राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना 2023: छात्राओं को स्कूल और कॉलेज आने जाने के लिए ₹20 प्रतिदिन मिलेंगे


Rajasthan Transport Voucher Yojana:- राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने और बालिकाओं को स्कूल आने जाने के लिए राहत प्रदान करने के लिए राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की छात्राओं को स्कूल और कॉलेज में आने जाने के लिए निशुल्क परिवहन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। जिससे बालिकाओं को स्कूल और कॉलेज में आने जाने के लिए किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े। यदि आप राजस्थान के निवासी है। और Rajasthan Transport Voucher Yojana के तहत स्कूल और कॉलेज में आने जाने के लिए लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना से सम्बंधित सभी महत्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे – इसके लाभ ,इसका उद्देश्य ,दस्तावेज़ आवेदन प्रिक्रिया तथा आपकी क्या पात्रता होनी चाहिए। इन सभी के बारे में बतायेगे तो सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे आर्टिकल पर अंत तक बने रहे।


Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023

Rajasthan Transport Voucher Yojana 2023

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने राज्य की छात्राओं को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए Rajasthan Transport Voucher Yojana का शुभारम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा  कक्षा 1 से 12वीं तक की छात्राओं को घर से कॉलेज आने जाने तक के लिए बस का किराया दिया जाएगा। राज्य की वो छात्राए जो प्रत्येक दिन स्कूल या कॉलेज जाने के लिए 10 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है। तो उन्हें राज्य सरकार द्वारा 20 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से सब्सिडी प्रदान की जाएगी। यह राशि राज्य सरकार द्वारा छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना में लाभ केवल उन बालिकाओं को ही दिया जाएगा जिनकी कॉलेज में कम से कम 75% उपस्थिति होगी। पहले यह योजना कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की बालिकाओं के लिए थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे कॉलेज की छात्राओं के लिए भी लागू कर दिया है।

राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान योजना

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के बारे में पूरी जानकारी

योजना का नाम Rajasthan Transport Voucher Yojana
आरम्भ की गईराजस्थान सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य की छात्राएं
उद्देश्यराज्य की बालिकाओं को  स्कूल या कॉलेज आने-जाने के खर्चे के लिए राशि प्रदान करना
राज्य राजस्थान
साल 2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन 

Transport Voucher Yojana Rajasthan का उद्देश्य

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की बालिकाओं को शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रोत्साहित करना है तथा उन्हें रोजाना स्कूल या कॉलेज आने जाने के लिए परिवहन राशि दी जाएगी। ताकि बिना किसी आर्थिक तंगी के छात्राएं स्कूल और कॉलेज आ जा सके। राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के माध्यम से ‌स्कूल व कॉलेज आने-जाने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से बालिकाओं को 20 रूपए की सब्सिडी दी जाएगी। जिससे राज्य में बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।


इंदिरा महिला शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना

Transport Voucher Yojana Rajasthan

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के तहत छात्रों को मिलने वाली राशि

इस योजना के तहत राजस्थान सरकार द्वारा स्कूल और कॉलेजों में से आने जाने वाली बालिकाओं को परिवहन की सुविधा के लिए खातों में पैसे भेजे जाएंगे।

कक्षाघर से स्कूल/कॉलेज तक की दूरीसहायता राशि
1 से 51 किलोमीटर से अधिक20 रुपए 
6 से 82 किलोमीटर से अधिक20 रुपए 
9 से 125 किलोमीटर से अधिक20 रुपए 
कॉलेज10 किलोमीटर से अधिक20 रुपए

Rajasthan Transport Voucher Yojana के लाभ

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गेहलोत जी ने राज्य की छात्राओं को परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए Rajasthan Transport Voucher Yojana का शुभारम्भ किया है।
  • इस योजना का लाभ राजस्थान राज्य की स्कूल व कॉलेज आने जाने वाली बालिकाओं को दिया जायेगा।
  • यह धनराशि लाभार्थी के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • जो छात्राएं 10 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करती है उनको प्रत्येक दिन 20 रूपए की राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • इस योजना में लाभ केवल उन बालिकाओं को ही दिया जाएगा जिनकी कॉलेज में कम से कम 75% उपस्थिति होगी।

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना की पात्रता

  • आवेदक को राजस्थान राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए कक्षा 1 से लेकर कॉलेज में पढ़ने वाली सभी बालिकाएं पात्र मानी जाएगी।
  • इस योजना के तहत बालिकाओं की परसेंटेज 75% होनी आवश्यक है।
  • बालिकाओं का बैंक का खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • जो बालिकाए दूसरी योजना का लाभ ले रही है उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जायेगा।

बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना

राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना के दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्कूल एवं कॉलेज की आईडी
  • बैंक खाते का विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Rajasthan Transport Voucher Yojana की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको हमारे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने राजस्थान ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना का आवेदन फॉर्म का पीडीएफ में खुल जायेगा।
  • आवेदन फॉर्म आपको डाउनलोड कर लेना है। उसके बाद आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवाना होगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपुतवाक दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको मांगे गए दस्तावेज़ों को फॉर्म के साथ अटैच करना होगा।
  • अंत में आपको यह आवेदन फॉर्म संबंधित कार्यालय में जाकर जमा कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे।

See also  My Scheme Portal 2023: myscheme.gov.in Login, योजनाओं की सूची