राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन | Uttarakhand Ration Card List Online Check | सफेद राशन कार्ड ऑनलाइन सूची चेक | राशन कार्ड लिस्ट उत्तराखंड
उत्तराखंड राशन कार्ड लिस्ट 2020: ऐसे चेक करें अपना नाम राशन कार्ड हर परिवार का पहचान पत्र होता है। यह हर परिवार के पास होना चाहिए। राशन कार्ड अमीर, गरीब और हर तरह के परिवार के लिए जरुरी है। राज्य सरकारें समय-समय पर नए राशन कार्ड जारी करती रहती है। ताकि नए परिवार अपना राशन कार्ड बनवा सके। ऐसे में उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा नए राशन कार्ड लिस्ट को ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी कर दिए गए है। प्रदेश के जिन लोगो ने अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। वह सरकारी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर Ration Card List में अपना और अपने परिवार के नाम की जांच ऑनलाइन कर सकते है। इसके बाद वह राशन कार्ड का लाभ उठा सकते है। तो चलिए जानें राशन कार्ड के फायदे और यह हर परिवार के लिए क्यों जरुरी है-
कोरोना काल में राशन कार्ड धारकों के लिए व्यवस्था
सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए कोरोना काल में राशन सामग्री दोगुनी वितरित की जा रही है। बता दें, कोरोना महामारी के चलते गरीब परिवारों का रोजगार छीन गया। ऐसे में सरकार ने राशन सामग्री दोगुनी देने का फैसला किया।
Uttarakhand Ration Card List 2020 Details
विभाग | उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति |
प्रकार | राशन कार्ड लिस्ट 2020 |
माध्यम | ऑनलाइन |
आधारिक वेबसाइट | https://fcs.uk.gov.in/ |
राशन कार्ड के प्रकार
राज्य सरकार प्रत्येक परिवार की आय और स्तिथि के अनुसार राशन कार्ड प्रदान करती है। राशन कार्ड देने से पहले सरकार उस परिवार की आर्थिक स्तिथि का ब्यौरा लेती है। इसलिए सरकार ने राशन कार्ड को तीन भागो में बांटा है। जिनमें APL राशन कार्ड, BPL राशन कार्ड और AAY राशन कार्ड शामिल है। चलिए जानें तीनो राशन कार्ड के बारे में पूरी जानकारी –
- APL Ration Card – यह राशन कार्ड उन परिवारों के जारी किये गए है, जो गरीबी रेखा से ऊपर जीवन यापन करते है या जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है। APL राशन कार्ड परिवार वालो को सरकार द्वारा हर महीने 15 किलो राशन सस्ती दरों पर दिया जाता है ।
- BPL Ration Card – यह राशन कार्ड उन परिवारों के लिए जारी किया गया है, जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करते है। इसमें परिवारों की वार्षिक आय 10000 रूपये से कम होनी चाहिए। BPL कार्ड धारको को सरकार की तरफ से हर महीने 25 किलो राशन सस्ती दरों पर दिया जाता है।
- AAY Ration Card – यह राशन राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया गया है, जो बहुत ही ज़्यादा गरीबी रेखा के निचे में अपना जीवन यापन कर रहे है। जिनकी कोई स्थिर आय नहीं है। इसमें सरकार की तरफ से हर महीने 35 किलो राशन सामग्री प्रदान की जाती है।
सरकार क्या-क्या खाद्य आपूर्ति उपलब्ध करवाती है
आपको जानकारी में बता दें, सरकार राशन कार्ड के हिसाब से खाद्य आपूर्ति करती है। इसमें चावल, गेहू, चीनी, दाल, केरोसिन आदि राशन सामग्री शामिल है। सरकार हर महीने डीलरों के माध्यम से खाद्य आपूर्ति जरूरत मंद परिवार तक पहुँचाती है। ध्यान रहे राशन कार्ड पर उत्तराखंड खाद्य आपूर्ति विभाग की मुहर होना जरुरी है।
Uttarakhand Ration Card के लाभ
राशन कार्ड देश के हर परिवार के लिए जरुरी है। यह घर के मुखिया के नाम पर बनाया जाता है, इसके मुखिया की पत्नी और बच्चों के नाम जुड़ते जाते है। तो चलिए जानते है इसके लाभ-
- सरकारी योजनाओ में राशन कार्ड से कई तरह के लाभ होते है।
- ऑनलाइन होने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
- इससे समय की सबसे ज्यादा बचत होगी।
- राज्य के लोग घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है।
- प्रक्रिया ऑनलाइन होने से भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।
- रोशन जरूरत मंद लोगों के पास आसानी से पहुंचेगा।
- राशन कार्ड की मदद से घर या जमीन की रजिस्ट्री भी कराई जा सकती है।
- BPL तथा AAY राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को सरकारी कामों में भी इससे छूट मिलेगी।
- BPL तथा AAY परिवार के बच्चों को छात्रवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी।
- BPL और AAY राशन धारक परिवारों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह लाभ होंगे।
- राशन कार्ड से राज्य के लोगो को ड्राइविंग लाइसेंस, जातिप्रमाण बनवाने में आसानी रहेगी।
- यह पहचान के रूप में भी काम करेगा।
Uttarakhand Ration Card List 2020 Online कैसे देखे?
प्रदेश के वो लोग जिन्होंने नए राशन कार्ड में अपना नाम बनवाया है, वह अपना नाम ऑनलाइन देख सकते है। लेकिन उससे पहले आपको कुछ स्टेप फॉलो करनी होगी, तो चलिए जानें-
- सबसे पहले लाभार्थी को DEPARTMENT OF FOOD, CIVIL SUPPLIES & CONSUMER AFFAIR उत्तराखंड की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपके सामने खुल जायेगा। वेबसाइट पर आपको Ration Card Details का ऑप्शन मिलेगा, जिसपर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना होगा और फिर Verify के बटन पर क्लिक करना होगा।
- Verify होने के बाद एक नया पेज आपके सामने आएगा, जिसमें आपको जरुरी जानकारी देनी होगी।
- सभी जानकारी भरने के बाद आपको View Report पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज आएगा, जिसमें DISTRICT SUPPLY OFFICE पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी तहसील (ARO) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने ARO में जितनी भी दुकाने सबकी लिस्ट आ जाएगी। यहां अपने दुकानदार के नाम के आगे दिए गए नंबर पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने लिस्ट आ जाएगी, इस लिस्ट में आप अपना नाम देख सकते हैं।