UP Dhan Kharid Registration Online 2023, Last Date | eproc.up.gov.in Registration | यूपी में धान खरीदने बेचने के लिए पंजीकरण कैसे करें, प्रक्रिया जाने | Dhan Kharid Registration UP Fee & Status Check
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किसानों को ऑनलाइन सुविधा प्रदान करने के लिए यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन योजना का शुंभारंभ किया गया हैं| UP Dhan Kharid Registration के अंतर्गत राज्य के सभी किसान अपनी धान की फसल को आसानी से बेच और खरीद सकते हैं| अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद को ऑनलाइन कर दिया गया हैं| आज हम आपको अपने इस लेख में इस योजना से सम्बन्धित सम्पूर्ण जानकारी को प्रदान करेंगे|यदि आप भी UP Dhan Kharid Yojana में अपना पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े |
UP Dhan Kharid Registration 2022-23
फसल को बेचते समय किसानों की समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी धान खरीद को शुरू किया गया हैं| UP Dhan Kharid Registration के माध्यम से किसान अब अपनी फसलों को घर बैठे ही ऑनलाइन आसानी से बेच सकतें हैं| सरकार द्वारा ऑनलाइन की सुविधा हो जाने से किसान अब अपनी फसलों को बिना किसी परेशानी के सही मूल्य पर बेच सकतें हैं| किसानों की फसलों को बिना किसी रूकावट के सीधे सरकार द्वारा ख़रीदा जायेगा तथा उनकी फसलों की लागत का मूल्य उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा| ऑनलाइन की सुविधा उपलब्थ हो जाने से किसानों को अब अपनी फसल को बेचने के लिए बहार जाने की ज़रूरत नहीं होगी| यूपी धान खरीद योजना के माध्यम से किसनों को पैसे और समय दोनों की बचत होगी |
यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन Highlight
योजना का नाम | UP Dhan Kharid Registration |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
किसके द्वारा आरम्भ हुई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
साल | 2023 |
लाभ | फसल बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा |
लाभार्थी | राज्य के सभी किसान |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eproc.up.gov.in/ |
आवेदक की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
UP Dhan Kharid Registration के लाभ तथा विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सहायता करने के लिए UP Dhan Kharid योजना को शुरू किया गया हैं|
- UP Dhan Kharid Registration के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी फसलों को ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करके बेच सकते हैं|
- इस योजना के माध्यम से किसान अब अपनी फसलों को उचित दामों पर बेच कर सकतें हैं|
- ऑनलाइन सुविधा उपलब्थ हो जाने से किसनों के समय और बचत दोनों की बचत होगी|
- यूपी धान खरीद योजना के माध्यम से अब किसानों को अपनीं फसल को बेचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना होगा|
- यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद किसानों की फसलों को उत्तर प्रदेश सरकार खुद प्रत्यक्ष रूप से खरीदेगी|
- राज्य के सभी किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य प्रदान किया जायेगा जिनको सरकार द्वारा सीधे किसानो के बैंक खाते में प्रदान किया जायेगा|
- अब अपनी फसल को किसान सरकार को उचित दाम पर बेच सकतें हैं| राज्य के किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकतें हैं| लेकिन याद रहे आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना ज़रूरी हैं|
UP Gehu Kharid Registration
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
- इस योजना के लाभ को प्राप्त करने के लिए आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य हैं|
- केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होंगे|
- आवेदक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी हैं|
UP Dhan Kharid Registration के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक पास बुक
- पहचान पत्र
- फोटो पासपोर्ट साइज़
- खाता नंबर अंकित कम्प्युटराइज़्ड खतौनी
यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं|
- अब आपके सामने वेबसाइड का होम पेज खुल जायेगा |
- यह आवेदन पत्र आपको कुल 6 चरणों में में पूरा करना होगा |
- आपको होम पेज पर दिए गए पहले चरण में स्टेप 1 के पंजीकरण प्रारूप के विकल्प पर क्लिक करना हैं |
- आपके सामने अब एक आवेदन पत्र पीडीएफ प्रारूप में खुलकर आ जायेगा| आप इसको डाउनलोड करके प्रारूप को समझ सकते हैं|
- अब आपको दूसरे चरण में स्टेप 2 पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं|अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा|
- आपको इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चर कोड को दर्ज करना हैं|इसके बाद अब आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा|
- क्लिक करने के बाद अब आपकी स्क्रीन पर पंजीकरण आवेदन पत्र खुलकर आ जायेगा|
- इसके बाद आपको आवेदन पत्र में मालूम की गयी सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना हैं|
- तीसरे चरण अब आप पंजीकरण में दर्ज की गयी सभी जानकारी को पंजीकरण ड्राफ्ट में देख सकते हैं|
- चौथे चरण में यदि आपके द्वारा दर्ज की गयी जानकारी में कोई कमी रह गयी हैं तो आप इसमें संशोधन कर सकते हैं|
- पांचवे चरण में अब आपको अपनी पंजिकृत जानकारी को लॉक करना हैंऐसा करने बाद ही आपका पंजीकरण मान्य होगा|
- अब आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लेना हैं इसमें आपको पंजीकरण संख्या विवरण प्राप्त किया जायेगा|
- आखिर के छठे चरण में अब आपको फार्मर आईडी, मोबाइए नंबर एवं कैप्चा कोड के विवरण को दर्ज करना हैं|
- आवेदन पत्र को सबमिट करने के लिए अब आपको फ़ाइनल लॉक करना पड़ेगा|
- इन सब नियमों को फॉलो करने के बाद अब आपका पंजीकरण हो जायेगा|इसके बाद अब आप टोकन को प्राप्त कर सकतें हैं|