UPSC CSE 2022: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी, यहां से करें डाउनलोड

विस्तार

UPSC CSE 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। साक्षात्कार का दौर 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक दो पालियों में सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे आयोजित किया जाना निर्धारित है। इंटरव्यू राउंड के लिए कुल 1026 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है।

योग्य उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) के ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध कराए जाएंगे, जिन्हें आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। यह भी ध्यान दिया जाए कि जिस उम्मीदवार ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर अंतिम रूप से डीएएफ-2 जमा नहीं किया है, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और उस उम्मीदवार को कोई ई-समन पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
 

अधिसूचना के अनुसार, पर्सनालिटी टेस्ट दिनांक 30 जनवरी, 2023 से 10 मार्च, 2023 तक 1026 उम्मीदवारों का रोल नंबर, दिनांक और साक्षात्कार का सत्र दर्शाते हुए उनका कार्यक्रम नीचे दिया गया है। पूर्वाह्न सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह नौ बजे और दोपहर सत्र के लिए दोपहर एक बजे है। शेष उम्मीदवारों के लिए पीटी कार्यक्रम फरवरी-2023 में अपलोड किया जाएगा। UPSC CSE 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 1011 है।

 

UPSC CSE 2022 साक्षात्कार अनुसूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर सिविल सेवा परीक्षा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल लिंक पर क्लिक करें।
  3. इंटरव्यू शेड्यूल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  4. शेड्यूल देखें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन

See also  एयर होस्टेस कैसे बनें? कैरियर, योग्यता, कोर्स और प्रशिक्षण, नौकरियां & वेतन की जानकारी!