एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना 2023: Ladli Laxmi Yojana MP Online Form


MP Ladli Laxmi Yojana Online Registration 2023, मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, पात्रता एवं लाभ | Ladli Laxmi Yojana 2.0 Form Download | एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट देखें


मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए 1 अप्रैल 2007 को लाडली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया गया है। Ladli Laxmi Yojana MP के के अंतर्गत सरकार द्वारा 1,80,000 रुपये बालिकाओं को आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जाते हैं। जिसके माध्यम से लड़कियों की शिक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार करने पर जोर दिया जा रहा है। अगर आप भी मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं। तो आपको इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। जैसे MP Ladli Laxmi Yojana क्या है। इसके उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज  एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Ladli Laxmi Yojana MP

MP Ladli Laxmi Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत 1 अप्रैल 2007 में की गई थी। इस योजना के तहत सरकार द्वारा लड़कियों को एक से डेढ़ लाख रुपये तक की रकम दी जाती है ताकि बालिका के जन्म के प्रति जनता में सकारात्मक सोच, लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं को शैक्षिक स्तर तथा स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला रखी जा सके। इसके अलावा सरकार द्वारा MP Ladli Laxmi Yojana के अंतर्गत लड़की की शिक्षा के लिए आवश्यक राशि भी प्रदान की जाती है। जिसका रजिस्ट्रेशन लाडली लक्ष्मी योजना के तहत होता है। उसे सरकार द्वारा किस्तों के रूप में 1,80,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

MP Ladli Laxmi Yojana के माध्यम से 60-60 हजार रुपये की धनराशि लगातार पांच वर्षों तक बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। महिला और बाल विकास विभाग द्वारा लड़की की आयु 21 वर्ष पूरे होने पर 1 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती है। लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी ऑफलाइन/ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate 

2 नवंबर को होगा पहली किस्त का वितरण

सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली लक्ष्मी 2.0 की पहली किस्त का वितरण 2 नवंबर को किया जाएगा इस योजना के तहत राज्य की लगभग 1435 बालिकाओं को पहली किस्त 12 हजार 500 रुपए का वितरण उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किए जाएंगे। 1 से 7 नवंबर तक मध्य प्रदेश में स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ 2 नवंबर को 11:30 बजे लिंक रोड भारत माता चौराहे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान लाडली लक्ष्मी पथ के रूप में लोकार्पण करेंगे।

लाडली उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने उच्च शिक्षा के लिए दो किस्तों में 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि योजना के तहत देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में प्रथम किस्त की राशि 12 हजार 500 रूपए का वितरण किया जाएगा। स्थापना दिवस कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग राज्य के जिलों में आयोजित की जाएगी। Ladli Lakshmi वाटिका को थीम बेस्ड वाटिका के रूप में शुरू किया जा रहा है। बालिकाओं के जन्म उत्सव अथवा उनसे संबंधित अन्य कार्यक्रमों में भी इस वाटिका का उपयोग किया जा सकेगा। वाटिका में पट्टिका के साथ लाडली लक्ष्मी वाटिका को अंकित करते हुए लाडली लक्ष्मी का लोगो भी लगाया जाएगा।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना Key Highlights

योजना का नामLadli Laxmi Yojana MP
आरंभ की गईमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीगरीब परिवार की बालिका
उद्देश्यआर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभ1,80,000 रुपये
राज्यमध्य प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://ladlilaxmi.mp.gov.in/
साल2023

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

Madhya Pradesh Ladli Laxmi Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की लड़कियों को श्रेष्ठ और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि उनको किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े और वे आत्मनिर्भर होकर शिक्षक बने। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की गरीब परिवार की बेटियों को प्रदान किया जाता है। सरकार द्वारा बालिकाओं को शिक्षा स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की मनोकामना रखते हुए आर्थिक सहायता राशि की रकम किस्तों में दी जाती है। और साथ ही बालिकाओं के बाल विवाह की समस्या को दूर करने के लिए सरकार 21 वर्ष की उम्र में शादी करने वाली बालिकाओं को ही की अंतिम राशि प्रदान की जाती है।

एमपी लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत धनराशि

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि का भुगतान अलग-अलग किस्तों में किया जाएगा। जो इस प्रकार है।

  • पहली किस्त: सबसे पहले सरकार लगातार पांच वर्षो तक 6-6 हजार रूपये लाडली लक्ष्मी योजना की निधि में जमा करेगी। (कुल राशि 30,000 रुपये जमा किये जाएंगे)
  • दूसरी किस्त: कक्षा 6वीं में प्रवेश पर – 2000 रुपये की राशि
  • तीसरी किस्त: कक्षा 9वीं में प्रवेश पर 4000 रुपये की राशि
  • चौथी किस्त: कक्षा 11वीं में प्रवेश पर 6000 रुपये की राशि
  • पाँचवी किस्त: कक्षा 12वीं में प्रवेश पर 6000 रुपये की राशि
  • छटवी किस्त: 12वीं कक्षा को उत्तीर्ण करने के साथ-साथ 21 साल या इससे अधिक आयु का होना जरूरी है। अंतिम किस्त के रूप में मध्य प्रदेश सरकार 1,00,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान करेगी।

समग्र आईडी निकाले


MP Ladli Laxmi Yojana की विशेषताएं एवं लाभ

  • मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पुत्री के जन्म से लेकर 1 वर्ष के अंदर इस योजना के तहत पंजीकरण कराया जा सकता है।
  • इस योजना का लाभ दो जुड़वा बच्चियों को भी दिया जाता है।
  • यदि किसी ने अनाथ बालिका को गोद लिया है तो वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन इसके लिए बालिका के गोद से संबंधित सभी दस्तावेज होने जरूरी है।
  • अगर बालिका की विवाह की उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई।
  • यदि लड़की का विवाह 21 वर्ष से पूर्व कर दिया जाता है तो आखिरी किस्त जारी नहीं की जाएगी।
  • लाडली लक्ष्मी योजना के तहत अंतिम किस्त 1 लाख रुपये की होती है जो सरकार द्वारा लड़की के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
  • जिसका उपयोग लड़की के विवाह या शिक्षा के लिए कर सकते हैं।
  • इस धनराशि को दहेज के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है।
  • मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से लड़की की शिक्षा और आर्थिक रूप से सुधार लाया जा सकता है।
  • इस योजना के तहत ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर आसानी से लाभ उठाया जा सकता है।

Ladli Laxmi Yojana  के लिए पात्रता

  • मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के माता-पिता आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय गरीबी रेखा के अनुसार कम होनी चाहिए।
  • बालिका की आयु 18 वर्ष तक अविवाहित होनी चाहिए।
  • अगर किसी बालिका को गोद लिया है तो उस बालिका का कोई प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना

MP Ladli Laxmi Yojana आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • माता-पिता का पहचान पत्र
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • गोद लेने का प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • स्कूल जाने का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • राशन कार्ड

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2023 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli Laxmi Yojana MP
  • होम पेज पर ही आपको आवेदन करें का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
Ladli Laxmi Yojana MP
  • आपको दिए गए ऑप्शन में से जन सामान्य के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लाडली लक्ष्मी योजना आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी को जांच कर लेने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

MP Ladli Laxmi Yojana में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको ऑफलाइन आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केन्द्र जाना होगा।
  • वहां जाकर आपको आंगनवाड़ी केंद्र से मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
  • आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़कर दर्ज करनी होगी।
  • और उसके साथ सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • इसके बाद आपको इन सभी दस्तावेजों को उसी आंगनवाड़ी केंद्र में जमा कर देना है। जहां से आप ने आवेदन फॉर्म लिया था।
  • इस प्रकार आप इस योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना लॉगइन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर लॉगइन करें का डैशबोर्ड दिखाई देगा।  
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना
  • कुछ लोग इनबॉक्स में यूजर नेम दर्ज करें और पासवर्ड दर्ज करें जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके लॉगइन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

बालिका विवरण देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको बालिका विवरण का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आपकी स्क्रीन पर सूची खुलकर आ जाएगी।
  • अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना
  • इस सूची में बालिका का नाम अलग-अलग तरीके से ढूंढा जा सकता है। जैसे बालिका के पिता का नाम, माता का नाम, पंजीयन क्रमांक से, बालिका की जन्म दिनांक से आदि।
  • इसके बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने पूरी लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
  • जिसके बाद आप लिस्ट में अपना विवरण देख सकते हैं।

See also  Transgenders in Maharashtra to Get Free Education in Public Universities