PM Garib Kalyan Yojana Online Apply, List 2023 Form Pdf | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ऑनलाइन |गरीब कल्याण योजना आवेदन, लाभ, पात्रता, राज्यवार सूची
Garib Kalyan Yojana 2023 को आरंभ की घोषणा हमारे देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के माध्यम से देश के प्रवासी मजदूरों की सहायता करने और उनको रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए किया गया है इस अभियान को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 20 जून को शुरू कर दिया गया है देश में चल रहे covid-19 की वजह से लॉक डाउन के दौरान जो प्रवासी मजदूर दूसरे राज्य से अपने घर वापस लौट कर आए हैं उन्हें इस अभियान के अंतर्गत काम दिया जाएगा। यह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 6 राज्यों के 116 जिलों में मिशन मोड में चलाया जाएगा जो 125 दिनों तक चलेगा तो दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तथा आपसे निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
PM Garib Kalyan Yojana 2023
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भारत देश के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों को ज्यादा लाभ प्रदान किया जाएगा यह अभियान को 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए मिशन मोड में चलाया जाएगा हमारे देश की वित्त मंत्री सीतारमण का कहना है कि हम 125 दिनों के भीतर सरकार की करीब-करीब 25 योजनाओं को 116 जिलों तक पहुंचाएंगे इन सभी योजनाओं को सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत साथ लाएगी और हम सभी योजनाओं को 125 दिनों के भीतर सेचुरेशन लेवल पर लेकर जाएंगे यह योजना का फायदा उठाने के लिए देश के प्रवासी मजदूरों को इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। PM Garib Kalyan Yojana के द्वारा से लगभग 50000 करोड़ रुपए का खर्च सरकार के माध्यम किया जाएगा।
E Shram Card
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना हाइलाइट्स
योजना का नाम | प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना |
किसके माध्यम से घोषणा की गई | देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के माध्यम |
किसके द्वारा शुरू की गई | देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के प्रवासी मजदूर |
आरंभ की दिनांक | 20 जून सुबह 11:00 बजे |
योजना अवधि और समय | 125 दिन |
Garib Kalyan Yojana Abhiyan Rojgar New Update
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का शुभारंभ देश के सभी बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए किया गया था आत्मनिर्भर भारत अभियान 3.0 के अंतर्गत PM Garib Kalyan Yojana से संबंधित कुछ आवश्यक घोषणाएं की गई है यह घोषणाएं कुछ इस प्रकार से है।
- PM Garib Kalyan Yojana देश के 116 जिलों में सक्रिय है।
- इस योजना के अंतर्गत अब तक 37,543 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि जैसी योजनाओं से जोड़ा गया है।
- जिससे कि रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके।
- वर्ष 2020-21 में मनरेगा का बजट 61,500 करोड़ रुपए था।
- आत्मनिर्भर भारत अभियान 1.0 में मनरेगा के लिए 40000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट और प्रदान किया जाएगा।
- अब तक 73,504 करोड़ रुपए मनरेगा पर खर्च किए जा चुके हैं।
- जिसके अंतर्गत 251 करोड़ नागरिकों को रोजगार मिले हैं।
- इस वित्त साल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए 10000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रदान किया जाएगा
- जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की वृद्धि होगी।
Ayushman Bharat Card
PM Garib Kalyan Yojana Objective (उद्देश्य)
दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पूरे भारत देश में कोविड-19 वायरस का संकट बना हुआ है जिसकी वजह से पूरे भारत देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है इस लॉक डाउन की वजह से सबसे ज्यादा असर देश के मजदूरों पर पड़ा है जो मजदूर काम की वजह से अन्य दूसरे राज्यों में रह रहे थे रोजगार बंद होने की वजह से उन पर बहुत प्रभाव पड़ा है रोजगार ना होने की वजह से वह अपने घर वापस लौट आए हैं उन प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए इस प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आरंभ किया गया है यह योजना के माध्यम से घर आए प्रवासी मजदूरों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे तथा उनकी जीविका को सुधारा जाएगा जिसकी वजह से प्रवासी मजदूर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे एवं उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभ (Benefits)
- Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana का फायदा भारत देश के प्रवासी मजदूरों को प्रदान किया जाएगा।
- हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री जी ने यह योजना के शुभारंभ के दौरान कहा कि आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
- हर राज्य जिले में ऐसे अनेक लोकल उत्पाद है जिनको बढ़ावा देने पर क्षेत्रीय उद्योगों को फायदा होगा।
- पीएम गरीब कल्याण योजना के साथ सभी का समन्वय बना रहे इसके लिए 12 मंत्रालय साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
- इसमें ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन भी शामिल है।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में किसी मजदूर को उसकी कार्यकुशलता के आधार पर ही कार्य दिया जाएगा।
- इस योजना से प्रवासी श्रमिकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- राज्य में बेरोजगारी कम होगी तथा नागरिकों को रोजगार मिलेगा।
- ग्रामीण क्षेत्र में विकास की गति बढ़ेगी।
Free Ration Card Apply
PM Garib Kalyan Yojana Qualities (विशेषताएं)
- कोविड-19 के दौरान जो प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट कर आए हैं।
- उन्हें इस योजना के तहत काम मुहैया कराया जाएगा।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सबसे ज्यादा फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रवासी मजदूरों को विवरण किया जाएगा।
- भारत देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों तक गरीब कल्याण योजना अभियान चलेगा।
- इस अभियान के सरकारी तंत्र प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए मिशन मोड में काम करेंगे।
- Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana के तहत 116 जिलों के 25000 मजदूरों को 125 दिनों का काम मुहैया कराया जाएगा।
- दोस्तों हम आपको बता दें कि इन 6 राज्यों के 116 जिलों में लगभग 67 लाख प्रवासी मजदूर वापस हुए हैं।
- इन 116 जिलों में बिहार में 32, उत्तर प्रदेश में 31, मध्य प्रदेश में 24, राजस्थान में 22, उड़ीसा में 4 तथा झारखंड में 3 जिले शामिल है।
- सेंट्रल गवर्नमेंट के माध्यम से गरीब कल्याण योजना का बजट 50 हजार करोड़ रुपए रखा गया है।
- PM Garib Kalyan Yojana के तहत कम्युनिटी सैनिटाइजेशन कॉम्पलेक्स, ग्राम पंचायत भवन, वित्त आयोग के फ्रंट के अंतर्गत आने वाले काम, नेशनल हाईवे वर्क्स, जल संरक्षण और सिंचाई कुएं की खुदाई, पौधारोपण, हॉर्टिकल्चर, आंगनवाड़ी केंद्र, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम ग्राम सड़क योजना, रेलवे, श्यामा प्रसाद मुखर्जी RURBAN मिशन, पीएम KUSUM, भारत नेट के फाइबर ऑप्टिक बिछाने, जल जीवन मिशन आदि के काम कराए जाएंगे।
- इस अभियान को हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से 20 जून को आरंभ किया जाएगा।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का मकसद भारत देश के ग्रामीण इलाकों में आजीविका के अवसर बढ़ाना तथा अपने घर वापस आए प्रवासी मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है।
गरीब रोजगार अभियान नई घोषणा
हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि इस अभियान के तहत 50000 करोड़ रुपए का खर्च सेंट्रल गवर्नमेंट के माध्यम से किया जाएगा यह अभियान 125 दिनों के लिए 6 राज्यों के 116 जिलों के संपन्न किया जाएगा इस योजना के तहत 25 कार्य प्रमुख रूप से चुने गए हैं इस चुने गए 25 कार्यों से रोजगार के अवसर तेजी के साथ सृजित होंगे यह 125 दिनों के अभियान के तहत देश के ज्यादा से ज्यादा श्रमिक मजदूरों को रोजगार प्रदान किया जाएगा बिहार के मुख्यमंत्री जी का कहना है कि यह गरीब कल्याण रोजगार अभियान बिहार में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों को काफी राहत पहुंचाएगा।
Pradhanmantri Garib Kalyan Yojana New Update
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आरंभ करने के अवसर कर 20 जून को कॉन्फ्रेंस की गई इस कॉन्फ्रेंस में हमारे देश के प्रधानमंत्री जी के साथ कृषि विभाग के मिनिस्टर नरेंद्र सिंह तोमर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार में मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी, एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन तथा उड़ीसा के सीएम प्रताप जैन और केंद्र सरकार मान्य मंत्री गण आदि शामिल हुए कोविड-19 की वजह से देश के प्रवासी मजदूरों श्रमिकों को काफी असुविधा हुई है इस असुविधा को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री जी के माध्यम से 20 जून को 11:00 बजे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा से गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड के तेलिहार गांव से की गई है।
पीएम गरीब कल्याण रोजगार योजना
कृषि मंत्री जी ने इस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसे आप सभी नागरिक जानते हैं पूरे भारत देश कोविड-19 वायरस की वजह से बड़े संकट से गुजर रहा है इसी को देखते हुए देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है इसी को देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी ने मजदूरों, गरीबों किसानों आदि के लिए 70000 करोड़ रुपए का पैकेज शुरू किया था देश के मजदूर, कामगार रोजगार के लिए अन्य राज्य में रह रहे थे वह कोरोना वायरस के कारण अपने घर वापस लौट आए हैं और अपने क्षेत्र में ही रहकर काम करना चाहते हैं तो उन्हें Garib Kalyan Rojgar Abhiyan के तहत अपने क्षेत्र में हुनर तथा रूचि के अनुसार रोजगार प्रदान किया जाएगा जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार आयाम खुल सके।
अग्निपथ भर्ती योजना
Garib Kalyan Yojana में राज्यों की लिस्ट
क्रमांक संख्या | राज्यों का नाम | जिले | आकांक्षात्मक जिले |
1 | बिहार | 32 | 12 |
2 | उत्तर प्रदेश | 31 | 5 |
3 | मध्य प्रदेश | 24 | 4 |
4 | राजस्थान | 22 | 2 |
5 | ओडिशा | 4 | 1 |
6 | झारखण्ड | 3 | 3 |
कुल जिले | 116 | 27 |
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक को भारत का मूल निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बैंक अकाउंट पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
मोदी गरीब कल्याण योजना
यह अभियान के तहत बिहार के 38 में से 32 जिलों का चयन किया गया है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के मकसद से 25 विकास काम जैसे आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक केंद्र, कृषि, सड़क, आवास, बागवानी जल संरक्षण आदि पर जोर दिया जाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत प्रधानमंत्री जी के माध्यम से एक और घोषणा की गई है पीएम जी का कहना है कि जहां पर पंचायत भवन नहीं है वहां पर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा तथा इस अभियान में आधुनिक गांव को भी जोड़ा जाएगा यह अभियान के तहत बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि इस 6 राज्यों के 116 जिलों के मजदूरों, श्रमिकों और कामगार महिलाओं को घर के पास ही काम प्रदान किया जाएगा जिससे प्रवासी मजदूरों को अपनी आजीविका के लिए बिहार रोजगार मिल सके।
PM Garib Kalyan Yojana की कवरेज
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत उन जिलों को शामिल किया गया है जहां पर वापस लौटे प्रवासी कामगारों की संख्या 25000 से ज्यादा है यह राज्य बिहार, झारखंड, उड़ीसा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश है इन छह राज्यों के करीब करीब 116 जिले शामिल किए गए हैं यह अभियान 20 जून 2020 से 125 की अवधि के लिए चलाया जाएगा।
योजना में 25 कार्यों की सूची
25 कार्य तथा गतिविधियों को प्राथमिकता के आधार पर करने का लक्ष्य निम्नलिखित कार्यक्रम में उल्लिखित है
क्रमांक संख्या | कार्य / गतिविधि |
1 | सामुदायिक स्वच्छता केंद्र (CSC) का निर्माण |
2 | ग्राम पंचायत भवन का निर्माण |
3 | 14 वें एफसी फंड के तहत काम करता है |
4 | राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का निर्माण |
5 | जल संरक्षण और कटाई का काम करता है |
6 | कुओं का निर्माण |
7 | वृक्षारोपण का काम करता है |
8 | बागवानी |
9 | आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण |
10 | ग्रामीण आवास कार्यों का निर्माण |
11 | ग्रामीण कनेक्टिविटी का काम करता है |
12 | ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य करता है |
13 | खेत तालाबों का निर्माण |
14 | पशु शेड का निर्माण |
15 | पोल्ट्री शेड का निर्माण |
16 | बकरी शेड का निर्माण |
17 | वर्मी-कम्पोस्ट संरचनाओं का निर्माण |
18 | रेलवे |
19 | रुर्बन |
20 | पीएम कुसुम |
21 | भारत नेट |
22 | CAMPA का वृक्षारोपण |
23 | पीएम उर्जा गंगा प्रोजेक्ट |
24 | लाइवलीहुड के लिए केवीके प्रशिक्षण |
25 | जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) काम करता है |
गरीब कल्याण रोजगार अभियान का नोडल मंत्रालय
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान का परिपालन भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से किया जाएगा इस अभियान के अंतर्गत एक मंत्रिमंडल सचिव की अध्यक्षता में सचिवों की समिति बनाई जाएगी जो इस अभियान की समीक्षा करेगी सेंट्रल नोडल ऑफिसर हर जिले में निर्धारित किया जाएगा जो इस बात का ध्यान रखेगा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान सही तरीके से चल रहा है या नहीं।
PM Garib Kalyan Yojana में आने वाली योजनाओं की सूची
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत सरकार के माध्यम से चलाई जाने वाली 25 योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाया जाएगा यह काम 125 दिन के अंदर अंदर किया जाएगा सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली इन 25 योजनाओं में से कुछ योजनाएं कुछ इस प्रकार से है।
क्रम संख्या | मंत्रालय | योजनाएं |
1 | कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग | प्रशिक्षण/कौशल विकास |
2 | रक्षा मंत्रालय | सीमावर्ती सड़कें |
3 | दूरसंचार विभाग | भारत नेट |
4 | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग | पीएम कुसुम |
5 | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय | प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना |
6 | पर्यावरण और वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय | सी ए ए एम पी ए निधियां |
7 | पेयजल और स्वच्छता विभाग | स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण |
8 | रेलवे मंत्रालय | रेलवे कार्य |
9 | खान मंत्रालय | जिला खनिज निधि |
10 | सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय | भारतमाला और अन्य योजनाएं |
11 | पंचायती राज मंत्रालय | वित्त आयोग अनुदान |
12 | ग्रामीण विकास विभाग | श्याम प्रसाद मुखर्जी रूब्रन मिशन |
13 | ग्रामीण विकास विभाग | महात्मा गांधी नरेगा |
14 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना |
15 | ग्रामीण विकास विभाग | प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण |
इन 12 मंत्रालयों/विभागों का संयुक्त अभियान
- ग्रामीण विकास मंत्रालय
- पंचायती राज मंत्रालय
- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
- खान मंत्रालय
- पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय
- पर्यावरण मंत्रालय
- रेलवे मंत्रालय
- पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय
- नई और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- सीमा सड़क विभाग
- दूरसंचार विभाग
- कृषि मंत्रालय
गरीब कल्याण योजना वेब पोर्टल
इस योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को ऑनलाइन आवेदन के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज्य मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी के माध्यम से 26 जून को दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंस में गरीब कल्याण रोजगार ऑनलाइन पोर्टल को लॉन्च किया गया है केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने कहा कि कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से अपने मूल स्थानों पर लौट कर आए है उन लाखों प्रवासी श्रमिकों को इस अभियान के तहत सरकार के द्वारा 4 महीने तक रोजगार प्रदान किया जाएगा यह वेब पोर्टल प्रवासी मजदूरों को इस अभियान के विभिन्न जिला-वार और योजना-वार घटकों के बारे में जानकारी प्रदान करने के अलावा 6 राज्यों के 116 जिलों में 50000 करोड़ रूपए कि व्यय नीधि के साथ शुरू किए गए कार्यों को पूरा करने की प्रकृति की निगरानी रखने में सहायता करेगा।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान कार्यान्वयन
- यह अभियान की प्रगति सेंट्रल डैश और तथा मोबाइल ऐप के द्वारा से ट्रैक की जाएगी।
- मोबाइल ऐप के द्वारा से फीडबैक भी अपलोड किया जा सकेगा जो कि जल्द ही गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा।
- सेंट्रल नोडल ऑफिसर को खुद को ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा।
- राज्य के नोडल ऑफिसर तथा जिले के नोडल ऑफिसर को भी अपने आपको ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्टर कराना होगा कहने का तात्पर्य यह है कि इस अभियान से जुड़े हर एक अधिकारी को अपने आप को रजिस्टर कराना होगा।
- सभी विभागों को अपनी प्रकृति का आंकड़ा ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।
PM Garib Kalyan Yojana में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको अप्लाई नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी आपको दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अब आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आप प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में आवेदन कर सकते हैं।
गरीब कल्याण योजना में ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको अपने जिले के क्षेत्रीय श्रमिक विभाग में जाना होगा।
- अब आपको वहां से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का आवेदन फॉर्म लेना होगा।
- आपको आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- अब आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म से अटैच करना होगा।
- इसके बाद आपको ही आवेदन फॉर्म क्षेत्रीय श्रमिक विभाग में जमा करना होगा।
- अब आपको एक रेफरेंस नंबर दिया जाएगा।
- आपको इस रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखना होगा।
- इस रेफरेंस नंबर के द्वारा से आप अपना एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं।