UP Dhan Kharid Registration 2022-23: यूपी धान खरीद पंजीकरण ऐसे करें


UP Dhan Kharid Registration Online @ eproc.up.gov.in | यूपी में धान बेचने के लिए किसान पंजीकरण कैसे करें | उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया यहां जाने


बढ़ती डिजिटाइजेशन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022-23 का शुभारंभ किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके माध्यम से सभी किसान अपनी धान की फसल को ऑनलाइन ही खरीद और बेच सकेंगे। धान की फसल को बेचने और खरीदने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आधिकारिक वेबसाइट शुरू की गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सभी आवेदनकर्ता किसान अपना UP Dhan Kharid Registration 2022-23 कर सकते हैं।

ऑनलाइन सुविधा हो जाने से उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को लाभ प्राप्त होगा। उन्हें अपनी फसल बेचने के मंडी जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही उचित मूल्य पर किसान अपनी फसल को बेच सकेंगे। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आप घर बैठे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक पढ़ना होगा।

UP Dhan Kharid Registration

UP Dhan Kharid Registration 2022-23

किसानों को फसलें बेचते समय आने वाली दिक्कतों से बचाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन को शुरू किया गया है। UP Dhan Kharid Registration के माध्यम से किसान अपनी फसल को घर बैठे ऑनलाइन ही बेच सकेंगे। राज्य के किसान अपनी फसल को बिना किसी परेशानी के उचित मूल्य पर ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से बेच पाएंगे। सीधे सरकार द्वारा उनकी फसलों की खरीद की जाएगी। किसानों को उनकी फसल का लागत मूल्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके बैंक खाते में उपलब्ध करा दिया जाएगा। अपनी फसल बेचने के लिए अब किसानों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे उनके समय के साथ-साथ पैसों की भी बचत होगी तथा उचित मूल्य पर फसल बेच सकेंगे।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन का लाभ लेने के लिए किसानों को अधिकारी वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। आवेदनकर्ता किसान का रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी

Key Highlights Of यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन 2022

योजना का नामUP Dhan Kharid Registration
आरंभ की गईमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी किसान
उद्देश्यकिसानों को डिजिटाइजेशन से जोड़ना
लाभफसल को बेचने के लिए ऑनलाइन सुविधा
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2022
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://eproc.up.gov.in/

UP Dhan Kharid Registration से संबंधित कुछ आवश्यक जानकारी

  • यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन में आपको पंजीकरण के समय निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • सबसे पहले आपको पंजीकरण का प्रारूप डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको उसका प्रिंट निकाल कर उसमें सभी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • किसान पंजीकरण के समय आपको धान की फसल के लिए इस्तेमाल होने वाली सभी भूमि का विवरण दर्ज करना होगा या सूचित करना होगा।
  • आपको भूमि विवरण में खतौनी खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल धान का रकबा (हेक्टेयर में) से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी। जो कि अनिवार्य है।
  • पंजीकरण करते समय आपको आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करना अनिवार्य होगा।
  • अब आपको ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरना होगा। उसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर सुरक्षित रख लेना है।
  • इसके बाद आपको पंजीकरण फॉर्म में दर्ज की गई सूचनाओं की जांच करनी आवश्यक है। पंजीकरण नंबर की सहायता से एवं मोबाइल नंबर से पंजीकरण ड्राफ्ट का प्रिंट भी निकाला जा सकता है।
  • ड्राफ्ट प्रिंट के लिए आपको पंजीकरण संशोधन के विकल्प पर जाना होगा जिसके बाद आप पंजीकरण नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से अपने पंजीकरण में किसी भी प्रकार का संशोधन कर सकते हैं।
  • अगर पंजीकरण में कोई संशोधन नहीं किया जाना है तो आप अपने आवेदन को लॉक कर दे, जब आवेदन को एक बार लॉक कर देते हैं तो उसके बाद आपके द्वारा आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता है।
  • आपको आवेदन को लॉक करने के बाद आवेदन को फाइनल सबमिट कर देना है और आवेदन के अंतिम प्रिंट को निकाल लेना है तथा प्रिंट को सुरक्षित रख लेना है।
  • आपको बता दें कि जब तक किसान पंजीकरण को फाइनल लॉक नहीं किया जाता है। तब तक आवेदन स्वीकृत नहीं किया जाता है।
See also  नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2020: नई MGNREGA कार्ड सूची, NREGA Card रजिस्ट्रेशन

यूपी गन्ना पर्ची कैलेंडर 2022

UP Dhan Kharid Registration के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी धान खरीद योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के किसानों को सहूलियत प्रदान करने के लिए की गई है।
  • इस सुविधा के माध्यम से राज्य के सभी किसान अपनी फसल को ऑनलाइन ही आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करके बेच सकेंगे।
  • UP Dhan Khareed Registration ऑनलाइन होने से राज्य के किसानों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • किसान अपनी फसलों को उचित दामों पर सरकार को बेच सकेंगे।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद किसानों की फसलों को खुद प्रत्यक्ष रूप से खरीदेगी।
  • सरकार द्वारा किसानों को फसलों का उचित मूल्य प्रदान किया जाएगा जो सीधे सरकार द्वारा किसान के बैंक खाते में जमा कर दिया जाएगा।
  • अब किसानों को यूपी धान खरीद की सुविधा ऑनलाइन हो जाने से अपनी धान की फसल बेचने के लिए किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • राज्य के किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आवेदक का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता

  • आवेदक को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए केवल उत्तर प्रदेश के किसान ही पात्र होंगे।
  • पंजीकरण करते समय किसान को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हो।

उत्तर प्रदेश गन्ना भुगतान 

यूपी धान खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • जोतबही/खाता नंबर अंकित कंप्यूटराइज्ड खतौनी
See also  (रजिस्ट्रेशन) राष्ट्रीय वयोश्री योजना 2022: Rashtriya Vayoshri Yojana ऑनलाइन आवेदन

UP Dhan Kharid Registration ऑनलाइन कैसे करें

  • सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
UP Dhan Kharid Registration
  • होम पेज पर आप देख सकते हैं कि आपको यह आवेदन पत्र कुल 6 चरणों में पूरा भरना होगा।
  • पहला चरण आप होम पेज पर दिए गए स्टेप 1 पंजीकरण प्रारूप पर क्लिक करें।
UP Dhan Kharid Registration
  • जिसके बाद आपके सामने पंजीकरण के लिए प्राप्त का प्रारूप खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके आप प्रारूप को समझ सकते हैं।
  • दूसरे चरण में आपको स्टेप 2 पंजीकरण प्रपत्र के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कैप्चर कोड दर्ज करना होगा। अब आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • अब आपका आवेदन पत्र में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • तीसरे चरण में आप पंजीकरण पत्र में दर्ज की गई सभी जानकारी पंजीकरण ड्राफ्ट में देख सकते हैं।
  • चौथे चरण में अगर आपके द्वारा दर्ज की गई किसी भी जानकारी को सही करना है या संपादित करना है तो आप पंजीकरण संशोधन कर सकते हैं।
  • पांचवें चरण में आपको अपनी पंजीकृत जानकारी को लॉक करना होगा, जिसके बाद आप का पंजीकरण मान्य होगा अर्थात स्वीकृत होगा।
  • फिर आपको इस आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना होगा। आपको जिसमें आपके पंजीकरण संख्या के विवरण भी प्राप्त होंगे।
  • छठे एवं अंतिम चरण में आपको फार्मर आईडी, मोबाइल नंबर एवं कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करना होगा।
  • अंत में आप को आवेदन पत्र को सबमिट करने के लिए फाइनल लॉक करना होगा।
  • इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा एवं आप टोकन प्राप्त कर सकते हैं।

यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको यूपी धान खरीद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगइन करने की प्रक्रिया
  • आपको लॉगइन फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • लॉगइन फॉर्म में आपको शाखा का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजर टाइप का चुनाव करना होगा।
  • अब आपको फॉर्म में दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार सरलता पूर्वक यूपी धान खरीद पोर्टल पर लॉगइन कर सकेंगे।