उन्नत भारत अभियान योजना: Unnat Bharat Abhiyan उद्देश्य लाभ व विशेषताएं


Unnat Bharat Abhiyan Yojana Apply | उन्नत भारत अभियान योजना उद्देश्य | उन्नत भारत अभियान योजना लाभ व विशेषताएं | Unnat Bharat Abhiyan Yojana In hindi


शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकारें समय-समय पर नई योजनाएं आरंभ करती रहती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जिसका नाम उन्नत भारत अभियान है। इस लेख को पढ़कर आपको उन्नत भारत अभियान से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त होगी। जैसे की उन्नत भारत अभियान क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि। तो दोस्तोयदि आप इस अभियान से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।

Unnat Bharat Abhiyan

Table of Contents

Unnat Bharat Abhiyan

Unnat Bharat Abhiyan भारत सरकार द्वारा गांवों का विकास करने के लिए आरंभ की गई है। इस योजना को 11 नवंबर 2014 को आरंभ किया गया था। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से गांव में रहने वाले लोगों को उच्च शिक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत उन गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अभी तक पिछड़े हुए हैं। इस योजना को आईआईटी दिल्ली द्वारा समन्वित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कम से कम गांव का समूह तैयार करके उन गांवों को शिक्षा संस्थानों के साथ जोड़ा जाएगा और उन गांव की आर्थिक तथा सामाजिक रूप से मदद की जाएगी। वह सभी लोग जो इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले आवेदक को अपनी पात्रता की जांच करने अनिवार्य है। इस योजना के माध्यम से संपूर्ण देश का विकास होगा।

Nipun Bharat Mission


उन्नत भारत अभियान योजना दूसरा संस्करण

मानव संसाधन मंत्रालय ने 25 अप्रैल 2018 को उन्नत भारत अभियान के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किया है  इस योजना के तहत देश भर के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेंगे।  इस योजना के अंतर्गत कालेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को भी शामिल किया जायेगा। इस योजना के तहत कुल 748 संस्था कार्य कर रही है। जिसमे से 143 संस्थाए फेज -1 में और 605 संस्थाए भाग लेगी, जिसमे से 313 टेक्निकल संस्थाए और 292 नॉन टेक्निकल संस्थाए कार्यरत की जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा संचालित सभी उच्च शिक्षण संस्थानों तथा इस उन्नतभारत अभियान योजना के तहत सभी सस्थानों को पिछड़े ग्राम पंचायतों और गाँवों को अपने अनुभूति में लेने तथा उनके ज्ञान और विशेषज्ञता का प्रयोग ग्राम पंचायतों में होने वाले कमी और आने वाली सभी समयस्याओं को दूर करने के लिए कहा है।

Unnat Bharat Abhiyan Yojana का उद्देश्य

जैसे की आप सभी लोग जानते है कि देश में बहुत से ऐसे गांव है जो आज भी विकसित नहीं है और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए है । इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने इस उन्नत भारत अभियान योजना को शुरू किया है।  इस योजना के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षा प्रदान करना और गांवों को विकसित करना है| विभिन्न प्रकार की तकनीकों का इस्तेमाल कर देश की प्रगति की चुनौतियों का समाधान करना है ।  इस Unnat Bharat Abhiyan Yojana के ज़रिये ग्रामीण क्षेत्रो  के नागरिको  को उन्नति की की और ले जाना। इसके लिए उच्च शिक्षा के संस्थाओ को शामिल किया है, जो आर्थिक और सामाजिक विकास में मदद कर सके। इस योजना के ज़रिये गावो के लोगो का विकास होगा।

उन्नत भारत अभियान का कार्यान्वयन

Unnat Bharat Abhiyan Yojana के अंतर्गत सरकार द्वारा कुछ उच्च शिक्षा संस्थानों का चयन किया जाएगा। विषय विशेषज्ञ समूह तथा क्षेत्रीय सामान्य संस्थान इन चिन्हित संस्थानों का मार्गदर्शन करेंगे। आईआईटी दिल्ली उन्नत भारत अभियान का नेशनल कोऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट होगा। सभी प्रतिष्ठित संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से कवर किया जाएगा। चिन्हित संस्थान को धीरे धीरे गांव को गोद लेना होगा। इसके बाद इन चिन्हित संस्थानों के छात्र सभी स्थानीय समस्या तथा जरूरतों का अध्ययन करेंगे। इसके बाद संस्थान गोद लिए गांवों की समस्या का समाधान करने पर काम करेंगे। सभी संस्थानों से ये उम्मीद की जाती है कि वह जिला प्रशासन पंचायत को चुने हुए जन प्रतिनिधियों और अन्य हित धारकों के साथ मिलकर काम करेंगे।

Unnat Bharat Abhiyan पृष्ठभूमि

Unnat Bharat Abhiyan Yojana का आरंभ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के द्वारा ग्रामीण विकास करने के लिए किया गया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली काफी समय से ग्रामीण विकास के क्षेत्र में काम कर रहा है। सितंबर 2014 में एक नेशनल वर्कशॉप आईआईटी दिल्ली में आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत उन्नत भारत अभियान का आरंभ करने का फैसला किया गया था। यह अभियान कई सारे ग्रामीण विकास के लिए काम कर रहे संगठनों से परामर्श करके आरंभ किया गया था।

उन्नत भारत अभियान की प्रगति

20 नवंबर 2020 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्नत भारत अभियान की प्रगति जानने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था। अब तक उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत 14 हजार से अधिक गांवों के साथ 26000 से अधिक भाग लेने वाले संस्थानों का एक नेटवर्क शामिल है। बैठक में यह बताया गया था कि 4650 ग्राम् सर्वेक्षण डाटा और 475702 घरेलू स्तर का सर्वेक्षण डाटा उन्नत भारत अभियान के पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्नत भारत अभियान के माध्यम से गांव सर्व शिक्षा संस्थानों से जुड़े रहे हैं। जिसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने आईआईटी दिल्ली की सराहना की।

शिक्षा मंत्री ने सभी गांवों में 3 से 5 मुद्दों की पहचान करने को कहा है तथा भाग लेने वाले संस्थानों को इन पर काम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने यह भी कहा है कि हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट की संख्या बढ़ाई जाने का प्रयास किया जाए। जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गांवों को इस योजना का लाभ मिले। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कर्नवायान में भी उन्नत भारत अभियान को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

Unnat Bharat Abhiyan के लाभ

  • इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के नागरिको को पहुंचाया जायेगा।
  • Unnat Bharat Abhiyan Yojana अंतर्गत गाँवो में निवास करनें वाले लोग एवं उनके समुदायों को उच्च शिक्षण की सुविधा दी जाएगी | जिसके माध्यम से उन गाँवों में विकास किया जाएगा।
  • उन्नत भारत अभियान/मिशन के तहत कम से कम गाँवो का समूह तैयार करके उन गाँवों को शिक्षा संस्थानो के साथ जोड़ा जाएगा।
  • Unnat Bharat Abhiyan में गांव के विकास के लिए शैक्षिक संस्थानों, अनुसंधान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार और स्थानीय समुदाय  के लोग शामिल होकर इसका लाभ उठा सकते है। 
  • इस योजना के तहत पूरे देश के 750 उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्र गांवों को गोद लेने का काम करेंगे |
  • इन संस्थानों का चयन दूसरे चरण में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा के बाद किया गया है| इन 840 संस्थानों में 521 तकनीकी संस्थान और 319 गैर-तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

Unnat Bharat Abhiyan के दस्तावेज़ (पात्रता )

  • इस योजना का लाभ ग्रामीण क्षेत्रो के लोगो को प्रदान किया जायेगा।
  • डीसी को पत्र
  • संस्थागत बैंक विवरण / जनादेश प्रपत्र
  • मान्य AISHE कोड।
  • समन्वयक और सूचना संस्थान के प्रमुख।
  • मान्य ईमेल आईडी और संपर्क नंबर।
  • ग्रामीणों की संख्या और नाम को अपनाने का प्रस्ताव।

उन्नत भारत अभियान योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

ग्रामीण क्षेत्रो के जो इच्छुक लाभार्थी उन्नतभारत अभियान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए तरीके को फॉलो करे।

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।  ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
उन्नत भारत अभियान योजना
  • इस होम पेज पर आपको JOIN UBA का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।  ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
  • यहाँ एक पॉपअप पेज भी ओपन होगा जिसमे रजिस्ट्रेशन की पात्रता बताई गई है और proceed पर क्लिक करने से एक नया पेज खुल जायेगा।
उन्नत भारत अभियान योजना
  • इस पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन  फॉर्म खुल जायेगा। आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम ,पता ,मोबाइल नंबर आदि भरनी होगी। सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • सभी संस्था को इस फॉर्म के भरने पर Login ID और पासवर्ड दिया जायेगा जिससे आप योजना के अधिकृत साइट पे जाके PI लॉगिन या SEG लॉगिन कर सकते है। आप वेबसाइट पे भी योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

भाग लेने वाले संस्थान की सूची कैसे देखे ?

  • सबसे पहले आपको योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
  • इस होम पेज पर आपको PROGRESS के सेक्शन में से Participating Institutes के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
उन्नत भारत अभियान योजना
  • इस पेज पर आपको स्टेट , डिस्ट्रिक्ट , विलेज , आर्डर बय, सॉर्टिंग आदि का चयन करना होगा। इसके बाद आपको Apply Filter के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद भाग लेने वाले संस्थान की सूची खुलकर आ जाएगी।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लोगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको SEG के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
सब्जेक्ट एक्सपर्ट ग्रुप लोगिन
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी इमेल आईडी तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉग इन कर पाएंगे।

रीजनल कोऑर्डिनेशन इंस्टीट्यूट लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको RCI के टैब पर क्लिक करना होगा होगा।
  • अब आपको रीजनल कोआर्डिनेशन इंस्टीट्यूट लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
रीजनल कोऑर्डिनेशन इंस्टीट्यूट
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको साइन इन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट लॉगइन की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको उन्नत भारत अभियान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको PI के टैब पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको पार्टिसिपेटिंग इंस्टीट्यूट लॉगइन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
पार्टिसिपेटिंग इंस्टिट्यूट लॉगइन
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको यूजर नेम तथा पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

Contact Us

Prof. Virendra Kumar Vijay
National Coordinator, Unnat Bharat Abhiyan
Centre for Rural Development and Technology
Indian Institute of Technology Delhi
Hauz Khas, New Delhi – 110016, India
Email: [email protected]
Phone: + 91 11 26591157, + 91 11 26596451,+91 1126596351
[For website related issues click here]


See also  ehrms.upsdc.gov.in Login & Registration, eHRMS Manav Sampada UP