ई मित्र राजस्थान: emitra.rajasthan.gov.in रजिस्ट्रेशन & लॉगइन, उपलब्ध सेवाएं


eMitra Rajasthan Login & Registration @ emitra.rajasthan.gov.in | ई मित्र राजस्थान पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लॉगइन प्रक्रिया, लाभ जाने


राज्य के बेरोजगार नागरिकों को रोजगार देने के लिए और नागरिकों को सभी सरकारी सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा ई मित्र राजस्थान पोर्टल लॉन्च किया गया है। eMitra Rajasthan के माध्यम से राज्य के नागरिकों को घर बैठे विभिन्न तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे पानी, बिजली, मोबाइल बिल से लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना एवं रेवेन्यू कार्ड मैनेजमेंट, परीक्षा फीस संबंधी विभिन्न तरह की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे व्यक्ति एक ही पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। emitra.rajasthan.gov.in एक ऑनलाइन पोर्टल है जिस पर रजिस्ट्रेशन करके बेरोजगार नागरिक खुद का ई-मित्र केंद्र खोल सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई-मित्र राजस्थान पोर्टल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़े।

eMitra Rajasthan

eMitra Rajasthan Portal 2023

राजस्थान सरकार द्वारा ई मित्र राजस्थान पोर्टल लॉन्च किया गया है। eMitra Rajasthan सभी सरकारी विभागों का एकीकृत सेवा केंद्र है। जिस पर सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए 33 जिलों में ऑनलाइन तथा ऑफलाइन कार्य करने वाली e-Mitra राजस्थान पोर्टल को शुरू किया गया है। राजस्थान का कोई भी बेरोजगार नागरिक अपना खुद का भी ई मित्र केंद्र खोल सकता है। e-Mitra केंद्र खोलकर राज्य के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्रदान कर सकता है। जिसके माध्यम से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। आवेदक घर बैठे अपने कार्य को एक ही छत के नीचे राज्य के नागरिकों को सरकारी विभागों से जुड़ी सहायता प्रदान कर सकता है। जिसके लिए राज्य के नागरिकों को अलग-अलग दफ्तर या कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

राजस्थान जन सूचना पोर्टल 

ई-मित्र राजस्थान पोर्टल Key Highlights

पोर्टल का नामeMitra Rajasthan
शुरू किया गयाराजस्थान सरकार द्वारा
उद्देश्यसभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराना
लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
लाभसभी सरकारी विभागों की सेवा ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध
सेवाएं उपलब्ध हैऑनलाइन
राज्यराजस्थान
अधिकारिक वेबसाइटhttps://emitra.rajasthan.gov.in/  

eMitra Rajasthan पर उपलब्ध सुविधाएं

जन सुनवाई और प्रशिक्षण की सुविधा- ई-मित्र के माध्यम से लगभग 30,000 से अधिक ई मित्र वीसी जुड़े हुए हैं। जिनके माध्यम से नागरिकों को जन सुनवाई भी प्रशिक्षण की सुविधाएं भी दी जा रही है।

बैंकिंग सेवाओं की सुविधा- e-Mitra Rajasthan Portal पर 15000 ई-मित्र बैंकिंग सेवाएं भी राज्य में दी जा रही है। जहां लोग आसानी से भामाशा खाते से राशि निकाल रहे हैं। e-Mitra राजस्थान की सुविधा प्रदान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 2500 ई मित्र पे पॉइंट बनाए जा चुके हैं। इसके माध्यम से राशि निकालने की सुविधा घर घर जाकर दी जा रही है। लगभग 55000 e-Mitra केंद्रों पर राज्य भर में 450 से ज्यादा सेवाएं उपलब्ध है।  

  • भामाशाह कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली बिल भुगतान
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पानी बिल भुगतान
  • बैंकिंग सेवा
  • गैस बिल भुगतान
  • फर्टिलाइजर बेचने के लिए लाइसेंस हेतु आवेदन
  • मोबाइल रिचार्ज
  • यूटिलिटी बिल पेमेंट सेवा
  • सेल परमिशन के लिए आवेदन
  • वॉटर स्टोरेज टैंक सब्सिडी आवेदन

राजस्थान ई-सखी योजना

eMitra Rajasthan Portal का उद्देश्य

राजस्थान सरकार द्वारा e-Mitra Rajasthan Portal शुरू करने का मुख्य उद्देश्य सभी सरकारी सेवाएं ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराना है। ईमित्र पोर्टल की सहायता से अनेक प्रकार की सेवाओं को नागरिकों को आसानी से प्रदान करना। e-Mitra राजस्थान पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिकों को घर बैठे विभिन्न तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे पानी, बिजली, मोबाइल बिल से लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना एवं रेवेन्यू कार्ड मैनेजमेंट, परीक्षा फीस संबंधी विभिन्न तरह की सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे व्यक्ति एक ही पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।


ई-मित्र खोलने के लिए जरूरी चीजें

  • कंप्यूटर
  • कंप्यूटर टेक्सटेबल
  • प्रिंटर
  • बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
  • इंटरनेट कनेक्शन
  • लैमिनेशन मशीन
  • फाइल वगैरह बनाने के लिए बाइंडिंग मशीन

e-Mitra Rajasthan की विशेषताएं

  • सरकारी सेवाओं का लाभ नागरिकों को आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए e-Mitra राजस्थान पोर्टल सेवाओं को सुविधाजनक बनाता है।
  • यह पोर्टल साल में 365 दिन काम करता है।
  • ई-मित्र राजस्थान पोर्टल पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होने पर सरकारी दफ्तरों में आना जाना नहीं पड़ेगा।
  • e-Mitra की सेवा लेने के लिए आवेदक को अपना e-Mitra रजिस्ट्रेशन करना होगा और e-Mitra रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद उनके Registered Email पर e-Mitra Login ID और Password प्राप्त हो जाएगा।
  • e-Mitra राजस्थान सुविधा का लाभ केवल राजस्थान के निवासी ही प्राप्त कर सकते हैं।
  • ईमित्र सर्विस सेंटर खोलने के लिए आवेदक के पास एक स्थाई जगह होनी चाहिए। जहां से राज्य के नागरिक e-Mitra की सेवा प्राप्त कर सके।
  • केवल अभी ई-मित्र की सेवा राजस्थान के 33 जिलों के लिए शुरू की गई है।
  • यदि आप भी e-Mitra सर्विस सेंटर खोलना चाहते हैं तो आपको e-Mitra राजस्थान पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
  • ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से सेवाएं मिलने से नागरिकों के समय की बचत होगी।
  • बेरोजगार शिक्षित नागरिक आय के साधन हेतु ई-मित्र केंद्र खोलकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं।

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

eMitra Rajasthan लेने के लिए पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • eMitra Login आईडी प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • लाभार्थी को इंटरनेट और कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए।
  • राजस्थान ईमित्र लेने के लिए लाभार्थी के पास कंप्यूटर से संबंधित उपकरण होने चाहिए।
  • e-mitra सर्विस सेंटर खोलने के लिए एक स्थिर जगह होनी चाहिए। जहां नागरिकों को e-mitra की सेवा दी जा सके।
  • लाभार्थी को कम से कम 10 वीं पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा दोनों का ज्ञान होना चाहिए।

ई मित्र पर रजिस्ट्रेशन/ लॉगइन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भामाशाह कार्ड
  • दसवीं की मार्कशीट
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 100-100 रुपए के दो स्टांप पेपर

eMitra Rajasthan Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://emitra.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
eMitra Rajasthan
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
eMitra Rajasthan Login
  • आपको इस पेज अपना SSO ID, यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी  लॉगइन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

ई-मित्र राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ईमित्र राजस्थान पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने फिर से एक और नया पेज खुल जाएगा।
  • आपको अपनी सुविधा के आधार पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए दिए गए ऑप्शन में से किसी एक ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
ई-मित्र राजस्थान ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन करने हेतु सभी पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
  •  जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करने प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

See also  Tamil Nadu Naan Mudhalvan Scheme 2023: Registration, Eligibility, Details