योजना का उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित जानकारी के लिए आपको यह लेख ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।

Rajasthan Work From Home Yojana

Rajasthan Work From Home Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 23 फरवरी सन 2022 को अपने राज्य की महिलाओं के लिए राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की शुरुआत की गई है।  इस योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के दौरान की गई है। Rajasthan Work From Home Yojana के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अपने घर से कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिससे महिलाओं को रोजगार हेतु किसी भी अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा योजना का संचालन करने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 के माध्यम से महिलाएं घर से ही काम कर सकेगी जिससे कि परिवार की आय में भी वृद्धि होगी। डायरेक्टर ऑफ वूमेन एंपावरमेंट एवं सीएसआर आर्गेनाइजेशन के द्वारा Rajasthan Work From Home Yojana के लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से महिलाओं को इच्छा अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा।

राजस्थान महिला निधि योजना

राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना Key Highlights

योजना का नामRajasthan Work From Home Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा
लाभ20,000 महिलाओं को
बजट राशि100 करोड़ रुपए
उद्देश्यमहिलाओं को घर से ही रोजगार प्राप्त कराना
लाभार्थीराजस्थान की महिलाएं
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटmahilawfh.rajasthan.gov.in

20,000 महिलाओं को मिलेगा 6 महीने में रोजगार

राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना 2023 के माध्यम से राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की लगभग 20,000 महिलाओं को 6 महीने में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। अभी फिलहाल इस समय योजना के तहत महिलाओं को टाइपिंग, एकाउंटिंग संबंधी, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, डाटा एनालिसिस, सिलाई, ग्रेडिंग एवं काउंसलिंग आदि का काम दिया जाएगा। अब तक Rajasthan Work From Home Yojana के तहत 9 कंपनियों एवं 150 से भी अधिक महिलाओं द्वारा रजिस्ट्रेशन करा लिया गया हैं। राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान वर्क फ्रॉम योजना के तहत 100 करोड़ रुपए कार्यान्वयन के लिए खर्च किए जाएंगे। जिसके माध्यम से महिलाओं को प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएगी। यह नौकरियां महिलाओं की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मुहैया करवाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

फ्री सिलाई मशीन योजना

वर्क फ्रॉम होम योजना का उद्देश्य

राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को घर से ही रोजगार प्राप्त करने के अवसर मुहैया करवाना है। Rajasthan Work From Home Yojana के तहत 20,000 महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके लिए सरकार द्वारा 100 करोड़ रुपए योजना के संचालन के लिए खर्च किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से महिलाएं घर बैठे रोजगार प्राप्त कर सकेगी। अब महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी। यह योजना महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए कारगर साबित होगी। रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को आत्म निर्भर एवं सशक्त बनाना है। Rajasthan Work From Home Yojana का लाभ पाने के लिए महिलाएं अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती है।


Rajasthan Work From Home Yojana के तहत महिलाओं को प्राथमिकता

  • विधवा महिला
  • तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता महिला
  • हिंसा से पीड़ित महिला
  • दिव्यांग महिला

Mukhyamantri Work From Home Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना का आरंभ राज्य की महिलाओं को घर से ही रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया है।
  • मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा 23 फरवरी 2022 को राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना शुरू की गई है।
  • इस योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट के दौरान की गई है।
  • राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को अपने घर से कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओं को रोजगार हेतु किसी भी अन्य स्थान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा योजना का संचालन करने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
  • राज्य की लगभग 20000 महिलाओं को 6 महीने में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Rajasthan Work From Home Yojana के तहत महिलाओं को टाइपिंग, एकाउंटिंग संबंधी, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, डाटा एनालिसिस, सिलाई, ग्रेडिंग एवं काउंसलिंग आदि का काम दिया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत विधवा महिला, तलाकशुदा महिला, दिव्यांग महिला एवं हिंसा से पीड़ित महिला को प्राथमिकता दी गई है।
  • डायरेक्टर ऑफ वूमेन एंपावरमेंट एवं सीएसआर आर्गेनाइजेशन के द्वारा इस योजना के लिए एक पोर्टल विकसित किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
  • महिलाओं को प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में नौकरियां उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • यह नौकरियां महिलाओं की योग्यता एवं अनुभव के आधार पर मुहैया करवाई जाएगी।
  • Rajasthan Work From Home Yojana के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी।

” मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना “ में मिलेगा महिलाओं को फ्री स्माटफोन

Rajasthan Work From Home Yojana के लिए पात्रता

  • राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए केवल महिलाएं ही पात्र होगी।
  • इस योजना का आवेदन करने के लिए महिला को राजस्थान की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Rajasthan Work From Home Yojana 2023 के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Rajasthan Work From Home Yojana
  • होम पेज पर आपको Onboarding के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद फिर आपको Applicant (Only female) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना
  • इस पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड है तो इस लॉगइन फॉर्म में आपको अपना यूजर नेम एवं पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
  • रजिस्टर्ड नहीं है तो आपको New User Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको अपनी यूजर नेम एवं पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • इस प्रकार आप अपनी इच्छा अनुसार नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

See also  हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, लिस्ट, स्टेटस चेक