मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना 2021: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व एप्लीकेशन स्टेटस

Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana Apply | मध्यप्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृति योजना एप्लीकेशन स्टेटस

शिक्षा प्राप्त करना प्रत्यय बच्चे का मूल अधिकार है। आज के समय में भी हमारे देश में कई छात्र ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन करती है। यह योजनाएं केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा संचालित की जाती है। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं  जिसका नाम मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस लेख को पढ़कर आपको इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन स्टेटस आदि।

Table of Contents

Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2021

इस योजना को मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा आरंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से उन श्रमिकों/कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जो मध्य प्रदेश श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने या संस्थाओं में कार्यरत हैं। Madhya Pradesh Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana के माध्यम से कक्षा 5वी से लेकर 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, पीजीडीसीए, डीसीए, बी ई, एमबीबीएस में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को मंडल द्वारा प्रत्येक कक्षा के लिए निर्धारित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। केवल एक परिवार के दो बच्चे ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

इस योजना के अंतर्गत छात्र के खाते में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान ईपेमेंट के माध्यम से किया जाएगा। यह भुगतान कल्याण आयुक्त की स्वीकृति के बाद क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। यदि छात्रवृत्ति योजना की नियम एवं शर्तें से संबंधित किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो कल्याण आयुक्त का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

See also  RSK MP Result Check 2023 – Class 5th & 8th Score Card Download by Samagr ID

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से पांचवी कक्षा से लेकर उच्च स्तर की शिक्षा तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अब प्रदेश के छात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के छात्रों का शिक्षा का खर्च वहन किया जाएगा। यह योजना प्रदेश की बेरोजगारी दर घटाने में भी कारगर साबित होगी। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से शिक्षा का मूल अधिकार सभी बच्चों तक पहुंचाने में भी सहायता प्राप्त होगी। अब प्रदेश के छात्रों को अपने शिक्षा के खर्च के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

Key Highlights Of Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2021

योजना का नाममध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना
किसने आरंभ कीमध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यछात्रों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2021
आवेदन का प्रकारऑनलाइन
राज्यमध्य प्रदेश

MP Shram Kalyan Shaikshanik Chatravriti Yojana 2021 के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना को मध्य प्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • वह सभी श्रमिक जो श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने या संस्थान में कार्यरत हैं केवल उन्हीं श्रमिकों के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • इस योजना के माध्यम से 5वी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक आदि में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • छात्रवृत्ति की राशि प्रत्येक कक्षा के लिए पहले से ही निर्धारित कर दी गई है।
  • केवल एक परिवार के दो बच्चे भी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • छात्रवृत्ति की राशि छात्र के खाते में ई पेमेंट के माध्यम से वितरित की जाएगी।
  • इस राशि का भुगतान कल्याण आयुक्त की स्वीकृति के बाद क्षेत्रीय कार्यालय के माध्यम से प्रदान किया जाएगा।
  • यदि छात्रवृत्ति योजना के नियम एवं शर्तों से संबंधित किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न होता है तो कल्याण आयुक्त का निर्णय अंतिम माना जाएगा।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्रों को निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने के बाद छात्र को आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालना होगा।
  • आवेदन प्रपत्र पर हस्ताक्षर करवाने के पश्चात आवेदन पत्र सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • छात्र द्वारा जमा किए गए आवेदनों का सत्यापन क्षेत्रीय प्रभारी या फिर अधिकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार करेगा।
  • छात्रवृत्ति की राशि का निर्धारण एवं भुगतान कल्याण आयुक्त द्वारा किया जाएगा।
See also  लाडली बहना योजना हेल्पलाइन नंबर 07552700800 पर अभी कॉल करे

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की पात्रता

  • आवेदक मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के माता पिता श्रम कल्याण निधि अधिनियम 1982 के अंतर्गत मध्यप्रदेश में स्थापित कारखाने या संस्था में कार्यरत होने चाहिए।
  • एक परिवार के केवल 2 बच्चे ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • संस्थानों में कार्यरत प्रबंधकीए क्षमता वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के बच्चे इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • छात्र द्वारा उत्पन्न की गई कक्षा की अंकसूची
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण
  • आयु का प्रमाण
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना स्टेटिस्टिक्स

कुल पंजीयन1405
कुल आवेदन403
क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा स्वीकृत कुल आवेदन39
राज्य स्तर पर भुगतान हेतु अनुमोदित कुल आवेदन0

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक योजना के अंतर्गत आवेदन एवं चयन प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र द्वारा निर्धारित प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
  • छात्र द्वारा इस प्रपत्र का प्रिंट निकाला जाएगा।
  • जिसके पश्चात छात्र प्रपत्र पर स्वयं के हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य/प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं कारखाना/संस्था/स्थापना के प्रबंधक के हस्ताक्षर करवाकर आवेदन पत्र को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
  • आवेदन पत्र के साथ छात्र द्वारा उत्तीर्ण कक्षा की अंकसूची, बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छाया प्रति भी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
  • छात्र द्वारा जमा किए गए सभी आवेदनों का सत्यापन क्षेत्रीय प्रभारी/अधिकारी निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा।
  • सत्यापन के पश्चात सभी योग्य छात्रों को स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।
  • छात्रवृत्ति की राशि का निर्धारण एवं भुगतान कल्याण आयुक्त द्वारा किया जाएगा।

मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना आवेदन प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको पंजीयन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपके सामने पंजीयन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में निम्नलिखित जानकारी दर्ज करनी होगी।
    • नाम
    • जेंडर
    • डेट ऑफ बर्थ
    • फादर नेम
    • मदर नेम
    • कैटेगरी
    • रिलिजन
    • मोबाइल नंबर
    • ईमेल एड्रेस
    • आधार कार्ड नंबर
    • समग्र आईडी
    • पता
    • जिला
    • ब्लॉक
    • पिन कोड
    • कैप्चा कोड
  • इसके पश्चात आपको चेक फ्रॉम वैलिडेशंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने लॉगइन क्रैडेंशियल्स दर्ज करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।
  • आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछ गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट निकालना होगा।
  • इसके पश्चात आपको आवेदन पत्र पर स्वयं के हस्ताक्षर, माता पिता के हस्ताक्षर, शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य या प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं कारखाना/संस्था/स्थापना की प्रबंधक के हस्ताक्षर करवाने होंगे।
  • अब आप को इस आवेदन पत्र को सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।
See also  MP Voter List 2021: मध्य प्रदेश मतदाता सूची, ceomadhyapradesh.nic.in Electoral Pdf

अपने आवेदन की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने आवेदन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपनी अपनी एप्लीकेंट आई डी, एकेडमी ईयर तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके आवेदन की स्थिति आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के विकल्प पर सेट करना होगा।

  • अब आपके सामने लॉगइन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपनी यूजर आईडी पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकेंगे।

पाठ्यक्रमों की सूची देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश श्रम कल्याण शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • इसके पश्चात आपको पाठ्यक्रम के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको विभाग, कोर्स टाइप तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सर्च कोर्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • पाठ्यक्रमों की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

संस्थाओं की सूची देखने की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आपको डिपार्टमेंट, डिस्ट्रिक्ट, संस्था का नाम, कैप्चा कोड तथा इंस्टीट्यूट कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको शो इंस्टिट्यूट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

एप्लीकेशन की स्टैटिसटिक्स देखने की प्रक्रिया

  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • आपको स्पेस पर अपना जिला, LWR कोर्ट तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • एप्लीकेशन की स्टैटिसटिक्स आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होंगी।