मध्य प्रदेश सब्जी विस्तार सब्सिडी योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ देखें


Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को सब्जियों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिसके लिए किसानों को सब्जी उत्पादन के लिए सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है। और मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2024

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के किसानो के लिए मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को बीज वाली फसल भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, जैसी फसलों की खेती के लिए 50% अनुदान अधिकतम 10,000 रुपए सब्सिडी के रूप में प्रदान किये जायेगे। तथा जड़ अथवा व्यावसायिक फसलों की खेती के लिए 50 प्रतिशत अधिकतम 30 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में प्रदान किये जायेगे। यह सब्सिडी किसानों को न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर पर उगाई गई फसलों पर ही प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत किसान सब्जी की खेती के लिए अनुदान प्राप्त कर सकते है। मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का संचालन राज्य के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जाएगा।

See also  NMNF Portal: National Mission on Natural Farming Registration, Benefits

MP e Uparjan

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana
आरम्भ की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 
लाभार्थी राज्य के सब्जी उत्पादक किसान 
उद्देश्यकिसानों को सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना
सब्सिडी राशि अधिकतम 30,000 रुपए
राज्यमध्य प्रदेश 
साल 2024
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन 
आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि किसानों को सब्जी की फसल उगाने पर अनुदान प्रदान किया जा सके। यह योजना किसानों को अनुदान प्रदान कर उनकी आय में वृद्धि करेगी जिससे वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के तहत शामिल फसलें

  • खरबूज,
  • तरबूज,
  • खीरा,
  • ककडी,
  • कमल गट्टा,
  • सिंघाड़ा ,
  • बीजवाली समस्त सब्जी फसलें
  • अरबी आदि

मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना


Madhya Pradesh Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana 2024 के लाभ

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने राज्य के किसानो के लिए मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का शुभारम्भ किया है।
  • मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का संचालन राज्य के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानो को बीज वाली फसल भिंडी, गिलकी, लौकी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, जैसी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार किसानों को सब्जी लगाने के लिए 50% अनुदान देंगी।
  • राज्य के किसान कुल लागत का 50% उन्नत/संकर सब्जी के बीज वाली फसल के उत्पादन पर 10,000 रुपए प्रति हेक्टेयर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकते है।
  • जड़ अथवा व्यावसायिक फसलों की खेती के लिए 50 प्रतिशत अधिकतम 30 हजार रुपये सब्सिडी के रूप में प्रदान किये जायेगे।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के किसान भाइयों की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
  • यह योजना किसानों को सब्सिडी राशि प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी।
See also  Loucha Pathap Portal: Check Manipur Land Records Online, Jamabandi

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना 2024 की पात्रता

  • आवेदक किसान को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी हिना चाहिए।
  • इस योजना में प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि के लिए भूमि की सीमा न्यूनतम 0.25 हेक्टेयर से लेकर अधिकतम 2 हेक्टेयर तक है।
  • इस योजना के लिए राज्य के सभी किसान पात्र माने जायेगे।
  • आवेदक का बैंक का काटा आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana के लिए दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जमीन के खसरा की फोटोकॉपी
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना 2024 की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्य प्रदेश के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana
  • वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए नवीन पंजीयन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज खुल जायेगा।
  • इस नए पेज पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP भेजे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको OTP को दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कृषक लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।          
  • उसके बाद आपको Username , Password और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर नवीन योजना में आवेदन करने हेतु क्लिक करना।
  • इस नए पेज पर आपको सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।
See also  मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण फॉर्म, लाभ

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana FAQs

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया है ?

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा शुरू किय गया है।

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana का उद्देश्य क्या है ?

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों को सब्जी उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि किसानों को सब्जी की फसल उगाने पर अनुदान प्रदान किया जा सके।

एमपी सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना के तहत किन-किन सब्जियों पर अनुदान मिलेगा?

MP Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana के तहत लौकी, भिंडी, टमाटर, कद्दू, ककड़ी, मशरूम, गिलकी जैसी सब्जियों पर अनुदान मिलेगा।

Madhya Pradesh Sabji Kshetra Vistar Subsidy Yojana में प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि कितनी है?

मध्य प्रदेश सब्जी क्षेत्र विस्तार सब्सिडी योजना में प्रदान की जाने वाली अनुदान राशि बीज वाली सब्जी के लिए 10 हजार/हेक्टेयर एवं जड़ वाली सब्जी के लिए 30 हजार रूपये/हेक्टेयर है।