लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें | Ladli Laxmi Yojana Certificate


MP Ladli Laxmi Yojana Certificate:- लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा 1 अप्रैल 2007 को लाडली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। लड़कियों को अच्छी शिक्षा मुहैया कराने के लिए एमपी सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए 20,000 रूपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। जिसके लिए लड़कियों को इस योजना के तहत MP Ladli Laxmi Yojana Certificate बनवाना होगा। मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र क्या है? इसके उद्देश्य, प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त कर सकते हैं? आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आप को यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।


लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate 2023

कुछ राज्यों में केवल लड़कों की ही पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता है लड़कियों को पढ़ाई से दूर रखा जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण भी लड़कियों को शिक्षा प्राप्त नहीं कराई जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे परिवारों के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र की शुरुआत की गई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के माध्यम से राज्य की लड़कियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लड़कियों की पढ़ाई पूरी होने तक सारे खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के माध्यम से प्राइमरी से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई करने के लिए सरकार द्वारा पैसे दिए जाएंगे। ताकि लड़कियां भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश का नाम रोशन कर सके और आगे बढ़ सके। कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए इस योजना के तहत लड़कियों को 20,000 हजार रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी।

See also  उत्तराखंड अंतर्जातीय विवाह योजना 2023 आवेदन फॉर्म | Uttarakhand Inter Caste Marriage Scheme

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 

एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Ladli Laxmi Yojana Certificate
लांच की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
मंत्रालयमहिला एवं बाल विकास
लाभार्थीमध्यप्रदेश की बेटियां
उद्देश्यप्राइमरी से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता
बजट7000 करोड रुपए
लाभ राशि1 लाख 13 हजार 500 रूपए
राज्यमध्यप्रदेश
अधिकारिक वेबसाइटhttps://ladlilaxmi.mp.gov.in/

Ladli Lakshmi Yojana उद्देश्य

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र हम सभी जानते हैं कि लड़कियों को लक्ष्मी का रूप माना जाता है परंतु कुछ लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं उनको पढ़ाई नहीं करवाते हैं और कम उम्र में उनकी शादी कर देते हैं। लेकिन आज के समय में लड़कों से ज्यादा लड़कियां देश का नाम रोशन कर रही है। लड़कों की बराबरी करने का मौका उनको भी दिया जाता है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को शिक्षा से जोड़ने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। लाडली लक्ष्मी योजना को मध्यप्रदेश के अलावा सरकार द्वारा अन्य 6 राज्यों में भी शुरू किया गया है ताकि लोगों की सोच और शिक्षा में सुधार किया जा सके। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाती है। अगर बालिका अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहती है तो इसके लिए भी सरकार सहायता करेगी। लेकिन यह राशि उन लड़कियों को नहीं दी जाएगी। जिन्होंने 18 साल की उम्र से पहले ही शादी कर ली है।

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

MP Ladli Laxmi Yojana Certificate महत्वपूर्ण जानकारी

  • एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए लड़की के माता-पिता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की के माता-पिता किसी भी प्रकार का कर सरकार को नहीं देते हो।
  • अगर किसी परिवार ने लड़की को गोद लिया है तो उसके गोद लेने का प्रमाण पत्र उस परिवार के पास होना चाहिए।
  • आंगनवाड़ी केंद्र में यदि किसी बालिका का नाम दर्ज है और उसकी केंद्र में उपस्थिति भी पूरी है तो वह लड़की भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
  • पहले प्रसव में यदि किसी परिवार में बालक बालिका है और दूसरे प्रसव में दो जुड़वा लड़कियां है तो उन दोनों बालिकाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • MP Ladli Lakshmi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए दूसरी बालिका के जन्म के उपरांत माता पिता को नियोजन अपनाना आवश्यक है।
  • तभी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • लाभ लेने वाली बालिका की जन्मतिथि इस योजना के तहत यदि 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है तो दूसरे प्रसव के दौरान परिवार नियोजन अपनाना आवश्यक है।

एमपी लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Ladli Lakshmi Yojana Certificate
  • होम पेज पर आपको नीचे की ओर प्रमाण पत्र का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लाडली आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
MP Ladli Laxmi Yojana Certificate
  • इस पेज पर आपको आवेदन /पंजीयन क्रमांक दर्ज करना होगा।
  • और कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको देखे के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
MP Ladli Laxmi Yojana Certificate
  • अब आपके सामने प्रमाण पत्र फॉर्म खुल जाएगा। आप चाहे तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।