RRB Group D Result: आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी रिजल्ट जारी, अपने जोन की वेबसाइट पर इस तरह देखें अपना परिणाम

विस्तार

RRB Group D Recruitment CBT Result 2022 and PET Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) 2022 का परिणाम गुरुवार, 22 दिसंबर को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। हालांकि, अभी भोपाल और गुवाहाटी जोन के परिणाम अपलोड होने की जानकारी सामने आई है। अब आजकल में सभी जोन का परिणाम जारी होने की उम्मीद है।

उम्मीदवार जो आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी 2022 के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in और  संबंधित आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों से अपना परिणाम देख सकते हैं। आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी आधारित परीक्षा 17 अगस्त से 11 अक्तूबर के बीच कई चरणों में आयोजित की गई थी। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा 2022 को क्लीयर किया है, उन्हें अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।   

RRB Group D PET 2022 जनवरी 2023 में होने के आसार

आरआरबी ग्रुप डी पीईटी यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा -2022 जनवरी, 2023 में शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सीबीटी में अर्हता प्राप्त करने की उम्मीद करने वाले पात्र उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए तैयार रहने की सलाह दी जाती है, जो क्षेत्रीय रेलवे के संबंधित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी और जनवरी 2023 से अस्थायी रूप से निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में, संबंधित आरआरसी द्वारा अपनी आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अलग अधिसूचना प्रकाशित किया जाएगा।

See also  कर्नाटक पोस्टल सर्किल भर्ती 2021 : 2443 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि: 20 जनवरी 2021

 

RRB Group D CBT 2022 जानिए कैसे चेक करें परिणाम?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  3. यहां Railway Recruitment Boards पर क्लिक करें।
  4. सूची में से अपने क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन करके उस पर क्लिक करें।
  5. क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट के होम पेज पर, रिजल्ट लिंक देखें।
  6. इसके बाद लिस्ट में अपना रिजल्ट चेक करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन