RPSC Paper Leak: राजस्थान में अब एक और परीक्षा का पेपर लीक, इससे पहले इन बड़ी भर्तियों के हुए हैं पर्चे लीक

विस्तार

RPSC Rajasthan Paper Leak: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती ग्रुप सी की शनिवार, 24 दिसंबर को निर्धारित परीक्षा को पेपर लीक के कारण निरस्त कर दिया है। शनिवार को सामान्य विज्ञान का पेपर था। उदयपुर में पेपर लीक की सूचना मिलने के बाद सरकार ने सभी केंद्रों पर पेपर को रद्द करने का फैसला किया। अब सरकार ने मामले की जांच के लिए पुलिस और एसओजी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। राज्य में यह इस साल का पेपर लीक का तीसरा बड़ा मामला है। जबकि बीते साल भी कई पेपर लीक हुए थे।  

RPSC Paper Leak: बस में पेपर सॉल्व करवा रहे थे एक्सपर्ट

जानकारी के अनुसार, उदयपुर में गोगुन्दा-पिंडवाड़ा हाईवे पर बेकरिया थाने के बाहर नाकाबंदी के दौरान जालोर से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की थी। जिसमें कुछ परीक्षार्थी और शिक्षक थे। शिक्षक परीक्षार्थी से एक पेपर सॉल्व करवा रहे थे। इसकी जानकारी आरपीएससी को दी गई। छात्रों के पास से मिला प्रश्न-पत्र, शनिवार को होने वाली परीक्षा के प्रश्न-पत्र से मैच हो गया। लोक परिवहन बस में 44 लोग सवार थे। इनमें कई उम्मीदवार और सात एक्सपर्ट भी शामिल थे। फिलहाल, पेपर निरस्त कर दिया गया है।  

 

RPSC Paper Leak: नवंबर 2022 में वन रक्षक भर्ती का पेपर लीक

राजस्थान वन रक्षक भर्ती परीक्षा की भी पेपर लीक हुआ था। 2300 पदों के लिए बीते 12 और 14 नवंबर को यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित की गई थी। लेकिन 12 नवंबर, 2022 को दूसरी पारी का पेपर लीक होने से पूरे प्रदेश भर में बवाल मचा था। यह पेपर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पेपर वायरल होने के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा को तुरंत रद्द करने का फैसला लिया था। पेपर लीक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की और अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

RPSC Paper Leak:  मई 2022 में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक

राजस्थान में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का एक पर्चा लीक होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के तहत 14 मई, 2022 को दूसरी पारी की परीक्षा के दौरान जयपुर के दिवाकर पब्लिक स्कूल के केंद्र अधीक्षक द्वारा प्रश्न-पत्र को समय से पहले खोल लिया गया था। इस कारण इस प्रश्न-पत्र को लीक हुआ माना गया था।

See also  कम हाइट वालों के लिए सरकारी नौकरियां (Kam height walo Ke Liye government job) की जानकारी!

 

विज्ञापन