मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें | MP Medhavi Chhatra Yojana


Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana:- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने हेतु Mukhayamntri Medhavi Chhatra Yojana का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा छात्रों को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए शिक्षण शुल्क प्रदान किया जायेगा। यदि आप मध्य प्रदेश के निवासी है और कक्षा 12 वी में अच्छे अंक प्राप्त कर उच्च शिक्षा हेतु सहायता प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। जैसे इसके लाभ ,उद्देश्य ,पात्रता ,आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में बतायेगे तो अधिक जानकारी के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे ।


Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से जिन विद्यार्थियों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं परीक्षा में 70% और सीबीएसई और आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। तो उन्हें सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे और सशक्त बन सकेंगे। राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। उन्हें जल्द से जल्द इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।

See also  GDS Transfer Portal: Login, Rule 3 Transfer List pdf & Vacancy List

MP Free Laptop Yojana

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana
आरम्भ की गईराज्य सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के मेधावी छात्र छात्राये
उद्देश्यउच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
वर्ष2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://scholarshipportal.mp.nic.in

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana का उद्देश्य

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के 12वी की बोर्ड परीक्षा में बहुत अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके आगे की पढाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से वह सभी छात्र-छात्राएं जो आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में अपनी पढ़ाई को आगे जारी नहीं रख सके उन्हें लाभ प्रदान किया जायेगा। यह योजना मुख्य रूप से गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के भविष्य को उज्जवल करने तथा शिक्षा व्यय में सहायता प्रदान करने का कार्य करेगी।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत स्टेकहोल्डर्स की सूची

  • स्किन पीएमयू सेल ऑफ़ डायरेक्टर आफ टेक्निकल एजुकेशन।
  • नोडल बैंक फॉर प्रोसेसिंग डिजिटल साइन इन पेमेंट ऑर्डर
  • स्कॉलरशिप वेरीफिकेशन ऑफिसर
  • इंस्टीट्यूट
  • मेरीटोरियस स्टूडेंट्स
  • ऑफिस/ कॉलेज डेजिग्नेटिड एंड सेक्शनिंग अथॉरिटी
  • ऑफिस / कॉलेज डेजिग्नेटिड डिस्पर्सल अथॉरिटी बाय द डिपार्टमेंट
  • एनएससी

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती


मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना डैशबोर्ड

एप्लीकेशंस44057
एप्लीकेशंस रिकमेंड फॉर सैंक्शन12669
एप्लीकेशंस पेंडिंग विद इंस्टिट्यूट31388
एप्लीकेशन सैंक्शन6867
अमाउंट सैंक्शन₹ 10,43,19,692
एप्लीकेशन पेंडिंग एट डीटीई फॉर ईपेमेंट ऑर्डर4359
ई ट्रांजैक्शन काउंट2129

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana के लाभ

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छात्रों को शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने हेतु Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana का शुभारम्भ किया गया है।
  • राज्य सरकार द्वारा छात्रों को स्नातक स्तर पर उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए शिक्षण शुल्क प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत 12वीं की परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है उनकी आगे  की पढाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत सीबीएसई/आईसीएसई द्वारा आयोजित 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है उनकी आगे  की पढाई का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत गरीब मेधावी छात्र-छात्राओं के भविष्य उज्जवल बन सकेगा।
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
See also  भू नक्शा उत्तर प्रदेश 2023 चेक & डाउनलोड करें @ upbhunaksha.gov.in

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 की पात्रता

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत जिन छात्र ने बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन में 12वी में 70% या उससे ज्यादा अंक और CBSE/ICSE बोर्ड में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त किये है ,तो वह छात्र पात्र माने जायेगे।
  • छात्र के पास सभी दस्तावेज़ मौजूद होने चाहिए।
  • JEE इंजीनियरिंग में जो भी उम्मीदवार 1.5 लाख रैंक प्राप्त करेंगे उन्हें सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के लिए फ़ीस का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जायेगा।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा ऋण गारंटी योजना 

Medhavi Chhatra Yojana के दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • 10 वीं कक्षा मार्क शीट
  • 12 वीं कक्षा अंक पत्र
  • कॉलेज / विश्वविद्यालय से प्रवेश प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना 2023 की आवेदन प्रक्रिया

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application के सेक्शन में जाकर  Register On Portal (New Student ) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी सभी आवश्यक जानकारी जैसे – नाम ,पता , मोबाइल नंबर आदि को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद फॉर्म को पढ़कर सही का निसान लगाना होगा।
  • सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको Check Form Verification के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
See also  इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना लिस्ट चेक करें 2023 | District Wise List Pdf

Mukhyamantri Medhavi Chhatra Yojana लॉगिन कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login to Register MMVY Application के विकल्प par click करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुल जायेगा।
  • लॉगिन फॉर्म में आपको यूजरनाम ,एप्लिकेंट आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड आदि भरना होगा।
  • उसके बाद आपको login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप लॉगिन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की स्थिति चेक कैसे करें ?

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Application के सेक्शन में से Track Your Application Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस नए पेज पर आपको Applicant ID ओर Academic Year आदि को दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Show My Application के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपकी स्क्रीन एप्लीकेशन का स्टेटस खुल जायेगा।