UP BC Sakhi Yojana 2023: बैंक सखी योजना के अंतर्गत निकली 3808 वैकेंसी


UP BC Sakhi Yojana Online Registration 2023 | बीसी सखी योजना ऑनलाइन फॉर्म | UP Bank Sakhi Apply Online | उत्तर प्रदेश बीसी सखी योजना ऑनलाइन आवेदन, सैलरी


लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा जो पैसा बांटा जा रहा है। उन पैसों को प्राप्त करने के लिए बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो पाता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार द्वारा बैंक सखी योजना आरंभ की गई है। महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा  अनोखा कदम उठाया गया है। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीसी सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य के ग्रामीण लोगों को बैंकों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि UP BC Sakhi Yojana के माध्यम से घर पर ही पैसे प्राप्त किए जाएंगे अगर आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल  अंत तक पढ़ना होगा।  

UP BC Sakhi Yojana

UP BC Sakhi Yojana 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी बैंक सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। बीसी सखी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब डिजिटल मोड के माध्यम से लोगों के घर पर बैंकिंग सेवाएं एवं पैसों का लेनदेन करेगी। ग्रामीण लोगों को इससे सुविधाएं होंगी और महिलाओं को भी रोजगार प्राप्त होगा। UP BC Sakhi Yojana  से महिलाओं को हर महीने 4,000 की धनराशि 6 महीने तक सरकार द्वारा दी जाएगी तथा बैंक से भी महिलाओं को लेनदेन करने पर कमीशन प्राप्त होगा। यह योजना ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

UP Bijli Sakhi Yojana

10वीं पास ग्रामीण महिलाओं के लिए 3808 नौकरियां

ग्रामीण विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 3808 नौकरियां निकाली हैं। नौकरी पाने के लिए आवेदन www.upsrlm.org की वेबसाइट से किया जाएगा। दसवीं पास महिलाएं नौकरी पाने के लिए आवेदन कर सकती हैं जिनकी उम्र 18 से 50 साल के बीच में है। यूपी बीसी (बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट) सखी की भर्ती ग्राम पंचायत वार होगी। जो भी महिला नौकरी के लिए चुनी जाएगी उन्हें पहले 6 महीने ₹4000 प्रतिमा का वेतन मिलेगा। बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए ₹50000 मिलेंगे। 6 महीने की अवधि पूरी होने के बाद महिला को प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर कमीशन दिया जाएगा। Online आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने के लिए महिलाओं को अपने स्मार्टफोन में यूपीवीसी सखी का ऐप डाउनलोड करना होगा। महिला केवल 1 ग्राम पंचायत के लिए ही आवेदन कर सकती हैं। जो महिला एक से अधिक ग्राम पंचायत के लिए आवेदन करेगी उसकी उम्मीदवारी ही रद्द कर दी जाएगी।

UP Bank Sakhi Yojana Key Highlights

योजना का नामबैंक सखी योजना
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
उद्देश्यमहिलाओ को रोजगार प्रदान करना
लाभार्थीगांव की महिलांए
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2023
हेल्प लाइन नंबर8005380270

बैंक सखी योजना के उद्देश्य

उत्तर प्रदेश बैंक सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर पर ही बैंक की सुविधा प्रदान करना है। जिससे कि लोग घर बैठे ही बैंक की सेवाएं प्राप्त कर सकें। इस योजना से राज्य की 58,000 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। बैंक सखी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाना है। इस योजना से महिलाओं को प्रतिमाह  4000 रुपए का वेतन 6 महीने तक दिया जाएगा।

UP Jal Sakhi Yojana


उत्तर प्रदेश बैंक सखी योजना 2023 के लाभ

  • बैंक सखी योजना का लाभ उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • महिलाओं को सीधा रोजगार मिलेगा।
  • ग्रामीण महिलाएं बैंकों से जुड़कर पैसों का लेनदेन एवं सेवाएं लोगों को घर तक जाकर पहुंचाएगी।
  • बैंक सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को डिजिटल मॉल के माध्यम से बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ।
  • यूपी बैंक सखी योजना के तहत 58000 ग्रामीण महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।
  • सखी योजना से महिला को आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी।
  • ग्रामीण महिला आत्मनिर्भर बनेगी।
UP BC Sakhi Yojana

UP BC Sakhi Yojana के मुख्य तथ्य

  • यूपी बैंक सखी योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
  • इस योजना के तहत लगभग 58000 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
  • चुनी गई महिलाओं को सरकार नौकरी देगी और अगले 6 महीने तक 4000 रुपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50,000 रुपए  की धनराशि डिजिटल डिवाइस खरीदने के लिए बैंक सखी को दी जाएगी।
  • डिजिटल मोड के माध्यम से किए गए प्रत्येक लेनदेन पर बैंक कमीशन प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

UP BC Sakhi Yojana का कार्य

  • जनधन सेवाएं  
  • लोन रिकवरी करवाना
  • लोगों को लोन मुहैया कराना
  • बैंक खाते से घर घर जाकर जमा व निकासी करवाना
  • स्वयं सहायता समूह की सेवाएं प्रदान करना

यूपी बैंक सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड  
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • योजना सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो आदि

यूपी बैंक सखी योजना के लिए पात्रता

  • इस योजना के लिए उत्तर प्रदेश की ग्रामीण महिलाएं पात्र होंगी।
  • महिला आवेदक को 10 वीं पास होना चाहिए। 
  • पैसों का लेनदेन करने में सक्षम होना चाहिए।
  • बैंक सेवा सेवाओं की समझ होनी चाहिए।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चलाने की जानकारी होनी चाहिए।

UP BC Sakhi Yojana के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको बैंक सखी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
UP BC Sakhi Yojana
  • होम पेज पर आपको Apply के ऑप्शन पर क्लिक कर New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
बैंक सखी योजना
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • अब आप नजदीकी बैंक में जाकर इस योजना के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

UP BC Sakhi Yojana Mobile App Download

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्राइड मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर के ऑप्शन पर जाना होगा।
  • गूगल प्ले स्टोर पर आपको सर्च बार में BC Sakhi Yojana App लिखकर सर्च करना होगा।
  • सर्च करने के बाद आपको बैंक सखी योजना लिंक पर क्लिक करना होगा।
UP BC Sakhi Yojana App
  • फिर आपको BC Sakhi Yojana App Install करना होगा।
  • Install करने के बाद आपको उसे खोलना होगा।
  • अब आपके सामने पेज खुल जाएगा।
  • आपको अब इस पेज पर अपना फोन नंबर दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा।
  • उस ओटीपी को आपको दर्ज करना होगा।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ दिशानिर्देश आ जाएंगे। 
  • आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • सबसे पहले आपको प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा।
  • फिर पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे जो बहुविकल्पीय हो गए।
  • इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद App के मैसेज पर आपको सूचना मिल जाएगी कि आप चयनित किए गए हैं या नहीं।

See also  Karnataka Gig Workers Insurance Scheme 2023: Apply Online, Benefits