महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन, हॉस्पिटल लिस्ट


Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Online Application Form, Hospital List | महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें, लाभ एवं पात्रता


स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए महाराष्ट्र राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सुनील शेट्टी जी के द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। पहले Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana का नाम राजीव गांधी जीवन दायिनी आरोग्य योजना था। बाद में इस योजना के नाम में संशोधन किया गया और इसका नाम महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना रखा गया। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर सके। इसलिए आपसे निवेदन है कि आप इस आर्टिकल को ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़े।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों के लिए कॉल सेंटर बनाने की व्यवस्था की गई है। जिसकी सहायता से स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा और आम नागरिकों के पास सभी स्वास्थ्य से संबंधित सुविधाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना में पहले की अपेक्षा काफी बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा 3 लाख रुपए की धनराशि किडनी ट्रांसप्लांटेशन की सहायता के लिए प्रदान की जाएगी। पहले यह धनराशि 2.5 लाख थी। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा हर परिवार के इलाज के लिए राज्य सरकार द्वारा 1.5 लाख रुपए की धनराशि प्रदान की जाती थी। जिसे बढ़ाकर अब 2 लाख रुपए कर दिया गया है। इस योजना के तहत पहले 971 लोगों के ऑपरेशन किए जाते थे लेकिन अब इसमें 1034 तरह के ऑपरेशन किए जाएंगे।

आयुष्मान भारत योजना

Key Highlights Of Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana 2023

योजना का नाममहात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना
विभागस्वास्थ्य मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार
लाभार्थीराज्य के रोगी
उद्देश्यगरीबों को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा उपलब्ध कराना
राज्यमहाराष्ट्र
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
अधिकारिक वेबसाइटhttps://www.jeevandayee.gov.in/index.jsp

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना का उद्देश्य

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब जनता को जो आर्थिक रूप से कमजोर है उन्हें इलाज के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत 14 जिलों को शामिल किया गया है। जिसमें किसी भी तरह के राशन कार्ड के साथ उन किसानों को शामिल किया गया है। जो प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए हैं और उनकी आर्थिक  काफी कमजोर है। ऐसे गरीब परिवारों के लिए महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना महंगी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। जैसे सर्जरी, ट्रांसप्लांटेशन, थेरेपी इन सभी बीमारियों के लिए राज्य के सरकारी अस्पतालों का चुनाव किया गया है।

महाराष्ट्र महात्मा ज्योतिराव फुले कर्ज माफी लिस्ट

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana मुख्य तथ्य

  • महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इस योजना के अंतर्गत अस्पतालों में इलाज के लिए सहायता धन राशि प्रदान की जाएगी।
  • पहले इस योजना के तहत प्लास्टिक सर्जरी, हृदय रोग, मोतियाबिंद और कैंसर जैसे ऑपरेशन किए जाते थे लेकिन अब और ऑपरेशन भी शामिल किए गए हैं। जैसे घुटने, कुल्ला उल्ला का प्रत्यारोपण, डेंगू ,स्वाइन फ्लू, पेडियाट्रिक, सर्जरी, सिकल सेल, एनीमिया आदि।
  • इस योजना के तहत किडनी ट्रांसप्लांटेशन के लिए राज्य सरकार द्वारा 3 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी और हर परिवार के इलाज के लिए 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।

महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को महाराष्ट्र का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोग इस योजना के लिए पात्र हो गए।
  • 36 जिलों में रहने वाले गरीब परिवार जिनके पास यह ऑरेंज राशन कार्ड हो और उनके दो बच्चों से अधिक ना हो वह इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • ऐसे किसान जो किसी प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त है। वह इसके लिए पात्र होंगे।
  • लाभार्थी के परिवार की वार्षिक आय 1,00000 लाख से कम होनी चाहिए।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • तीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • सरकारी अस्पतालों द्वारा दिया गया बीमारी का सर्टिफिकेट

Ayushman Bharat Card 


महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
 महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना
  • होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया फॉर्म खुल कर आ जाएगा।
  • इसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करनी होगी और मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
  • जिसके बाद आप किसी भी सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।

Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Login करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
 महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना
  • क्लिक करते ही आपके सामने मेंबर लॉगइन पेज खुल जाएगा आपको इस पेज पर यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

हॉस्पिटल लिस्ट देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Network Hospitals के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको काफी सारे ऑप्शन दिखाई देगे आपको District wise Hospitals के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana Hospital List
  • इसके बाद आपके सामने जिला अस्पतालों की सूची आ जाएगी।
  • आप अपने जिले का चुनाव करके हॉस्पिटल के नाम, पता, और कॉन्ट्रैक्ट नंबर देख सकते हैं।

क्लीनिकल प्रोटोकॉल गाइड लाइन देखने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • आपको होम पेज पर Operation Guideline के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Clinical Protocol Guideline के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Mahatma Jyotiba Phule Jan Arogya Yojana
  • जिसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • इस पेज पर आपको एक सूची मिलेगी।
  • आपको इस सूची में से अपनी आवश्यकतानुसार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर क्लीनिकल प्रोटोकॉल गाइडलाइन आ जाएगी।

See also  नरेगा ग्राम पंचायत लिस्ट ऐसे चेक करें 2023 | NREGA Gram Panchayat List