UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022: कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन


UP Kanya Vidya Dhan Yojana Registration, यूपी कन्या विद्या धन योजना ऑनलाइन आवेदन, लाभ पात्रता एवं प्रक्रिया जाने, Kanya Vidya Dhan Yojana Online Form 2022


यूपी कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से गरीब परिवार की लड़कियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि राज्य के गरीब परिवार की बालिकाएं आर्थिक सहायता प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अग्रसर हो। क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण राज्य के कई ऐसे परिवार है जो अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने में समर्थ नहीं है। जिसके कारण उनकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा अधूरी रह जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए UP Kanya Vidya Dhan Yojana की शुरुआत की गई है। अगर आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको आर्टिकल के माध्यम से यूपी कन्या विद्या धन योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। 

UP Kanya Vidya Dhan Yojana

UP Kanya Vidya Dhan Yojana 2022

उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से यूपी कन्या विद्या धन योजना को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य के उन मेधावी लड़कियों को 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिन लड़कियों ने यूपी बोर्ड CBSC बोर्ड, ICSE बोर्ड या मदरसा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। तथा जिनका नाम मेरिट लिस्ट में शामिल होगा। UP Kanya Vidya Dhan Yojana के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र बालिकाओं को 30,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यूपी कन्या विद्या धन योजना का लाभ केवल गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों को ही दिया जाएगा। ताकि वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके तथा अपना भविष्य उज्जवल बना सके।

See also  झारखण्ड बेरोजगारी भत्ता 2022: ऑनलाइन पंजीकरण, Berojgari Bhatta Registration

UP Scholarship 


Key Highlights Of यूपी कन्या विद्या धन योजना 2022

योजना का नामUP Kanya Vidya Dhan Yojana
आरंभ की गईपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के द्वारा
लाभार्थी12वीं पास छात्राएं
उद्देश्य       12वीं के बाद की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता करना
लाभ30,000 रूपए
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजना
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन 
अधिकारिक वेबसाइट https://up.gov.in/en

यूपी कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कन्या विद्या धन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा में सुधार करने और उनके आने वाले जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। राज्य की बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए 30,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। राज्य में से बहुत से गरीब परिवार है। जो पैसे की आर्थिक तंगी के  कारण अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान नहीं करवा पाते हैं। ऐसी लड़कियों के लिए उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना लाभदायक साबित होगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करके कन्या उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित होगी तथा बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यूपी इंटर्नशिप स्कीम

यूपी कन्या विद्या धन योजना

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी कन्या विद्या धन योजना का उद्देश्य मेधावी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
  • UP कन्या विद्या धन योजना छात्रों को खर्चे की चिंता किए बिना उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहयोग करेगी।
  • इस योजना के माध्यम से बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12वीं की परीक्षा मेरिट हासिल करने पर छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • राज्य की गरीब परिवार की लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र बालिकाओं को 30,000 रुपए की राशि सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए गरीब लड़कियों को लोन लेने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • इस योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा कन्याएं अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में सक्षम होगी।
  • लड़कियां यूपी कन्या विद्या धन योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारतीय राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकेगी।
See also  मध्य प्रदेश श्रमिक कार्ड 2022: MP Shramik Card ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

प्रेरणा पोर्टल यूपी

यूपी कन्या विद्या धन योजना लाभार्थी सूची संख्या

  • अलीगढ़ – 1375
  • औरया – 856
  • आजमगढ़ – 3316
  • बदायु – 605
  • बुलंदशहर – 1224
  • कासगंज – 411 अलीगढ़ – 1375
  • हाथरस – 641
  • अम्बेडकर नगर – 1657
  • अमेठी – 610
  • अमरोहा – 801
  • मथुरा – 1106
  • आगरा – 1930
  • इलाहाबाद – 3493
  • गाजियाबाद – 1096
  • मैनपुरी – 984
  • एटा – 783
  • बागपत – 493
  • बहराइच – 909
  • बलिया – 2152
  • बलरामपुर – 340
  • बांदा – 578
  • बाराबंकी – 963
  • बरेली – 1261
  • बस्ती – 1374
  • भदोही – 905
  • बिजनौर – 1564

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के लिए पात्रता

  • यूपी कन्या विद्या धन योजना के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड की छात्राएं ही आवेदन के लिए पात्र होगी।
  • छात्रा को उत्तर प्रदेश का बोनाफाइड होना आवश्यक है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 12वीं की परीक्षा मेरिट में उत्तीर्ण करना आवश्यक है।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 48,000 रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यूपी कन्या धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • बैंक खाता विवरण
  • आय प्रमाण पत्र

UP Kanya Vidya Dhan Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

  • यूपी कन्या विद्या धन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन कर्ता को अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
  • डाउनलोड किए हुए आवेदन पत्र को प्रिंट करवा कर निकाल ले।
  • अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • इस बात का ध्यान रहे कि यूपी कन्या विद्या धन योजना फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
  • अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है। तो फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
  • जिसके कारण आप योजना का लाभ प्राप्त करने के हकदार नहीं होंगे।
  • इस फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करके आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज फॉर्म के साथ सलंगन करने होंगे।
  • फिर आपको यह फॉर्म स्कूल, कॉलेज, डीआईओएस कार्यालय, जिला विद्यालय निदेशक के पास जमा कर सकते हैं।
  • इस प्रकार आप उत्तर प्रदेश कन्या विद्या धन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।