UP Pahchan Portal 2023: यूपी पहचान पोर्टल Login, स्कूल की जानकारी


UP Pahchan Portal Login & Registration, उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल पर पंजीकरण करें @ pehchan.up.nic.in, स्कूल की जानकारी प्राप्त करें


शिक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है। जिसके द्वारा मनुष्य का विकास, उसके ज्ञान एवं कला, कौशल में वृद्धि तथा व्यवहार में परिवर्तन किया जा सकता है। शिक्षा के माध्यम से उसे सुसंस्कृत, सभ्य एवं योग्य नागरिक बनाया जा सकता है। इससे नागरिक के सामाजिक एवं बौद्धिक दोनों का निरंतर विकास होता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है। जिसका नाम UP Pahchan Portal है। इस पोर्टल के माध्यम से विद्यालय मान्यता प्राप्त है या नहीं, विद्यालय के रिजल्ट शिक्षा की स्थिति सही है या नहीं, विद्यालय मान्यता प्राप्त होने और अन्य सुविधाओं का जो दावा कर रहे हैं वह सही है या नहीं, इन सभी सवालों के जवाब आप यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों की सूचना देने वाले यूपी पहचान पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Pahchan Portal से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

UP Pahchan Portal

UP Pahchan Portal 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी पहचान पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से यूपी बोर्ड से जुड़े सभी स्कूलों की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पहचान पोर्टल पर 30,000 से ज्यादा मान्यता प्राप्त स्कूलों की जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड की गई है। माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत माध्यमिक स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए पहचान पोर्टल को शुरू किया गया है। जहां पर आप जिलावार विद्यालयों की सूची ही नहीं बल्कि तहसील और ब्लॉक स्तर पर भी सरकारी स्कूलों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। UP Pahchan Portal पर आप जान सकते हैं कि स्कूल को मान्यता कब मिली, उसकी गूगल लोकेशन क्या है और जिला मुख्यालय से विद्यालय की दूरी कितनी है। इस पोर्टल पर यूपी का कोई भी छात्र लॉगिन कर अपने क्षेत्र के स्कूल की जानकारी प्राप्त कर सकता है।

UP Pankh Portal

यूपी पहचान पोर्टल Key Highlights

पोर्टल का नाम UP Pahchan Portal
लांच किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
विभागमाध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश
लाभार्थीयूपी के विद्यार्थी एवं शिक्षक
उद्देश्यमाध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण करना
राज्यउत्तर प्रदेश
साल2023
प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://upmsp.edu.in/

उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहचान पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य माध्यमिक विद्यालय नवीनीकरण मिशन के अंतर्गत 30,000 माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण करना है। ताकि राज्य के अधिक से अधिक छात्र अवसर प्राप्त कर अपने नेतृत्व गुणों का विकास कर सके। इस पोर्टल को स्कूल से संबंधित सभी सवालों के जवाब प्राप्त करने के लिए खास तौर पर विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है। जिससे विद्यार्थी इस पोर्टल पर जिलेवार ही नहीं बल्कि तहसील व ब्लाक स्तर पर भी सरकारी स्कूलों की लिस्ट चेक कर सके और जान सके कि कौन से स्कूल मान्यता प्राप्त है या नहीं। राज्य के विद्यार्थी इस पोर्टल पर सरकारी सुविधाओं का सारा ब्यौरा चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र पहचान पोर्टल पर लॉगइन कर अपने सभी सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए पहचान पोर्टल काफी लाभदायक सिद्ध होगा। साथ ही इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित लाभ प्राप्त होंगे।

प्रेरणा पोर्टल यूपी


UP Pahchan Portal के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा पहचान पोर्टल को शुरू किया गया है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से आप यूपी बोर्ड से संबंध रखने वाले सभी स्कूलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी के 30,000 से ज्यादा मान्यता माध्यमिक स्कूलों का ब्यौरा UP Pahchan Portal पर पेश किया है।
  • यूपी पहचान पोर्टल पर आप यूपी बोर्ड के सभी स्कूलों जैसे जिला, तहसील और ब्लॉक स्तर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्कूली छात्र को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं की जानकारी भी इस पोर्टल पर मिलेगी।
  • विद्यार्थी इस पोर्टल पर पिछले सालों में बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट वहां के छात्रों की संख्या और शिक्षकों की संख्या की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • UP Pehchan Portal उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों का एक वेब पेज पोर्टल है।
  • यूपी पहचान पोर्टल का लाभ कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं।
  • पहचान पोर्टल पर कक्षा 9 से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी पंजीकरण के लिए विद्यालय लॉगिन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का नवीनीकरण करने का कार्य किया जाएगा।
  • UP Pehchan Portal पर आप कक्षा 10 कक्षा 12 के लिए बोर्ड एग्जाम शेड्यूल की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा पहचान पोर्टल पर आप परीक्षा की तिथि और घोषणाओं के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल के लिए पात्रता

  • यूपी पहचान पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • पहचान पोर्टल का लाभ केवल शिक्षक एवं विद्यार्थियों को प्राप्त होगा।
  • पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को लॉगइन करना अनिवार्य है।

RTE UP Admission

UP Pahchan Portal पर लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज पहचान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज जाएगा।
उत्तर प्रदेश पहचान पोर्टल
  • होम पेज पर आपको लॉगइन ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर पंजीकरण के लिए विद्यार्थी लॉग इन के सेक्शन में अग्रिम पंजीकरण कक्षा 9 एवं 11 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
UP Pahchan Portal
  • अब आपको इस पेज पर यूजर आईडी, पासवर्ड एवं सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी कुछ दर्ज करने के बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप पहचान सफलतापूर्वक लॉगइन कर सकेंगे।

कार्यालय के लिए लॉग इन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको पहचान पोर्टल माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक कर पंजीकरण के लिए विद्यार्थी लॉग इन के सेक्शन में बोर्ड कार्यालय के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगइन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको लॉगइन पेज पर मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे यूजर आईडी. पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप कार्यालय के लिए लॉगइन कर सकते हैं।

पासवर्ड रीसेट कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको पहचान पोर्टल माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक कर सभी यूजर्स के लिए पासवर्ड रीसेट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते आपके सामने पासवर्ड रिसेट करने के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर यूजर आईडी, मोबाइल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आपको एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • अब आप ओटीपी नंबर दर्ज करके अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।

See also  मुख्‍यमंत्री शोध प्रोत्‍साहन योजना 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पात्रता व जरूरी दस्तावेज